Government College Hansi

Call Directions Website

Government College Hansi This is the Official page of Government College Hansi. Feel free to ask your queries. Also, share yo

Registration Link https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScvvUw9sXapzbcooXjxVKsh5_40JltXsiYnGJkoZiCC5lLx-w/viewform*Ho...
02/01/2026

Registration Link
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScvvUw9sXapzbcooXjxVKsh5_40JltXsiYnGJkoZiCC5lLx-w/viewform

*How to👇 Register for National Seminar GC Hansi to be held on 31 Jan 2026👆*

*Step-1*
Pay Fee Rs 300/- by Scan QR Code or Account No and IFSC

*Step-2*
Open Registration Google form Link and fill your details and fee paid proof

*Step-3*
Submit your Paper/Abstract through Given email ID in Seminar Brochure

*Step-4*
Send full paper on given Email ID in Seminar Brouchure before or till deadlines

Any Problem please contact contact number given in Seminar Brouchure

20/11/2025
राजकीय महाविद्यालय हांसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यशाला का आयोजनविद्यार्थियों ने यूनिफाइड मेंटर के विशेषज्...
30/10/2025

राजकीय महाविद्यालय हांसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यशाला का आयोजन

विद्यार्थियों ने यूनिफाइड मेंटर के विशेषज्ञों से सीखी एआई की बारीकियां और लाइव प्रैक्टिकल डेमो

हांसी, 30 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय हांसी के कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी रुझानों से अवगत कराना और उन्हें उद्योग के अनुरूप स्मार्ट स्किल्स से सशक्त बनाना था।

कार्यशाला का संचालन कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. बंता सिंह जांगड़ा ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित कंपनी यूनिफाइड मेंटर के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञ वक्ता इशिका राणा, हरगुनीत कौर, ईशांत और साईं प्रशाद ने उपस्थित विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अवधारणाओं से परिचित करवाया। विशेषज्ञों ने लाइव प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग, डेटा प्रोसेसिंग और एआई के वास्तविक उपयोग से अवगत कराया।

डॉ. जांगड़ा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सभी क्षेत्रों में क्रांति ला रहा है। चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय या उद्योग — एआई के माध्यम से कठिन कार्यों को सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है।

प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रो. धनेश कुमार ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार भी करती हैं। उन्होंने बताया कि एआई जैसी उभरती तकनीकों में दक्षता हासिल करने से विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ सकते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना है ताकि वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय में इस प्रकार की कौशल विकास कार्यशालाएं आगे भी विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार आयोजित की जाती रहेंगी।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. शामेंद्र बामल, प्रो. अनिल ठकराल, प्रो. संतोष, प्रो. शिवकुमार, प्रो. संदीप, प्रो. प्रियंका, प्रो. नरेश कुमार, श्री महेंद्र सिंह, रजनीश, सुमित सहित कंप्यूटर विभाग और प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

20/08/2025
किरण ने किया पीजीडीसीए फाइनल परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉप लता रानी व ईशांत कटारिया रहे दुसरे व तीसरे स्थान पर  गुरु जंभेश...
18/08/2025

किरण ने किया पीजीडीसीए फाइनल परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉप
लता रानी व ईशांत कटारिया रहे दुसरे व तीसरे स्थान पर

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार द्वारा पीजीडीसीए का फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें गवर्नमेंट कॉलेज हांसी के विद्यार्थियों ने लगातार यूनिवर्सिटी स्तर पहली पांच पोजिसन पर कब्ज़ा कर कॉलेज का नाम रोशन किया है

कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बंतासिंह जांगड़ा ने जानकारी दी कि पीजीडीसीए कोर्स सत्र 2019-20 से महाविद्यालय में चल रहा है तब से लेकर अब तक हर वर्ष गवर्नमेंट कॉलेज हांसी के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी टॉप किया है जो की कंप्यूटर विभाग व कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। इस बार पीजीडीसीए की किरण ने 1600 में से 1349 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान, 1311 अंक प्राप्त कर लता रानी दूसरे स्थान तथा 1304 अंकों के साथ ईशांत कटारिया तीसरे स्थान पर रहे हैं। चौथा व पांचवा स्थान भी क्रमश संदीप व बिंदु इसी महाविद्यालय के विद्यार्थीयों ने ही हांसिल किया है। डॉ. जांगड़ा ने बताया कि बैच 2024-25 की प्लेसमेंट भी बहुत अच्छी रही है जिसमे पीजीडीसीए की छात्रा बिंदु को अधिकतम 4 लाख रु का सालाना पैकेज मिला है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी ने पीजीडीसीए के यूनिवर्सिटी टोपर रहे विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रो. शामेंद्र सिंह बामल ने यूनिवर्सिटी टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रो. बामल ने विद्यार्थिओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के लिए बहुत ही खुशी और गौरवपूर्ण क्षण है इसी उपलब्धि के लिए सभी कंप्यूटर विभाग के शिक्षक और स्टाफ सदस्य बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर डॉ राजकुमार, प्रो. किशन पाल, प्रो.जोगिन्द्र सिंह, प्रो.कर्मबीर सिंह, प्रो. शिव रतन, डॉ. रजनी सैनी, प्रो. अनिल कुमार, डॉ. कपिल कुमार, प्रो. प्रियंका, प्रो. उमा शर्मा, प्रो. नरेश दुहन , प्रो. सत कुमार, प्रो. सुशील कुमार, प्रदीप रोहिल्ला, राजेश, संजय बेनीवाल, रविकांत, सुमित व सभी कॉलेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

आज दिनांक 31 मई 2025 को गवर्नमेंट कॉलेज हांसी के प्यून कम चौकीदार श्री प्रीतम अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए।गवर्नमें...
01/06/2025

आज दिनांक 31 मई 2025 को गवर्नमेंट कॉलेज हांसी के प्यून कम चौकीदार श्री प्रीतम अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए।

गवर्नमेंट कॉलेज हंसी के सोशल सेक्रेटरी डॉ. बंता सिंह जांगड़ा ने बताया कि कॉलेज के प्यून कम चौकीदार श्री प्रीतम अपने पद से आज सेवा निवृत हो रहे हैं इसी उपलक्ष्य में पूरा कॉलेज परिवार की तरफ से उनके व उनके परिवार के लिए सेवानिवृत कम विदाई समारोह है का आयोजन किया गया ।
डॉ. बंता सिंह जांगड़ा ने बताया कि उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और आज वह 60 साल की उम्र पूरी कर अपने पद से सेवानिवृत हो रहे हैं

इसी उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिवार द्वारा उनके मान सम्मान में उनके और उनके परिवार के लिए दोपहर के भजन का आयोजन किया गया और हर्षो उल्लास से उनकी सेवा निवृत्ति का कार्यक्रम मनाया गया
कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पवित्र मोहन शर्मा जी ने कहा किसी सेवानिवृत्ति के दिन की बहुत ही अहमियत और ये दिन खास होता है, प्राचार्य महोदय महोदय ने आज के दिन को खास याद करते हुए कहां कि की ठीक 1 साल बाद उनकी भी सेवा निवृत्ति इसी कॉलेज के इसी स्थान से होगी उनका मानना है कि सेवानिवृत्ति के दिन भी वह अपने कार्य को निवृत्ति करते हुए सेवानिवृत होंगे और किसी भी कार्य को अधूरा छोड़कर नहीं जाएंगे
इस कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य डॉ राजकुमार ने संभाला और कहा की प्रीतम द्वारा किए गए कार्य यादगार रहेंगे
इस अवसर पर प्रो. शामेंद्र बामल, डॉ राज कुमार, प्रो किशन पाल, डॉ जोगिंद्र सिंह, प्रो कर्मवीर, प्रो शिव रत्न, डॉ रजनी सैनी, प्रो अनिल कुमार, प्रो कपिल कुमार, अनिल बामल, प्रो वीरेंद्र सिहाग, प्रो अलका, गवर्नमेंट कॉलेज मंगली की कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर सुमन मलिक तथा अन्य कॉलेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Address

Government College Hansi
Hansi
125033

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+911663259204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government College Hansi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share