GGIC Dhaulakhera Haldwani

GGIC Dhaulakhera Haldwani

Share

GGIC DHAULAKHERA HALDWANI

25/04/2026

“Like stars gathered from the depth of disciplined nights,your remarkable performance sparkle across the sky of achievement,a constellation of extraordinary efforts transformed into luminous glory “Heartiest Congratulations to all my sparkling stars,you have always made us proud.Keep shining,my blessings are always with you.GGIC Dhaulakhera is extremely happy on your outstanding performance.Class 10th result is 99.2% with 22 students first division with honours,60 students with first division and 37 students with second division.Manisha Joshi School topper with 90.8%,Riya Arya second place with 88.2%,Jyoti bhandari and Payal Sammal third place with 86.4%,fourth place Lalita Maurya with 83.8% and Priyanka Bisht fifth place with 82.4%.
Class 12th result is 96.2% with 24 students first division with honours,66 students first division and 38 students with second division.Priyanshi Pande School topper with 92.2% and also secured 22nd place in state girls Merit list,Ridhima Bhainsora second place in school with 86.6% and Riya joshi at third place with 85.2%.The Principal,Teachers and office staff wish you all a bright future.

08/02/2026

कौशलम कार्यक्रम उत्तराखंड के स्कूलों में कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए 21वीं सदी के कौशल और उद्यमशीलता विकसित करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। यह छात्रों को आत्मनिर्भरता, सृजनात्मकता और नेतृत्व की क्षमता प्रदान करता है।
“कौशलम् के पंखों की उड़ान
आत्मनिर्भर भारत की पहचान “
दिनांक ७.०२.२०२६ को राजकीय बालिका इंटर कालेज में कौशलम कार्यक्रम का grand finale श्रीमती अनिता उपाध्याय,श्रीमती चंद्रा तितियाल एवं श्रीमती प्रेमलता जोशी के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया ।

09/01/2026

सूर्योदय की प्रथम किरणों से प्रदीप्त सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का समापन आज दिनांक ८.०१.२०२६ को एक दिव्य उत्सव के रूप में आयोजित हुआ।माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत एवं अत्यंत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा समारोह को यादगार बनाया।नशा मुक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ जगमोहन नेगी जी ने स्वयंसेवकों के अभूतपूर्व उत्साह की सराहना की,उन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर अपने प्रेरक उद्बोधन से छात्राओं को लक्ष्य साधना की ओर उन्मुख किया,उन्होंने अनुशासन की मशाल प्रज्वलित करते हुए कहा,”सेवा ही जीवन का सार है “।विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ जी.एस.तितियाल सर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए,उन्होंने छात्राओं को सेवा का संदेश दिया एवं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सुनीता पनेरू को सम्मानित किया और उनकी निष्ठा एवं समर्पण की सराहना की।अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रजनी मिश्रा मैम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Photos from GGIC Dhaulakhera Haldwani 's post 01/12/2025

आज दिनांक 28 नवंबर 2025 को
रा. बा. इ. का. धौलाखेड़ा, हल्द्वानी , नैनीताल में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विषय के अंतर्गत व्यवसायिक शिक्षा कौशल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्राओ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे:

- प्रथम स्थान – सोफिया + किरन+ कोमल + सारदा + नन्दिनी (ग्रुप ) (कक्षा- 12th)
- द्वितीय स्थान –दीक्षा+ आराधना (ग्रुप)(कक्षा-12th )
- तृतीय स्थान – भावना + पूनम (ग्रुप ) (कक्षा 10th)

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन जोशी वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कमला जोशी , श्रीमती पुष्पा भैसोड़ा , श्रीमती रजनी पांडे , श्रीमती रजनी मिश्रा , श्रीमती कमलेश्वरी पारधी व संयोजक - पंकज पंत (व्यवसायिक प्रशिक्षक) सहित अन्य शिक्षिका भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विजेता छात्राओ को सम्मानित किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओ को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Photos from GGIC Dhaulakhera Haldwani 's post 22/11/2025

अमर उजाला की ओर से ख़बरों के लिटिल मास्टर प्रोग्राम के तहत हमारे विद्यालय में दिनांक १७.११.२०२५ से २२.११.२०२५ तक आयोजित कार्यक्रम में news reading evam क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में अमर उजाला में एक दिन पूर्व प्रकाशित समाचारों से संबंधित तीन तीन प्रश्न पूछे गए ।विजेता प्रतिभागियों को अमर उजाला हिंदी हैं हम लैपल पिन से सम्मानित किया गया ।कक्षा ८ से कक्षा १२ तक की छात्राओं ने दो दो मिनट अमर उजाला अख़बार भी पढ़ा ।

Photos from GGIC Dhaulakhera Haldwani 's post 11/09/2025

गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की कुछ झलकियां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा के प्रांगण में ।

15/08/2025

True Independence is more than the borders of a free nation-it is the freedom of the mind, heart and the soul,A peaceful mind is the foundation of a peaceful nation and inner wisdom teaches us to rise above ego,anger and division,choosing compassion over hate and unity over conflict,Real power lies in self control,I listening deeply and in creating space for every voice and dream to exist without fear.This Independence Daylet us honour our country not only by waving the flag high but by freeing ourselves from inner battles and living with patience,kindness,gratitude and truth- because when the mind is free and the soul is at peace the NATION truly stands unshakeable.

Want your school to be the top-listed School/college in Haldwani?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Dhaulakhera Arjunpur Gorapadao Haldwani
Haldwani
263139

Opening Hours

Monday 7:45am - 1pm
Tuesday 7:45am - 1pm
Wednesday 7:45am - 1pm
Thursday 7:45am - 1pm
Friday 7:45am - 1pm
Saturday 7:45am - 1pm