11/02/2026
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में नंदी फाउंडेशन के तत्वावधान में कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन
हल्द्वानी।
दिनांक 10 फरवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हल्द्वानी में नंदी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस कैंपस ड्राइव में विभिन्न सेक्टर की कुल 8 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
कैंपस ड्राइव में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 128 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 74 प्रतिभागियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री नितिन कुमार शर्मा ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से भी परिचित कराते हैं।
कार्यक्रम में टीसीपीओ श्री ललित मोहन आर्य, नंदी फाउंडेशन के प्लेसमेंट हेड श्री देवनाथ बोरल, संस्थान की कार्मिक श्रीमती भावना पंत,श्रीमती ललिता पांगती ,श्रीमती रेखा दुर्गापाल, श्रीमती प्रियंका कांडपाल, श्रीमती लता तिवारी, श्री पंकज कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्थान प्रशासन द्वारा नंदी फाउंडेशन एवं प्रतिभागी कंपनियों का आभार व्यक्त किया गया।