07/04/2019
भारत ने जीता रजत पदक
हांसी पंहुचने पर तीरंदाज हिमानी मलिक का किया जोरदार स्वागत, गांव उमरा में प्रेमसिंह मलिक ने किया सम्मानित
हांसी, 7 अप्रैल (: बैंकाक थाईलैंड में आयोजित एशिया कप वल्र्ड रैंकिंग टूर्नामेंट जिसमें भारतीय तीरंदाजी टीम ने रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाली गांव उमरा की तीरंदाज हिमानी मलिक के हांसी पंहुचने पर श्री कालीदेवी मंदिर के सामने स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में समाजसेवी व खेल प्रेमी प्रेमसिंह मलिक ने भव्य स्वागत किया। यह जानकारी देते हुए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच मनजीत सिंह मलिक ने बताया कि हिमानी को खुली जीप में बिठा कर प्रेमसिंह मलिक के निवास स्थान पर लाया गया जहां पर प्रेमसिंह मलिक की धर्मपत्नी सुनीता मलिक ने हिमानी को पुष्प मालांए पहना कर 2100/रूपए की राशि भेंट की तथा हिमानी व ज्योति मलिक को ट्रैक सूट भेंट किए तथा जलपान करवाया। हांसंी से गांव उमरा तक रोड शो निकालते हुए हिमानी मलिक को खुली जीप में बिठा कर बैंड-बाजों के साथ ले जाया गया, गांव उमरा में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए खेल प्रेमी पे्रमसिंह मलिक ने कहा कि गांव उमरा-सुलतान पुर खेलों के कुम्भ बन गए है जहां से लगातार हर साल खिलाड़ी बन कर देश का नाम रोशन करते है। यह गांव खिलाडिय़ों की नर्सरी बन चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गांव उमरा को खेल गांव घोषित किया जाए तथा यहां पर खिलाडिय़ों को ईंटरनैशनल सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं जिससे हमारा देश ओलम्पिक खेलों में अधिक से अधिक पदक ला सके। इस अवसर पर प्रेमसिंह मलिक ने हिमानी मलिक को पुरस्कार स्वरूप 31000/रूपए की राशि से सम्मानित किया, तथा उनके पिता बलजीत मलिक को शाल पहना कर सम्मानित किया एवं कोच मनजीत मलिक को ट्रैक सूट पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच मनजीत मलिक व ग्रामीणों ने खेल प्रेमी प्रेमसिंह मलिक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मा. पृथ्वीसिंह, बलराज सिंह मलिक, सूबेदार सुरजीत सिंह, नम्बरदार नभेसिंह, मा. सतीश शर्मा, अजय मलिक, रविंद्र मलिक, अभेराम मलिक, कृष्ण मलिक, धूपसिंह मलिक, जिलेसिंह, अजयसिंह आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1: खुली जीप में हिमानी मलिक व खेलप्रेमी प्रेेमसिंह मलिक, कोच मनजीत मलिक उमरा जाते हुए।