Witty Current Affairs

Witty Current Affairs Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Witty Current Affairs, Hamirpur.

Daily Current Affairs, National and International News, GK, Geopolitical Updates, Indian Polity, Science and Technology, Sports, Awards, Appointments, History, Important Events Latest All India Government Jobs Notifications, Exam Results, Answer Keys, Exam Dates, Employment News, Jobs Information, Admit Cards, Entrance Exam Updates, Syllabus, Exam Pattern, Selection Process

जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत के लिए शनिवार का दिन खास रहा। पहले महिला टीम (37-34) ने ईरान को हराकर ग...
26/09/2026

जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत के लिए शनिवार का दिन खास रहा। पहले महिला टीम (37-34) ने ईरान को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता। इसके कुछ समय बाद ही मेंस टीम ने ईरान को हराकर सोने पर कब्‍जा जमाया।

भारतीय मेंस टीम ने ईरान को 40-34 से हराया। एशियन गेम्‍स 2026 में भारत का यह चौथा गोल्‍ड मेडल है।

SBI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल एलान कि...
24/09/2026

SBI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल एलान किया है। इसके अलावा यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी वित्तीय और बैंकिंग लेनदेन हड़ताल की तारीखों से काफी पहले ही पूरे कर लें। सरकार ने घोषणा की है कि सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार (27 सितंबर, 2026) को सामान्य रूप से काम करेंगे। यानी इस रविवार बैंक खुले रहेंगे।

F-35 स्टील्थ एयरक्राफ्ट के कुछ संवेदनशील पार्ट्स ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन उत्तर कोरिया के रास्ते हांगक...
24/09/2026

F-35 स्टील्थ एयरक्राफ्ट के कुछ संवेदनशील पार्ट्स ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन उत्तर कोरिया के रास्ते हांगकांग पहुंच गए। चीन की सरकार ने F-35 के ये पार्ट्स अपने कब्जे में ले लिए, लेकिन अब तक उन्हें वापस नहीं किया है। इस मामले को लेकर बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसे इस स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।

24/09/2026

नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

शादी के तीन महीने बाद पति-पत्नी पहली बार हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे, इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने बेरहमी ...
24/09/2026

शादी के तीन महीने बाद पति-पत्नी पहली बार हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे, इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

शिमला मॉल रोड पर एक पर्यटक जोड़े के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

जिला मुख्यालय के महज कुछ किलोमीटर दूर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर फोटो लेने रु...
24/09/2026

जिला मुख्यालय के महज कुछ किलोमीटर दूर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर फोटो लेने रुकी एक युवती को कुछ युवकों ने कथित तौर पर घेर लिया। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती एक युवक के साथ बांध बाइपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और युवती को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जगतसिंहपुर गांव निवासी चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दो दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर दिया ज...
21/09/2026

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दो दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह बयान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ के समक्ष दिया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज SIT जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि 105 बार चढ़ावा चोरी की घटना हुई।

टीम इंवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल  ने 10 मीयर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्...
21/09/2026

टीम इंवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीयर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी मेडल अपने नाम किए हैं। हिमांशु ने सिल्वर मेडल जीता है तो वहीं रुद्रांक्ष ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया है।

कीमतों में हालिया बदलाव के बाद पेट्रोल अब 389.14 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 424.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ...
21/09/2026

कीमतों में हालिया बदलाव के बाद पेट्रोल अब 389.14 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 424.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कड़ी चेतावनी दी कि अगर देश में ईंधन की कमी हुई तो पेट्रोल की कीमतें 1,000 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती हैं।

दिल्ली में चल रहे SIR के दौरान मतदाता सूची में सामने आ रही खामियों ने कई नामचीन लोगों के नाम भी जांच के दायरे में ला दिए...
20/09/2026

दिल्ली में चल रहे SIR के दौरान मतदाता सूची में सामने आ रही खामियों ने कई नामचीन लोगों के नाम भी जांच के दायरे में ला दिए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार करीब 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं। इनमें से 31,63,930 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

नोटिस पाने वालों में पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हैं। उन्हें नो-मैपिंग की श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उनकी पुत्री प्रतिभा, बहू गीतिका आडवाणी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास, तथा सांसद बांसुरी स्वराज को नो-मैपिंग की श्रेणी में नोटिस दिया गया है।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की पत्नी तेजस्विनी भूषण गवई को सेल्फ नेम मिसमैच के आधार पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा और बेटे मीर के नाम भी नोटिस सूची में हैं।

Address

Hamirpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Witty Current Affairs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Witty Current Affairs:

Shortcuts

Share