Namami Gange Cell

Namami Gange Cell Indira Priyadarshini Government Girls' PG College of Commerce Haldwani District Nainital Uttarakhand

नमामि गंगे महिला महाविद्यालय हल्द्वानी और दि नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता क...
22/07/2025

नमामि गंगे महिला महाविद्यालय हल्द्वानी और दि नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन

दि नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा महिला महाविद्यालय को सीएसआर के अंतर्गत सहयोग
104वें स्थापना वर्ष पर बैंक ने निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व

हल्द्वानी, 21 जुलाई।
दि नैनीताल बैंक लिमिटेड ने अपने 104वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी को ₹30,000 की धनराशि प्रदान की। यह सहयोग महाविद्यालय में आगामी 5वीं नैनीताल जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 के आयोजन हेतु प्रदान किया गया है।इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राहुल प्रधान ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा, प्रकृति के संरक्षण और समाज के उत्थान में नैनीताल बैंक सदैव अग्रणी रहा है। इस संस्थान में पौधा रोपकर हमें गर्व की अनुभूति हुई है।
बैंक का उद्देश्य केवल आर्थिक सेवाएं देना नहीं, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का निर्वहन भी है। हम चाहते हैं कि हमारा यह छोटा प्रयास भविष्य में एक बड़े सकारात्मक बदलाव का वाहक बने। उन्होंने आगे बताया कि “दि नैनीताल बैंक लिमिटेड न केवल अपने ग्राहकों को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है।
अपने स्थापना वर्ष को सार्थक बनाने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में समाजोपयोगी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। योगासन चैंपियनशिप आयोजन की जानकारी देते हुए नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय के सीएसआर समन्वयक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 26 एवं 27 जुलाई 2025 को आयोजित होगी।
इसका आयोजन योगासन भारत (युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन) के निर्देशन में, उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा महाविद्यालय की नमामि गंगे समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने नैनीताल बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग छात्राओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने बैंक के इस पुनीत कार्य हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने बताया कि दि नैनीताल बैंक पूर्व में भी महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्रा नव्या पांडे को अंतरराष्ट्रीय जिउ-जित्सु प्रतियोगिता हेतु सहयोग प्रदान कर चुका है। आज नव्या पांडे खेल कोटे के अंतर्गत वन विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं, जो बैंक के सहयोग की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा महाविद्यालय को आरओ सिस्टम, वाटर कूलर, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, स्टील बेंच आदि भी प्रदान किए गए हैं, जो छात्राओं की सुविधा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय योगदान हैं।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष योगा एसोसिएशन उत्तराखण्ड डॉ0 भास्कर ओली, रंजीत सिंह, ज्योति चुफाल , विजेता कपिल आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य महोदय सहित महाविद्यालय परिवार ने दि नैनीताल बैंक लिमिटेड की इस सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।

Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
Namami Gange
Namami Gange Cell

उत्तराखंड की नदियों से जुड़ी आस्था, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैदिक जीवनशैली पर जनजागरूकता शिविर आयोजितमहिला महाविद्या...
13/06/2025

उत्तराखंड की नदियों से जुड़ी आस्था, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैदिक जीवनशैली पर जनजागरूकता शिविर आयोजित

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा राज्य स्वच्छता गंगा मिशन के निर्देशानुसार प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में सिद्धेश्वरी माता मंदिर, कलावती कॉलोनी में एक व्यापक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा स्वच्छता, नदी संस्कृति, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वैदिक जीवन पद्धति के प्रति जन-जागरण करना था। कार्यक्रम में डॉ. सर्वेश भारती इतिहासकार ने उत्तराखंड की नदी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं, बल्कि भारतीय समाज की सांस्कृतिक चेतना की वाहक हैं। वेदाचार्य के0बी0 पाठक ने वेदों में वर्णित उत्तम दिनचर्या पर विस्तार से बताया, जिसमें प्रातःकालीन जागरण, यज्ञ, ध्यान, सात्त्विक आहार और संयमित जीवन की महत्ता पर बल दिया गया। उन्होंने ऋग्वेद और यजुर्वेद के श्लोकों से दैनिक जीवन में अपनाने योग्य उपायों को सरल भाषा में समझाया।योगाचार्य श्रीमती ज्योति चुफाल ने गृहणियों व बच्चों को केंद्र में रखते हुए ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम जैसे लाभकारी योगासन कराए। प्रतिभागियों ने मानसिक और शारीरिक लाभ का अनुभव साझा किया, जिनमें एक गृहिणी द्वारा वज्रासन से पाचन सुधार का उदाहरण उल्लेखनीय रहा। प्राकृतिक चिकित्सक श्री विमल पांडे ने आम जीवन में आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सिरदर्द, थकान, अनिद्रा जैसे लक्षणों के समाधान हेतु सरल विधियाँ बताईं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने पुराणों में वर्णित शिक्षाओं को सामान्य जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में प्रभावशाली कदम हैं।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश जोशी, डॉ0 हिमानी, फिजियोथैरेपिस्ट श्रीमती नम्रता पांडे, कंचन पाठक, यशोधर नाथ सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और ऐसे प्रयासों को नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता बताई।

Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
Namami Gange
Namami Gange Cell

