Sanatan Dharam Education Society Dhana Khurd

Sanatan Dharam Education Society Dhana Khurd असफलता
राह का मोड़ होता है ना कि
यात्रा ?

तूफां ने कहा एक दिन मुझसे
मैं आया तू घर से न निकल

जब हम चलते हैं मस्ती में
नदियों का रुख देते हैं बदल

मैं बोला मत इतरा इस पर
हमने तो नदियाँ बांधी हैं

हम वो हैं जो तूफानों को ही
तूफानी राग सुनाते हैं

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । इस बार एस डी विद्यालय के छात्र स्वतंत्रता दिवस को एक अनोखे अंदाज में म...
14/08/2023

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।

इस बार एस डी विद्यालय के छात्र स्वतंत्रता दिवस को एक अनोखे अंदाज में मनाएंगे ।सनातन धर्म शिक्षा समिति द्वारा संचालित एसडी हाई स्कूल ढाणा खुर्द के छात्र 15 अगस्त की सुबह एक तिरंगा सम्मान यात्रा निकालनी शुरु करेंगे। यह यात्रा गांव ढाणा खुर्द से शुरू होकर बड़सी , दुर्जनपुर, मिलकपुर , सिकंदरपुर ,चोरटा पुर , ढाणी कुम्हारान, ढाणी पीरवाली, ढाणी पिरान , ढाणा कलां और रामपुरा गांव तक जाएगी । इस यात्रा के दौरान स्कूल के छात्र और अध्यापक गण व अन्य कर्मचारी पौधारोपण कार्यक्रम और पौधे वितरण कार्यक्रम , स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई का संदेश देंगे ,पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल संरक्षण का संदेश भी देंगे और आज की गंभीर समस्या नशे को लेकर भी लोगों को जागृत करेंगे ।

आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सुबह 7:00 बजे गांव ढाणा खुर्द के बस स्टैंड पर आकर बच्चों को अपना आशीर्वाद दे और आगे जहां-जहां से यात्रा निकालते हैं वहां वहां के निवासियों से अनुरोध है कि वो बच्चों की इस नई शुरुआत को सफल बनाने में उनका सहयोग करें ।
पुनः एक बार आप सभी को आजादी के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ।

धन्यवाद ।
कुलदीप यादव
डायरेक्टर एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणा खुर्द, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल ढाणी कुम्हारान।

प्रेस नोट ढाणा खुर्द गांव के एस डी हाई स्कूल में स्काउट एंड गाइड के तीन दिवसीय कैंप की शुरुआत ।।आज एस डी हाई स्कूल ढाणा ...
08/08/2023

प्रेस नोट
ढाणा खुर्द गांव के एस डी हाई स्कूल में स्काउट एंड गाइड के तीन दिवसीय कैंप की शुरुआत ।।
आज एस डी हाई स्कूल ढाणा खुर्द के प्रांगण में विद्यार्थियों व अध्यापकों ने मिलकर स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया। कैंप में स्पेशल ट्रेनर रोहित जांगड़ा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्काउट एंड गाइड के विषय में जानकारी दी । विभिन्न प्रकार की गतिविधि सिखाई । विद्यार्थियों को आत्मरक्षा, फर्स्ट एड, देशप्रेम ,जंगली जानवरों से बचाव व सड़क सुरक्षा के बारे में अवगत कराया । श्रीमती नीतू यादव , नीलम यादव और संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि ट्रेनर द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में हमेशा याद रखें वह जरूरतमंद लोगों की उचित सहायता वह सहयोग करें । इस अवसर पर एस डी हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक कुलदीप यादव ने ट्रेनर रोहित जांगड़ा का स्कूल में ट्रेनिंग कैंप लगाने पर धन्यवाद किया । कैंप में सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और सभी ने जोश व उत्साह के साथ आगे कैंप में अपना शत-प्रतिशत सहयोग करने को कहा । यह कैंप एस डी हाई स्कूल ढाणा खुर्द में 3 दिन तक चलेगा।

बस इतना याद रहे इंसानियत जिंदा रहे ।कुलदीप यदुवंशी
03/08/2023

बस इतना याद रहे

इंसानियत जिंदा रहे ।

कुलदीप यदुवंशी

29/07/2023
21/07/2023

सनातन धर्म शिक्षा समिति द्वारा गांव ढाणा खुर्द, ढाणा कलां , रामपुरा , ढाणी पिरान, ढाणी कुम्हारान , ढाणी पीरवाली , ढाणी खुशहाल , सिकंदरपुर ,मिलकपुर और बड़सी में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा । उपरोक्त गांव में पौधे लगाते समय जो भी साथी मदद करना चाहता है वो साथ में जाकर पौधारोपण कार्यक्रम में अपना योगदान दे सकता है । यह कार्यक्रम कल से शुरू किया जा रहा है । उपरोक्त गांव वासी सही जगह पर पौधारोपण के लिए सुझाव भी दे सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित कोई भी सुझाव या सहयोग के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क करें -8929745500, 9812061362, 9992176304 ,
9812985119

