Sdwomencollege

Sdwomencollege Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalya, Hansi is a premier institution devoted to the cause of women education, women upliftment and women empowerment.

The institution was set up in 1970 under the benign guidance and blessings of Swami Ganeshanand Ji Maharaj

*सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में एनसीसी इकाई प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण संपन्न**हांसी:* स्थानीय सनातन धर्म महिला...
03/06/2026

*सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में एनसीसी इकाई प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण संपन्न*

*हांसी:* स्थानीय सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में मंगलवार, 03 जून 2026 को *राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई* प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण *प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता* के नेतृत्व में तथा *एन.ई.पी. को-ऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. गीता दहिया* व *आई.क्यू.ए.सी. सेल को-ऑर्डिनेटर एवं पुस्तकालय विभागाध्यक्ष डॉ. सविता मलिक* के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के लिए पहुंचे *कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय* एवं *श्री नीरपाल सिंह* का प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों से अवगत कराया।

कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि *एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करती है।* उन्होंने छात्राओं से जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन तथा योग को अपनाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि *एनसीसी इकाई छात्राओं के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी* तथा उन्हें सेना एवं अन्य सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर *श्रीमती चारू गुप्ता, सुश्री मीनू, डॉ. अनु, सुश्री प्रतिभा, सुश्री मीनू* तथा महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में एनसीसी इकाई प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण संपन्नहांसी: स्थानीय सनातन धर्म महिला महा...
03/06/2026

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में एनसीसी इकाई प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण संपन्न

हांसी: स्थानीय सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में मंगलवार, 03 जून 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई प्रारंभ करने हेतु निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तथा एन.ई.पी. को-ऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. गीता दहिया व आई.क्यू.ए.सी. सेल को-ऑर्डिनेटर एवं पुस्तकालय विभागाध्यक्ष डॉ. सविता मलिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के लिए पहुंचे कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय एवं श्री नीरपाल सिंह का प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों से अवगत कराया।

कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करती है। उन्होंने छात्राओं से जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन तथा योग को अपनाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एनसीसी इकाई छात्राओं के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा उन्हें सेना एवं अन्य सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर श्रीमती चारू गुप्ता, सुश्री मीनू, डॉ. अनु, सुश्री प्रतिभा, सुश्री मीनू तथा महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

🎓 Admission Open 2026-27 | Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi🌟 Empowering Women, Building Tomorrow! 🌟Admissions ...
03/06/2026

🎓 Admission Open 2026-27 | Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi
🌟 Empowering Women, Building Tomorrow! 🌟
Admissions are now open for the academic session 2026-27 at Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi. With NAAC Accredited quality education, experienced faculty, excellent infrastructure, personality development programs, sports facilities, and a safe campus environment, we are committed to shaping successful futures for young women.
📚 Courses Offered:
✅ B.A.
✅ B.Com
✅ B.Sc. (Non-Medical)
✅ B.C.A.
✅ M.A. (History, Political Science, Yoga, English)
✅ M.Com
🎯 Why Choose SDM Mahavidyalaya?
✔ Qualified & Dedicated Faculty
✔ Communication & Personality Development Programs
✔ Modern Library & Computer Labs
✔ Sports Ground with 400 Meter Track
✔ Seminar Halls & Workshops
✔ Safe & Green Campus Environment
✔ Job Fairs & Career Guidance Programs
📅 Apply Online Today & Secure Your Future!
📞 Admission Enquiry: 86848-05192
🌐 Website: sdmahilamahavidyalya.ac.in
BCAAdmission BAAdmission

🎓 Admission Open 2026-27 | Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi🌟 Empowering Women, Building Tomorrow! 🌟Admissions ...
03/06/2026

🎓 Admission Open 2026-27 | Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi

🌟 Empowering Women, Building Tomorrow! 🌟

Admissions are now open for the academic session 2026-27 at Sanatan Dharam Mahila Mahavidyalaya, Hansi. With NAAC Accredited quality education, experienced faculty, excellent infrastructure, personality development programs, sports facilities, and a safe campus environment, we are committed to shaping successful futures for young women.

📚 Courses Offered:
✅ B.A.
✅ B.Com
✅ B.Sc. (Non-Medical)
✅ B.C.A.
✅ M.A. (History, Political Science, Yoga, English)
✅ M.Com

🎯 Why Choose SDM Mahavidyalaya?
✔ Qualified & Dedicated Faculty
✔ Communication & Personality Development Programs
✔ Modern Library & Computer Labs
✔ Sports Ground with 400 Meter Track
✔ Seminar Halls & Workshops
✔ Safe & Green Campus Environment
✔ Job Fairs & Career Guidance Programs

📅 Apply Online Today & Secure Your Future!

