Pulkit Angels Model Sen. Sec. School, Hanumangarh

Pulkit Angels Model Sen. Sec. School, Hanumangarh

Share

Welcome to Pulkit Angel Mo. Sen. Sec. School' Page, Due to its high proud traditions and unique achi I am quite glad to have a highly qu

Few words from the Principal.....T his School was foundedin the year 1989 and since then it has never looked back and is flying on the wings of success and now this is a very big achievement in the field of technology.

14/01/2026

पुलकित कॉलेज एवं स्कूल परिवार की ओर से
सभी सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त देशवासियों को
मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आपके जीवन में
नव ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि
एवं सफलता की नई ऊँचाइयाँ लेकर आए।
सूर्य देव की कृपा से आपके जीवन में
अंधकार दूर हो और ज्ञान, प्रगति एवं सकारात्मकता का प्रकाश फैले।
आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो — यही हमारी शुभकामनाएं।
सादर
पुलकित कॉलेज एवं स्कूल परिवार 🙏🌞

14/12/2025

Pulkit College for Higher Education में एनएसएस द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रेरणादायक शुरुआत। छात्रों ने मानवाधिकार, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीख हासिल की।

#विशेष_शिविर #मानवाधिकार #छात्रशक्ति

14/12/2025

📘 एनएसएस शिविर का चतुर्थ दिवस | प्रतियोगी परीक्षाओं पर सशक्त मार्गदर्शन

Pulkit College for Higher Education, हनुमानगढ़ में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के बदलते स्वरूप, तैयारी की सही रणनीति और करियर संभावनाओं पर प्रभावशाली मार्गदर्शन मिला।

मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक विचारों ने छात्रों में नई ऊर्जा, स्पष्ट लक्ष्य और आत्मविश्वास का संचार किया।
यह सत्र केवल जानकारी नहीं, बल्कि दिशा देने वाला अनुभव साबित हुआ — जहाँ मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का महत्व समझाया गया।

🎯 उद्देश्य एक ही — जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर युवा

📍 हनुमानगढ़









28/05/2025
Photos from Pulkit Angels Model Sen. Sec. School, Hanumangarh's post 22/05/2025

समस्त विद्यालय के अध्यापक विद्यार्थी एवं अभिभावकों की कड़ी मेहनत रंग लाई...
अपने विद्यालय का कला वर्ग व विज्ञान वर्ग का शानदार परीक्षा परिणाम रहा
इस बार अपने दोनों मिशन सफल हुए अबकी बार 90 पार और मिशन 💯

17/02/2025

पुलकित एंजेल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमानगढ़ जंक्शन विद्यालय की छात्रा नेहा मीणा को राज्य सरकार से स्कूटी सम्मान ।।

हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित पुलकित एंजेल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की मेधावी छात्रा नेहा मीणा पुत्री बिरदा राम मीणा ने कक्षा 12th कला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राज्य सरकार द्वारा काली बाई भील स्कुटी योजना के अन्तर्गत स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मिढ़ा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नेहा मीणा की यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और विद्यालय के उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा, "हमारे विद्यालय का उद्देश्य सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। नेहा मीणा ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।"

विद्यालय के मैनेजमेंट ने भी नेहा की सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। यहां अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि नैतिक व व्यावहारिक शिक्षा भी दी जाती है, जिससे वे जीवन में आगे बढ़कर समाज व राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।

छात्रा नेहा मीणा व उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। नेहा मीणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों ने हर कदम पर सहयोग किया और आगे भी वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र व समाज का नाम रोशन करना चाहती हैं।

विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी विद्यार्थियों की उन्नति और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया है। विद्यालय में राजेश मिढ़ा, मनीष अरोड़ा, मानसिंह खींची व गीतांश मिढ़ा ने छात्रा नेहा मीणा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई 💐💐

Photos from Pulkit Angels Model Sen. Sec. School, Hanumangarh's post 08/02/2025

बधाई संदेश पुलकित एंजेल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमानगढ़ के होनहार छात्र रजत सोलंकी पुत्र श्री नरेंद्र सोलंकी एवं रमनदीप कौर पुत्री श्री गुरमेल सिंह निवासी मक्कासर का सरकारी नौकरी जूनियर अकाउंटेंट में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! यह न केवल उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि हमारे विद्यालय के लिए भी गर्व का क्षण है

Want your school to be the top-listed School/college in Hanumangarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Pulkit Angels Model Sen. Sec. School, Ward No./4, Near Housing Board Colony, New Khunja
Hanumangarh
335512