S D Sports School Dhana Khurd , Hansi ने बनाया एक और रिकॉर्ड ।Pencaksilat state championship 🏆   मदीना , सोनीपत में आयोज...
10/07/2023

S D Sports School Dhana Khurd , Hansi
ने बनाया एक और रिकॉर्ड ।

Pencaksilat state championship 🏆 मदीना , सोनीपत में आयोजित हुई । इसमें स्कूल की तीन छात्राओं ने ब्रांज मेडल प्राप्त करके स्कूल , गांव व अपने माता पिता का नाम रोशन किया । इसके साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को क्लियर करके नेशनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया ।
अब उनका नेशनल प्रतियोगिता के लिए नवंबर दिसम्बर महीने में मैच होगा ।
सभी खिलाडियों , कोच,और मैनेजमेंट टीम की मेहनत और लगन से ये संभव हो पाया है।
इसके लिए सभी को बधाई । विद्यालय के खिलाड़ी इसी तरह अपना , अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहे ।
नेशनल स्तर को क्लियर करने के लिए चयनित खिलाड़ी मन लगाकर तैयारी करे।

जिंदगी भले छोटी दे देना ऐ खुदा,मगर देना ऐसी,कि मुद्दतों तक लोगो के दिलों मे जिंदा रहे....!!सुप्रभात जय श्री राधे कृष्णा ...
03/07/2023

जिंदगी भले छोटी दे देना ऐ खुदा,
मगर देना ऐसी,
कि मुद्दतों तक लोगो के दिलों मे जिंदा रहे....!!

सुप्रभात
जय श्री राधे कृष्णा ।।

"Remember Kanpur -- कानपुर को याद करो"--------------------------------------------------------ये कहानी है 1857 की क्रान्...
29/06/2023

"Remember Kanpur -- कानपुर को याद करो"
--------------------------------------------------------
ये कहानी है 1857 की क्रान्ति के एक गुमनाम यदुवंशी योद्धा सूबेदार भोन्दू सिंह जी की है।

आज से करीब 166 वर्ष पहले , 27 जून 1857 को देश की पहली क्रांति की सबसे महानतम गाथा लिखी गयी जिसको याद करके अंग्रेज़ आग-बबूला हो जाते थे।

इस दिन कानपुर में गंगा जी के पवित्र जल को अंग्रेजों के लहू से लाल कर दिया गया था , उस स्थल को सती-चौरा घाट कहते हैं और अंग्रेज़ उसको कानपुर का कत्लेआम कहते हैं।

साहब सूबेदार भोंदू सिंह यादव जी के जवानों और नाना साहब के आदमियों ने सती चौरा घाट पर गंगा जी के नीर को 500+ अंग्रेजों के खून से रंग दिया।

वहां इतने अंग्रेज़ चुन चुन कर मारे गये थे कि 1857 की क्रांति के दौरान अँगरेज़ अफसर अपने सैनिकों को बदले की भावना से ललकार कर कहते थे "remember kanpur / कानपुर को याद करो"

इस के बाद सूबेदार भोन्दू सिंह जी अपने साथिओं के साथ आजमगढ़ के मोर्चे पर अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गये।

आज 27 जून को हमसभी यदुवंशी अपने भारत माँ के इस वीर सपूत को नमन करते हैं, हमसभी उनके इस बलिदान के लिए कृतज्ञ हैं।

।। जय श्री कृष्ण ।।

"रिश्तों की सिलाई अगर भावनाओ से हुई हो तो टूटना मुश्किल है और अगर स्वार्थ से हुई हो तो टिकना मुश्किल है।"सुप्रभात
24/06/2023

"रिश्तों की सिलाई अगर भावनाओ से हुई हो तो टूटना मुश्किल है और अगर स्वार्थ से हुई हो तो टिकना मुश्किल है।"

सुप्रभात

Address

Gas Agency Road, Near Tosham Chungi
Hansi
125033

Telephone

+918929745500

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanatan Dharam Education Society Dhana Khurd posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sanatan Dharam Education Society Dhana Khurd:

Shortcuts

Share

Category