27/10/2024
"गेंहुं की बिजाई का समय और बीज की मात्रा "
:- अगेती बिजाई - 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अगेती वाली किस्में जो ज्यादा खाद पानी व उपजाऊ भूमि के लिए: WH 1270,DBW 187, DBW 303, DBW 327 ,PBW 872 की बिजाई कर सकते है क्योंकि ये किस्में बिजाई के समय थोड़ा उच्च तापमान को भी सहन कर जाती हैं जिससे इनके जमाव व फ़ुटाव पे कोई प्रतिकूल प्रभाव नही पड़ता। बीज की मात्र 40 किलोग्राम ही प्रति एकड़ प्रयोग करें।
:- समय की बिजाई नवम्बर के पहले सप्ताह से तीसरे सप्ताह तक जो किस्में बिजी जा सकती हैं: WH 1105,WH 1184, HD 3086,DBW 222,DBWH 221,PBW 826,HD 3386.
नोट=यमुनानगर व अंबाला जिलों को छोड़ कर कम नमी वाले क्षेत्रों जैसे भिवानी व झज्जर में WH 711 की बिजाई भी की जा सकती हैं।
✍️ डॉ.ओमप्रकाश बिश्नोई , वरिष्ठ गेंहू वैज्ञानिक HAU HISAR
________