GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

  • Home
  • India
  • Hamirpur
  • GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा share your thoughts, experiences about us

20/09/2026

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में एक दिवसीय NSS कैंप के दौरान ग्रास कटर से घास को काटने का काम बहुत ही सुरक्षित तरीके से किया गया।

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में लगाया गया एक दिवसीय NSS कैंप।
20/09/2026

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा
में लगाया गया एक दिवसीय NSS कैंप।

16/09/2026

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा
असिस्टेंट स्टाफ नर्स और जेओए की परीक्षाओं की तिथियां घोषित
हमीरपुर 15 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-26001 की डिजी ओएमआर टेबलेट्स परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) की परीक्षा 28 सितंबर से पहली अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सुधंगल की बेटी, बदरान की बहू… पूजा शर्मा ने मेहनत और लगन से रचा सफलता का मुकामहिमाचल बिज़नेस \ काँगड़ा कुछ सपने ऐसे होते ह...
16/09/2026

सुधंगल की बेटी, बदरान की बहू… पूजा शर्मा ने मेहनत और लगन से रचा सफलता का मुकाम

हिमाचल बिज़नेस \ काँगड़ा

कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें जिम्मेदारियां रोक नहीं पातीं… और कुछ हौसले ऐसे होते हैं, जो मुश्किल हालात में भी रास्ता बना लेते हैं। पूजा शर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी क्षेत्र के गांव सुधंगल की बेटी और हमीरपुर के धनेटा (बदरान) की बहू पूजा शर्मा ने गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पढ़ाई का सफर जारी रखा। दो बच्चों की मां होने के साथ-साथ खेतीबाड़ी और परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने अपने उस सपने को कभी नहीं छोड़ा, जिसमें वह एक दिन अध्यापिका बनना चाहती थीं।

पूजा शर्मा, स्वर्गीय पवन कुमार और बीना देवी की बेटी हैं। उनकी शादी धनेटा (बदरान) निवासी ब्रह्मदास के परिवार में हुई और वह मंजीत शर्मा की पत्नी हैं।
परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई को जारी रखना उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय घर पर रहकर Self Study को अपना सहारा बनाया। खास बात यह है कि उन्होंने किसी कोचिंग सेंटर की मदद लिए बिना अपनी मेहनत जारी रखी।

उनकी मेहनत का नतीजा आज सामने है। पूजा शर्मा ने तीन मास्टर डिग्री, B.Ed., TET, CTET और कमीशन की परीक्षाएं पास कीं और आखिरकार अपने सपने को मुकाम तक पहुंचाया। हाल ही में उन्होंने राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ पाठशाला धनेटा, CBSE में Sociology Teacher के पद की जिम्मेदारी संभाली है।
पूजा शर्मा की कहानी सिर्फ एक महिला की सफलता की कहानी नहीं है… बल्कि उन तमाम गृहस्थ महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को कहीं पीछे छोड़ देती हैं।

पूजा ने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो, मेहनत लगातार हो और खुद पर विश्वास हो… तो घर की जिम्मेदारियों के बीच भी सपनों को हासिल किया जा सकता है।
उनकी कहानी एक संदेश देती है बेटियां और महिलाएं किसी से कम नहीं… बस उन्हें अपने सपनों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

Excel Guide Book — Excel सीखने वालों के लिए एक complete handwritten guide, जिसमें Excel Basics, Shortcut Keys, Important...
15/09/2026

Excel Guide Book — Excel सीखने वालों के लिए एक complete handwritten guide, जिसमें Excel Basics, Shortcut Keys, Important Functions, Data Tools, Charts, Formula Examples, Practical Uses और Learning Tips एक ही page पर दिए गए हैं। ✍️💻
Practice Today → Better Tomorrow 🚀

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

UPI अब पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगा!₹2,000 तक के UPI भुगतान पर MDR नहीं लगेगा। ₹2,000 से अधिक के P2M UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4...
15/09/2026

UPI अब पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगा!

₹2,000 तक के UPI भुगतान पर MDR नहीं लगेगा। ₹2,000 से अधिक के P2M UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4% MDR लगेगा। ₹75,000+ के ट्रांजेक्शन पर MDR अधिकतम ₹300 रहेगा। रेलवे, टेलीकॉम, बीमा और ईंधन में ₹5 फ्लैट MDR लागू होगा। छोटे कारोबारियों को MDR से छूट मिलेगी और उनके लिए अलग फंड बनाया जाएगा।


GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

Candidates of post code 26045 (Clerk job trainee) opportunity is being provided to make corrections in the online recrui...
15/09/2026

Candidates of post code 26045 (Clerk job trainee) opportunity is being provided to make corrections in the online recruitment application.... क्लर्क पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म की करेक्शन के लिए ऑनलाइन विंडो ओपन...
GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

Regarding the final result declared for the post of Teacher Economics (on Engagement Basis) Post Code-26030GSSS Dhaneta ...
15/09/2026

Regarding the final result declared for the post of Teacher Economics (on Engagement Basis) Post Code-26030
GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

CBSE affiliated schools में swift chet पर लगेगी तीन टाइम हाजिरी... समर और विंटर क्लोजिंग स्कूलों के लिए अलग समय..GSSS Dh...
15/09/2026

CBSE affiliated schools में swift chet पर लगेगी तीन टाइम हाजिरी... समर और विंटर क्लोजिंग स्कूलों के लिए अलग समय..
GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा
15/09/2026

GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा

Address

Hamirpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GSSS Dhaneta राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा:

Shortcuts

Share