Vikas Model Public School Rawatsar

Vikas Model Public School Rawatsar Education

विद्यार्थियों ने किया कालीबंगा तथा कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण 🚌स्थानीय विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के कल...
18/12/2025

विद्यार्थियों ने किया कालीबंगा तथा कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण 🚌

स्थानीय विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के कला संकाय के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता के उत्खनन स्थल कालीबंगा का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने कालीबंगा स्थित ऐतिहासिक संग्रहालय का भ्रमण करते हुए सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों तथा इतिहास के महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी संग्रहित की। विद्यार्थियों को प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता की मिट्टी से बनी हुई विभिन्न कलाकृतियों, खुदाई में मिले अवशेषों तथा प्राचीनतम संग्रहों से रुबरु करवाया गया। इस अवसर पर श्री राजेंद्र कुमार नंदीवाल, श्रीमती सुमन स्वामी, श्रीमती संयोगिता, श्री विजय कुमार तथा श्री नरपत सिंह विद्यार्थियों के साथ रहे।

इसी क्रम में कृषि विज्ञान विषय के विद्यार्थियों ने नोहर स्थित सरस डेयरी एवं प्रशितन प्लांट, राठी नस्ल संवर्धन केंद्र का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने दूध संग्रहण से लेकर उसके संरक्षण, प्रशीतन तथा पाश्चुरीकरण की जानकारी ली। राठी नस्ल संवर्धन केंद्र में विद्यार्थियों को पशुओं में नस्ल सुधार के विभिन्न आधुनिक तरीकों से अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों ने 22 NTR स्थित कृषि अनुसन्धान केंद्र का अवलोकन कर कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों तथा नवाचारों की जानकारी ली तथा उन्नत कृषि एवं पशुपालन के तौर तरीकों को जाना। इस अवसर पर श्रीमती पूनम रानी, श्री भागीरथ तथा श्री नरपत सिंह बच्चों के साथ रहे।

🦚हर्षोल्लास से मनाया गोपाष्टमी पर्व🐄विकास मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों में सं...
31/10/2025

🦚हर्षोल्लास से मनाया गोपाष्टमी पर्व🐄

विकास मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों में संस्कारों का सृजन करते हुए स्थानीय गौ शाला का भ्रमण तथा गौ सेवा की गई। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्थानीय राजीव बस्ती में स्थित गौ शाला का भ्रमण किया तथा अपने हाथों से गौ माता की हरे चारे तथा गुड़ की सेवा की।
इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा हवन तथा पूजा करवाई गई तथा गौ माता से सभी की शुद्धि बुद्धि की कामना की गई। विद्यार्थियों ने गाय के सामाजिक, आर्थिक तथा धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान परिपेक्ष में गाय तथा गौ उत्पादों द्वारा स्वास्थ जगत में हुई क्रांतिकारी खोजों के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर श्रीमती पूनम वर्मा, श्रीमती सुमन स्वामी, श्री ललित जांगिड़,श्री संतोष पारीक, श्री संदीप अरोड़ा उपस्थित रहे।

07/10/2025

#रावतसर
#हनुमानगढ़
#स्कूल
#विकास मॉडल पब्लिक स्कूल

*राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विकास मॉडल स्कूल, रावतसर से टीम रवाना*रावतसर : रतनगढ़ चूरू में 1 अक्टूबर से आयो...
30/09/2025

*राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विकास मॉडल स्कूल, रावतसर से टीम रवाना*

रावतसर : रतनगढ़ चूरू में 1 अक्टूबर से आयोजित होने वाली 17 वर्षीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम को रावतसर के विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय से मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। टीम को रवाना करने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर सत्यदेव राठौड़, CBEO कार्यालय प्रतिनिधि मनोज शर्मा, टीम प्रबंधक राकेश शर्मा, उपप्राचार्य मूलचंद, प्रधानाचार्य नंदलाल जांगिड़ ने टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए क्रिकेट में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कोच नरपत सिंह, प्रशिक्षक आकाश बिश्नोई, संदीप अरोड़ा, संतोष पारीक उपस्थित रहे। इस से पूर्व 17 वर्षीय क्रिकेट टीम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला विजेता विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक, रावतसर में आयोजित किया गया। बच्चों को प्रशिक्षण शिविर में उच्च कोटि के प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत करवाया गया तथा रणनीतिपूर्ण खेल का प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर के अपने अनुभव भी साझा किए।
16 खिलाड़ियों की यह टीम रा.उ.मा.वि लाछड़सर रतनगढ़ में आयोजित होने वाली 69 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

Thanks to Rawatsar Newspaper Print media
27/09/2025

Thanks to Rawatsar Newspaper Print media

रावतसर *विकास मॉडल पब्लिक स्कूल,रावतसर के सिर सजा जिला विजेता का ताज*स्थानीय विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय ने...
26/09/2025

