16/05/2021
*रं कल्याण संस्था (आर.के.एस.)*
*कोविड-19 RKS टास्क फोर्स*
*मेडिकल किट सुदूर के गांव के लिए*
1. दिनांक 17 मई 2021 को हल्द्वानी शाखा एवं कोविड-19 RKS टास्क फोर्स के द्वारा सुदूर के 43 गांव के लिए मेडिकल किट धारचूला म्यूजियम (40) और मुनश्यारी (3) को भेज दी है। जो कि कोऑर्डिनेटरस द्वारा हर गांव में वितरण के लिए भेजा जाएगा।
2. एक 10ली और तीन 5ली ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 10 PPE किट, ग्लव्स, पल्स ऑक्सिमिटर और कुछ दवाईयाँ पिथौरागड़ रं मं बंग भेज दी गई हैं।
3. एक 10ली और एक 5लिट् ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 10 PPE किट, एक मेडिसीन किट धारचूला शाखा हेतु भेज दी गई है।
4. मेडिकल किट का उपयोग कोविड-19 मरीज़ अथवा संदिग्ध मरीज़ हेतु ही उपयोग में लाएं। अन्यथा ना बाटें क्योंकि एक गांव के किट में 10 नग दवाई के डोज़ तयार करके दिए हैं जिसे आवश्यकता अनुसार ही उपयोग में लाएं।
5. किसी को covid के लक्षण आने पर और डॉक्टर्स से consultation में दिक्कत होने पर कोविड-19 RKS टास्क फोर्स से संपर्क कर सकते है.
6. संस्था के सदस्य संक्रमितों की मदद करेंगे। कोविड़ पेशेंट के रिश्तेदारों हेतु रं मं बंग पिथौरागढ़ और रं मं बंग हल्द्वानी में रहने की सुविधा उपलब्ध है। आइसोलेशन में रहने हेतु भी व्यवस्था है।
हमारे सभी बड़े बुजुर्ग और रं कोविड टास्क ग्रुप के सभी समर्पित सदस्य दिन रात मेहनत करके विभिन्न अधिष्ठानों से रं ग्रामों हेतु सबसे सर्वोत्तम दवाईयों, उपकरणों और पीपीई किट सामग्रियों की सूची सहित तैयार कर भेज रही है, अब हमारे धारचूला के युवा साथियों का दायित्व और बढ़ जाता है जिससे कि ये जीवन दायिनी दवायें और उपकरण सही समय और सही स्थिति में सूची के अनुसार सही ग्रामों में ग्राम प्रधान और आशा को हस्तगत हो जाए। हस्तगत की कार्यवाही में बिल्कुल भी लापरवाही की गुंजाईश नहीं है, क्योंकि रं जिन्दगी और हमारे अस्तित्व का प्रश्न है। सामग्री ग्राम में प्राप्त हो जाने के बाद प्रधानों और ग्रामीणों का दायित्व शुरू हो जाता है।
इस मुश्किल घड़ी में सब लोग एक दूसरे के साथ रहें और संस्था का हाथ बटाएँ, ये आपसे विनती है।
उपरोक्त समस्त समान रं कल्याण संस्था के रं राहत कोष की ओर से प्रेषित किए जा रहे हैं।
गाँव के नाम..
*1.ब्याॅस घाटी* -07
1.कुटी 2.नाबी 3.रौगकोंग 4.गुन्जी 5.नपलच्यू 6.गर्ब्याग 7.बुदी
*2.चौदास घाटी* -12
8.सिर्खा 9.रूंग-तिज्या 10.सिर्दांग 11.सोसा 12.हिमखोला। 13.धारपाॅगू 14.ज्योतिपाॅगू 15.स्यंखोला। 16.मरमालसौंग 17.ज्यै पत्ती 18.गाला जिप्ती 19.छलमा छिलासौ,Minikit
*3.दारमा घाटी* -17
20.सीपू 21.मार्छा 22.तिदांग। 23.ढाॅकर 24.गो 25.फिलम 26.बौन 27 .दाॅंतू 28.सोन 29..दुग्तू 30.बालिंग 31.नागलिंग 32.चल 33.सेला 34.बाॅगलिंग 35. दर 36.तिजम
*4.नेपाल* -4
37.छांगरू 38.तिंकर 39.राॅपला 40.स्यंकंग
*5.मुनस्यारी* -03
41.रालम 42.पातो 43.मदकोट
44.धारचूला शाखा
*रं कल्याण संस्था (आर.के.एस.)*
*कोविड-19 RKS टास्क फोर्स*