📞 Admission Enquiry: 86848-05192
🌐 Website: sdmahilamahavidyalya.ac.in

दिनांक 21 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में कम्पयूटर साइंस विभाग द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया...
21/02/2026

दिनांक 21 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में कम्पयूटर साइंस विभाग द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन कम्पयूटर साइंस विभागाध्यक्ष श्रीमति चारु गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख विषयों में ‘आधुनिक जीवन में तकनीक की भूमिका‘, ‘बच्चों पर सोशल मीडिया का प्रभाव‘, ‘साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग‘ तथा ‘समय प्रबंधन एवं उत्पादकता‘ शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि किस प्रकार तकनीक ने आधुनिक जीवन को सरल एवं तेज बनाया है, साथ ही सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग के विषय पर विद्यार्थियों ने डिजिटल युग में डेटा सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। समय प्रबंधन एवं उत्पादकता विषय पर प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिली। निर्णायक मंडल की भूमिका कम्पयूटर साइंस विभाग से सुश्री मीनू तथा श्रीमति गरिमा ने निभाई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता, विषय की समझ, रचनात्मकता एवं तकनीकी उपयोग के आधार पर की गई । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रुद्राक्षी बी.कॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर सानिया बी.सी.ए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर जिया बी.ए. तृतीय वर्ष रही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का समापन आयोजकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यावहारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी 2026 को “राष्ट्रीय...
20/02/2026

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी 2026 को “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारी सहभागिता” विषय पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रशासक एवं एस.डी.एम. हांसी श्री राजेश खोथ ने की तथा प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता कार्यक्रम संरक्षक रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार कुलगुरू चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओमबीर (रिटायर्ड आईपीएस मुख्य वक्ता के रूप में श्री गोलोक राय बिहारी (राष्ट्रीय संचालन समिति सदस्य एवं वरिष्ठ प्रचारक, आरएसएस) एवं डॉ0 गीता दहिया प्रोफेसर अर्थशास्त्र सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री विक्रमादित्य की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता श्री राजेन्द्र सिंह पंघाल (सह प्रभारी, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र) एवं अधिवक्ता श्री पवन रापड़िया (प्रधान, जिला बार एसोसिएशन हांसी) ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण, दीप प्रज्ज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पटका भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. विजय कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से चरित्र निर्माण, अनुशासन और सतत अध्ययन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता श्री गोलोक राय बिहारी ने आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा के संतुलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नागरिक सजगता ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। प्रोफेसर गीता दहिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि सबसे मजबूत राष्ट्र बनाते है वहां के लोग एवं वहां की संस्कृति उन्होनें महिलाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला परिवार है और परिवार की प्रथम शिक्षिका नारी होती है। अतः राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच डॉ. राजेश धमीजा अध्यक्ष हिसार ईकाई (फैन्स) ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों, साइबर सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की।अध्यक्षीय संबोधन में श्री राजेश खोथ ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों का पालन करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासक एवं एस.डी.एम. हांसी डॉ. राजेश खोथ तथा प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सुश्री पूजा एवं वैशाली (कॉमर्स विभाग) द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हांसी हिसार व सिरसा चैप्टर के वरिष्ठ कार्यकर्ता] पत्रकार व छायाकार बंधु, महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों के मन में राष्ट्रप्रेम एवं कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊर्जा का संचार किया।

20/02/2026
सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में दिनांक 17 फरवरी 2026 को प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एवं एन....
17/02/2026

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी में दिनांक 17 फरवरी 2026 को प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एवं एन.ई.पी को-ऑर्डिनेटर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ गीता दहिया व आइ.क्यू.एसी सेल व नेक को-ऑर्डिनेटर डॉ सविता मलिक के तत्वाधान में और कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सेल, प्लेसमेंट सेल की अध्यक्ष पूजा कुकरेजा एवं आई.पी.आर सेल की अध्यक्ष श्रीमती अंशुल के संयुक्त नेतृत्व में एल.सी.आई कंपनी में एक दिवसीय स्थल भ्रमण किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कौशल विकास एवं मशीनों और उपकरणों का अवलोकन करना रहा। यह स्थल भ्रमण हांसी में स्थित एल.सी.आई कंपनी में किया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्राओं को कच्चे माल की जांच, फ्रेम निर्माण, वेल्डिंग, पेंटिंग, पार्ट्स असेंबली तथा गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रियाओं का विस्तृत अवलोकन करवाया गया। कंपनी के विशेषज्ञों ने आधुनिक मशीनरी स्वचालित उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी भी सांझा की। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने देखा कि किस प्रकार विभिन्न भागों जैसे फ्रेम, टायर, चेन, ब्रेक और गियर आदि को जोड़कर एक पूर्ण साइकिल तैयार की जाती है। इस स्थल भ्रमण में सुश्री पूजा कुकरेजा एवं श्रीमती अंशुल ने मुख्य भूमिका निभाई।