रावतसर

*विकास मॉडल पब्लिक स्कूल,रावतसर के सिर सजा जिला विजेता का ताज*

स्थानीय विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय ने गांधीबड़ी, भादरा में चल रही 30 वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय (छात्र) क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए खिताबी फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यापार मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीलीबंगा को हराकर हनुमानगढ़ जिला विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य स्वामी पुत्र राकेश स्वामी रहा तथा पूरे टूर्नामेंट में विष्णु पुत्र हंसराज का प्रदर्शन शानदार रहा।
जीत का समाचार मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई तथा विद्यालय में ढोल गुलाल के साथ मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। राजकीय विद्यालय गांधीबड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में भादरा विधायक संजीव बेनीवाल एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा विद्यालय की टीम के खिलाड़ियों तथा कोच को मेडल तथा जिला विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विकास मॉडल के खिलाड़ियों द्वारा 17 वर्षीय क्रिकेट स्पर्धा में साइंस एकेडमी रावतसर, शांति निकेतन भादरा तथा सेमीफाइनल में राजकीय विद्यालय देईदास आदि टीमों को कड़ी शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया गया।
विजेता टीम के रावतसर पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों तथा कोच नरपत सिंह का माला व साफा पहनाकर धूमधाम से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए रावतसर के मुख्य मार्गो से विजयी जुलूस निकाला गया तथा सिद्ध बाबा खेत्रपाल मंदिर में धोक लगाई।
इस अवसर पर निदेशक हनुमान प्रसाद शर्मा तथा प्रधानाचार्य नंदलाल जांगिड़ ने कोच नरपत सिंह, सभी खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। निदेशक महोदय ने बताया कि विकास मॉडल पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ साथ खेल एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाता है। विद्यालय से पढ़े हुए बच्चे आज ना केवल उच्च पदों पर आसीन है बल्कि खेल के क्षेत्र में भी रावतसर का नाम रोशन कर रहें है। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीत कर विद्यार्थियों ने ना केवल विद्यालय बल्कि पूरे रावतसर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पांच खिलाड़ियों
मनीक्षित शर्मा, विष्णु, लक्ष्य स्वामी, विशाल तथा विनीत भादू का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट के लिए हुआ है। ये सभी खिलाड़ी रतनगढ़ चूरू में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में हनुमानगढ़ का नेतृत्व करेंगे। प्रधानाचार्य ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

17 वर्षीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम विकास मॉडल रावतसर ने लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बन...
25/09/2025

17 वर्षीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम विकास मॉडल रावतसर ने लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और आज फाइनल में भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन बरकरार रखते हुए व्यापार मंडल पीलीबंगा को फाइनल में पराजित करके जिला हनुमानगढ़ को फतह किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्पूर्ण खिलाड़ियों,कोच श्री नरपत सिंह और समस्त शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं

17 वर्षीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम विकास मॉडल रावतसर का सफलता का परचम लगातार जारी है।टीम विकास मॉडल ने लग...
24/09/2025

17 वर्षीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम विकास मॉडल रावतसर का सफलता का परचम लगातार जारी है।टीम विकास मॉडल ने लगातार एक के बाद एक जीत प्राप्त करते हुए शानदार तरीके से फाइनल में प्रवेश कर लिया है।इस शानदार सफलता पर होनहार खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षक श्री नरपत सिंह जी को हार्दिक शुभकामनाएं

22/09/2025

🌸🙏शारदीय नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌸
माँ दुर्गा की नव शक्तियाँ आपके जीवन को सुख, समृद्धि और शांति से आलोकित करें।
आपके परिवार में प्रेम, सौहार्द और खुशहाली का वास हो।
इस पावन पर्व पर आपके सभी कार्य सिद्ध हों और जीवन मंगलमय बने।

✨ जय माता दी ✨

14/09/2025

#रावतसर
#हनुमानगढ़

#विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय

हिंदी हमारे संस्कारों की अपनी जड़ और है पहचान
यही है हमारे देश का असली सम्मान।
आओ मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं,
हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएं।

"विश्व हिन्दी दिवस" के अवसर विद्यालय में अलग अलग वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भाषण, कविता पाठ, निबंध, सुलेख, वाद विवाद आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा मातृ भाषा हिंदी को वैश्विक पटल पर अद्वितीय स्थान दिलाने का प्रण लिया।

इस अवसर विद्यालय के हिंदी भाषा के विद्वानों तथा विदुषियों ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की संयोजना श्रीमती सुमन स्वामी, श्री संतोष कुमार, श्री जे पी वर्मा, श्री असलम खान, श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती कृष्णा ने की।
संस्था के निदेशक श्री हनुमान प्रसाद शर्मा ने देश वासियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।
#स्कूल
Vikas Model Public School
Jila Hanumangarh

Address

WARD 21, Sanjay Colony Rawatsar
Hanumangarh
335524

Telephone

+916378025502

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikas Model Public School Rawatsar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Vikas Model Public School Rawatsar:

Shortcuts

Share

Category