14/09/2026
*हिंदी पखवाड़ा: भाषा, साहित्य और संस्कृति का उत्सव*
डीएवी लझयाणी में हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा उत्साह एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, कविता वाचन, पहेलियाँ, मुहावरे एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य श्री सुनील ठाकुर जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान और संस्कृति की अभिव्यक्ति है। समस्त गतिविधियाँ अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहीं। हिंदी पखवाड़ा विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।
“हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति, संस्कार और पहचान है।”