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 11 फरव...
17/02/2026

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 11 फरवरी 2026 को एक दिवसीय फैक्लटी डेवलैपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन एन.ई.पी. को.ऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता दहिया तथा आई.क्यू.ए.सी. सेल को-ऑर्डिनेटर डॉ. सविता मलिक के नेतृत्व में किया गया ।यह कार्यक्रम लाइब्रेरी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग व शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में श्री जसबीर सिंह, डेवलपमेंट ऑफिसर (पीएलआई),डिपार्टमैंट ऑफ पोस्टस व हांसी डाक मंडल पोस्टमास्टर के श्री सुरेन्द्र ने शिरकत की। श्री जसबीर सिंह द्वारा आम नागरिकों एवं कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं के अंतर्गत दिनांक 04.02.2026 से 14.02.2026 तक हिसार मंडल के सभी डाकघरों में एक विशेष बीमा अभियान चलाया जा रहा है, इस विषय में जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा डाक विभाग की एक लोकप्रिय, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बीमा योजना है। पूर्व में यह योजना केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध थी, किंतु अब इसका दायरा विस्तारित कर दिया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान सभी डिग्री एवं डिप्लोमा धारक डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना के लिए पात्र होंगे ।इस योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार, अर्ध.सरकारी संस्थानों एनसीई/बीएससी में सूचीबद्ध कंपनियों के कर्मचारी, बैंक, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी तथा डॉक्टर,इंजीनियर,वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट आदि प्रोफेशनल्स शामिल हैं। इच्छुक पात्र व्यक्ति किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर 50 लाख रुपये तक का डाक जीवन बीमा आसानी से करवा सकते हैं। इस योजना में कम प्रीमियम पर अधिक बोनस का लाभ मिलता है। साथ ही, आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अंतर्गत आयकर में छूट का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, इस योजना के प्रीमियम पर जीएसटी शून्य है तथा यह योजना सभी प्रकार के जोखिमों को कवर करती है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजना के अंतर्गत किसी भी ग्रामीण का 10 लाख रुपये तक का बीमा किया जा सकता है। इस कार्य के लिए सभी ग्रामीण डाकघर अधिकृत हैं।इस कार्यक्रम में आधार अपडेशन, पासपोर्ट के बारे में भी जानकारी सांझा की गई। इस सभी प्रध्यापिकाओं ने सेमीनार में बढचढ कर भाग लिया ।

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 10 फरव...
17/02/2026

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय बजट 2026-27 था। कार्यक्रम का आयोजन एन.ई.पी. को-ऑर्डिनेटर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता दहिया तथा आई.क्यू.ए.सी. सेल को.ऑर्डिनेटर डॉ. सविता मलिक के नेतृत्व में किया गया । वित मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर चर्चा हेतु एक विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बजट की प्रमुख विशेषताओं, उसके सामाजिक,आर्थिक प्रभावों तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम में छात्राओं ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार यह बजट देश के समग्र विकास को गति देने वाला है। विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र, डिजिटल विकास, आत्मनिर्भर भारत, महिला कल्याण एवं युवाओं के लिए अवसरों पर केंद्रित प्रावधानों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आर्थिक जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ उन्हें राष्ट्रीय नीतियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे बजट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सजग रहें और अपने विचार खुलकर व्यक्त करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी बजट से संबंधित प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही कम्पयूटर साइंस विभाग एवं सांस्कृतिक समीति के निर्देशन में महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के आयोजक श्री भारत भूषण महता एवं श्री आयुष महता रहे। आयोजकों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए घोषणा की कि प्रतियोगिता में प्रथम 20 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को छोटू महाराज एनएच.10, ग्रीन वैली, हांसी में फिल्म देखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत छात्राओं व स्टॉफ सदस्यों को बॉर्डर 2 फिल्म निःशुल्क दिखाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें शिक्षा के साथ साथ स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना है

Address

Hansi
125033

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sdwomencollege posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sdwomencollege:

Shortcuts

Share