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई ने आयोजित की पोस्टर प्रतियोगिता एवं संगोष्ठीहल्द्वानी, 6 मार्च 2025 – स्व...
21/03/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई ने आयोजित की पोस्टर प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी

हल्द्वानी, 6 मार्च 2025 – स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा शिशु मंदिर, गौजाजाली में पोस्टर प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा स्वच्छता अभियान के प्रति विद्यार्थियों एवं समाज को जागरूक करना था।
इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी कला और विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में रानी ने प्रथम स्थान, निशा ने द्वितीय स्थान तथा आशिया खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रेम बल्लभ जोशी ने अध्यक्षता करते हुए 'नमामि गंगे' अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकार तक सीमित न होकर प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जल का दुरुपयोग रोकने, वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट को कम कर सकते हैं।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने जल बचाने की शपथ ली और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने बताया कि नमामि गंगे इकाई द्वारा अगले कुछ दिवसों में नगर के विद्यालयों एवं अन्य जगह भी यह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है, बल्कि समाज को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का भी एक सार्थक कदम साबित होगा। संचालन शिशु मंदिर के आचार्य भवान सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 हिमानी डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
Namami Gange
Namami Gange Cell

महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की नमामि गंगे की छात्राओं ने स्वच्छता शपथ एवं रैली के साथ स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारम्भ...
20/03/2025

महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की नमामि गंगे की छात्राओं ने स्वच्छता शपथ एवं रैली के साथ स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारम्भ

हल्द्वानी, 19 मार्च 2025 को महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की छात्राओं ने नमामि गंगे के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े अभियान का शपथ एवं रैली के साथ किया शुभारम्भ।

कार्यक्रम की शुरुआत में नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इसके बाद सभी छात्राओं ने एकजुट होकर स्वच्छता की शपथ ली, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, गंगा नदी को प्रदूषित न करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत छात्राओं ने एक स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आमजन को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत", "गंगा मैया की करें सफाई, देश को बनाएँगे सुंदर भाई" जैसे नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत यह रैली न केवल स्वच्छता का संदेश देने में सफल रही बल्कि समाज में स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 हिमानी, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि, चंद्र शेखर, सुनील खाती आदि उपस्थित रहे।

Namami Gange Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा "अविरल गंगा एवं इसकी महत्ता" विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठ...
11/03/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा "अविरल गंगा एवं इसकी महत्ता" विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन दिलाई गई स्वच्छता शपथ

हल्द्वानी, 11 मार्च 2025: महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा गंगा संरक्षण एवं उसकी महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शिशु मंदिर, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गंगा नदी के महत्व, उसकी स्वच्छता, एवं संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को प्रस्तुत किया। निर्णायक मण्डल द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर ऋषभ जयसवाल ने प्रथम स्थान, आकाश ने द्वितीय स्थान तथा तनुश्री चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के तहत एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आचार्य अनुज गंगवार ने की। उन्होंने नमामि गंगे योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए गंगा नदी के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा न केवल भारत की एक महत्वपूर्ण नदी है, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका का आधार भी है, इसलिए इसके संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने इस राष्ट्रीय अभियान में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता के बिना गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्वच्छता के प्रति युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस जागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को जारी रखने की अपील की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सुनीता पंत, बीना मेहता वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी को सफलतापूर्वक संपन्न करने में विशेष भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के उपरांत सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे जल संरक्षण, गंगा नदी की स्वच्छता एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।
इस सफल आयोजन के लिए महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई ने विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर आचार्य महेश, सोना, डॉ0 गीता पंत आदि उपस्थित रहे।

Namami Gange Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR

नमामि गंगे के तहत विद्यार्थियों ने बनाए विभिन्न मॉडल दिया जल संरक्षण का संदेशआज दिनांक 10 मार्च 2025 को इंदिरा प्रियदर्श...
10/03/2025

नमामि गंगे के तहत विद्यार्थियों ने बनाए विभिन्न मॉडल दिया जल संरक्षण का संदेश

आज दिनांक 10 मार्च 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा शिशु मंदिर किशनपुर गौलापार में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी, मॉडल प्रदर्शनी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जागरूकता संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ललित मोहन परगाई ने की। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने जल संकट की गंभीरता को समझने और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण पर विभिन्न मॉडल तैयार किए, जिसमें वर्षा जल संचयन, गंदे पानी के पुन: उपयोग, झील एवं नदियों की स्वच्छता जैसे विषयों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए स्लोगन प्रतियोगिता में भी भाग लिया और गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण से जुड़े प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराधना भट्ट द्वितीय स्थान हर्षित महतोलिया तथा तृतीय स्थान यश महतोलिया ने प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में आचार्य सुलजीत कौर, आराधना पौड़ियाल और महेश चंद्र बहुगुणा रहे।
नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं से जल संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि हम जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और छोटे-छोटे बदलाव अपने दैनिक जीवन में लागू करें, तो जल संकट से बचा जा सकता है। उन्होंने शिशु मंदिर के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रशासन का इस आयोजन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिसमें यह संकल्प लिया गया कि वे गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करेंगे और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, अनुज गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Namami Gange , Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR

Address

Govt. Girls Post Graduate College Of Commerce Haldwani
Haldwani
263139

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namami Gange Cell posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share