GGIC Chorgaliya

GGIC Chorgaliya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GGIC Chorgaliya, School, chorgaliya, Haldwani.

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोर गलिया में कथा सम्राट प्रेमचंद जी की जयंती का आयोजन किया गया
01/08/2026

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोर गलिया में कथा सम्राट प्रेमचंद जी की जयंती का आयोजन किया गया

*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंगीकरण दिवस की छठवीं वर्षगांठ पर हुये विविध आयोजन* ...
01/08/2026

*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंगीकरण दिवस की छठवीं वर्षगांठ पर हुये विविध आयोजन*
*ज्ञान का दीप जलाना है. भारत को आगे बढ़ाना है, ज्ञान का दीप जलाना है. नई शिक्षा नीति का यही सन्देश, शिक्षित और सशक्त बने देश*.. के आह्वान के साथ अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती मंजूलता के निर्देशन में रा बा इ का चोरगलिया में छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 5+3+3+4 से अवगत कराया गया.
समाज शास्त्र प्रवक्ता श्रीमती ममता सुयाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बच्चों के भविष्य के लिये उपयोगी बताया.प्रधानाचार्या श्रीमती तनुजा जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की व्यवहारिकता पर प्रकाश डालते हुए उम्मीद जताई कि 2040 तक राष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था के जरिये सामाजिक व्यवस्था में वृहद परिवर्तन दृष्टिगोचर होगा.
इस अवसर पर छात्राओं के मध्य भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता में शीतल मेलकानी ने प्रथम, अंशिका आर्या ने द्वितीय और खुशबू बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विकसित भारत की परिकल्पना के साथ पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी चौहान ने प्रथम स्थान, कीर्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया मानसी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
इस अवसर पर श्रीमती बीना नगारी, श्रीमती मीनाक्षी जोशी,श्रीमती कंचन जोशी, रेखा आर्या, अमिता जोशी, ममता तिवारी सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.

*श्री देव सुमन की शहादत पर रा बा इ का चोरगलिया में वृक्षारोपण कर अर्पित किये गये श्रद्धा सुमन*रा बा इ का चोरगलिया में श्...
25/07/2026

*श्री देव सुमन की शहादत पर रा बा इ का चोरगलिया में वृक्षारोपण कर अर्पित किये गये श्रद्धा सुमन*

रा बा इ का चोरगलिया में श्री देव सुमन की शहादत दिवस पर भाव पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षिका अमिता जोशी ने श्री देव सुमन के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो को इंगित किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं सुनीता, तान्या, दीक्षा मेवाड़ी, कलावती और चांदनी ने भाषणों के माध्यम से विचार प्रस्तुत किये. छात्राओं राशि, दिव्या , भवानी ने वृक्षारोपण के महत्व पर कविता प्रस्तुत की.. खुशी, दिव्या, इशिका , खुशबू, अंजलि ने कार्यक्रम से सम्बंधित पोस्टर बनाये.. कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि किसी व्यक्ति की असली ताकत उसके विचारों में होती है जिसे कभी कैद नहीं किया जा सकता.
प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने श्री देव सुमन को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अल्प आयु मे स्वाधीनता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्री देव सुमन का इतिहास में विशिष्ट स्थान है। साथ ही ऑक्सीजन के एक मात्र स्रोत वृक्ष का महत्व बताते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाने को कहा।
प्रधानाचार्या तनुजा जोशी सहित सपूर्ण विद्यालय परिवार ने शोभादार फल और फूल आदि का विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया. श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया । कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षिकाएं शोभा पंत अमिता जोशी, मीनाक्षी जोशी, ममता सुयाल ,कंचन जोशी, मंजुलता,गोदावरी, अनिल भंडारी तरुणा मुन्नी सहित समस्त शिक्षिकाएं , कार्मिक एवं अभिभावक उपस्थित थे ।

दिनांक 2 जुलाई 2026 को अगस्त्य फाउंडेशन बेंगलूरू के सहयोग से विद्यालय में लैब ऑन व्हील्स कार्यशाला का आयोजन किया गया।
07/07/2026

दिनांक 2 जुलाई 2026 को अगस्त्य फाउंडेशन बेंगलूरू के सहयोग से विद्यालय में लैब ऑन व्हील्स कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया । SIR जागरूकता कार्यक्रम।
14/06/2026

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया । SIR जागरूकता कार्यक्रम।

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया के भारतीय भाषा समर कैंप में सप्तम दिवस की गतिविधियां कराई गई । सप्तम दिवस की गतिविध...
02/06/2026

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया के भारतीय भाषा समर कैंप में सप्तम दिवस की गतिविधियां कराई गई । सप्तम दिवस की गतिविधियां निम्न प्रकार हैं
पारंपरिक खेल, प्रेरणा और समापन कार्यक्रम,
भाषा आधारित खेल अंताक्षरी
word Association games, word chain and tongue twisters
इस अवसर पर शिक्षिकाएं पूर्णिमा कांडपाल व मुन्नी उपस्थित रहीं।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा दिवस समर कैंप के छठे दिन की गतिविधियां निम्न प्रकार रही । भौगोलिक परिस...
01/06/2026

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा दिवस समर कैंप के छठे दिन की गतिविधियां निम्न प्रकार रही ।
भौगोलिक परिस्थितियां
पर्वतीय भूखंड , मैदानी भूखंड, पठारी भूखंड तथा
ग्लोब के माध्यम से विश्व की रोचक जानकारी
विभिन्न प्रकार के योगासन
इस अवसर पर शिक्षिका कंचन जोशी व दीप्ति जोशी उपस्थित रही।

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया  में भारतीय भाषा समर कैंप के पंचम दिवस की गतिविधियां कराई गई। जिसमें संस्कृति की सम...
31/05/2026

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप के पंचम दिवस की गतिविधियां कराई गई।
जिसमें संस्कृति की समझ विकसित करना लिसनिंग स्किल्स बढ़ाना
तथा छात्राओं को स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों व कलाकारों के विषय में जागरूक किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका ममता तिवारी व ललिता गौतम उपस्थित रहीॅ।

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समय कैंप के चौथे दिवस का आयोजन किया गया। चतुर्थ दिवस में स्थानीय भो...
30/05/2026

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समय कैंप के चौथे दिवस का आयोजन किया गया।
चतुर्थ दिवस में स्थानीय भोजन एवं मसाले के विषय में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त स्थानीय फल वह सब्जियों के विषय में भी छात्राओं को विस्तार से बताया गया
तथा छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के मसालों का चित्रांकन किया गया इस अवसर पर शिक्षिका बीना नगारी और तरुणा उपस्थिति रही।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया के समर कैंप के तृतीय दिवस में छात्राओं को स्थानीय वाद्य यंत्र की जानकारी दी गई तथा कत्...
29/05/2026

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया के समर कैंप के तृतीय दिवस में छात्राओं को स्थानीय वाद्य यंत्र की जानकारी दी गई तथा कत्थक नृत्य के मूल स्टेप्स बताए गए। उड़िया देश भक्ति गीत बच्चों को सिखाया गया व स्थानीय कला के अंतर्गत चित्रकारी शैली के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षिकाएं मंजूलता व रेखा आर्या उपस्थिति रहीं।

Address

Chorgaliya
Haldwani

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GGIC Chorgaliya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category