24/09/2026
बधाई एवं गर्व का क्षण! 🏆🎉
सेंट सोल्जर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, के विद्यार्थियों ने खेलकूद के क्षेत्र में एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इंडियन नेशनल गेम्स द्वारा आयोजित विभिन्न स्तरों (ब्लॉक, डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल) की प्रतियोगिताओं में हमारे मेधावी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 दोनों आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष गर्व का विषय है कि हमारी दो प्रतिभावान बालिकाओं का चयन कबड्डी में स्तर (district Level) के लिए हुआ है! 🌟 विशेष गर्व का विषय है कि हमारी दो प्रतिभावान बालिकाओं ने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर की टीम को जिताने (विजयी बनाने) में अहम भूमिका निभाई है,
आज विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इन सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) वितरित किए गए। विद्यालय परिवार सभी विजेता और प्रतिभागी बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे बच्चों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएँ!