Devbhoomi Education Point

Directions Website

Devbhoomi Education Point dosto yeh ek educational plateform hai. to please hame follow kijiye.

Agar aap kisis bhi prakar ki pariksha ki taiyari kar rhe hain to yha par apko vibhinn prakar k 'educational materials' milenge.

Admit card download
01/08/2026

Admit card download

Uksssc का नया परीक्षा कलेंडर जारी
25/06/2026

Uksssc का नया परीक्षा कलेंडर जारी

01/08/2025

दुर्भाग्य नहीं तो और क्या

"107 दिन, धूप-धूल और चुप्पी का इंतज़ार..."उत्तराखंड के सहायक अध्यापक (LT) चयनित अभ्यर्थी 107 दिनों से धरने पर बैठे हैं।✔...
31/07/2025

"107 दिन, धूप-धूल और चुप्पी का इंतज़ार..."

उत्तराखंड के सहायक अध्यापक (LT) चयनित अभ्यर्थी 107 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

✔ चयन हो चुका है
✔ मेरिट क्लियर है
✔ प्रक्रिया पूरी हो चुकी है

फिर भी नियुक्ति नहीं!

सरकार का रवैया — "हम क्या कर सकते हैं? माननीय हाइकोर्ट में मामला लंबित है ..."
शिक्षा मंत्री — "कोर्ट के मामले में हम क्या कर सकते हैं..."
और अभ्यर्थी?
सड़कों पर धूल फांकते, उम्मीद की आंखों में आंसू लिए...

क्या यही है पढ़े-लिखे युवाओं का सम्मान?

जब हर विभाग में कमी है, जब स्कूल शिक्षक ढूंढ रहे हैं…
तो सरकार किसका इंतज़ार कर रही है?

न्याय कब मिलेगा?
कब तक टाला जाएगा भविष्य का फैसला?

For "Educational videos" and "Exam information", visit to our youtube channel "DEVBHOOMI EDUCATION POINT" and SUBSCRIBE.About this video : 107 दिनों से धरने ...

शिक्षक; नियुक्ति के लिए धरने पे लटके...छात्र; स्कूलों में शिक्षकों के लिए भटके...और सरकार बचे हुए सरकारी स्कूलों को मर्ज...
16/07/2025

शिक्षक; नियुक्ति के लिए धरने पे लटके...
छात्र; स्कूलों में शिक्षकों के लिए भटके...
और सरकार बचे हुए सरकारी स्कूलों को मर्ज कर कलस्टर में पटके...

प्रदेश के 1369 चयनित LT शिक्षकों (माध्यमिक शिक्षकों) को सीधी भर्ती परीक्षा के अंतर्गत, uksssc के द्वारा चयन संस्तुत हुए 6 महीने हो चुके हैं पर 92 दिन के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बावजूद अभी तक नियुक्ति नहीं मिली।

कारण- मामला सरकार और विभाग की लचर पैरवी के चलते 6 माह से न्यायालय में लंबित है।
शराब सम्बन्धी मामले,
चुनाव संबंधी मामले,
जल,जंगल,जमीन दोहन संबंधी मामले,
घोटालों और भ्रष्टाचार संबंधी मामले, मजबूत पैरवी द्वारा 3 दिनों में सुलझा लिए जाते हैं लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति का मामला?
लचर पैरवी के कारण 6 माह से लंबित है और न जाने आगे कब तक लंबित रहेगा!

1369 चयनित LT शिक्षकों की नियुक्ति का मामला केवल इतने युवाओं के रोजगार से ही नहीं जुड़ा है वरन हमारे प्रदेश के शिक्षक विहीन राजकीय विद्यालयों और उनमें अध्ययन करने वाले 4 लाख नौनिहालों की शिक्षा तक पहुंच के मुद्दे से भी जुड़ा है।

हद तो तब होती है जब चयनित अभ्यर्थियों द्वारा महाधिवक्ता से न्यायालय में मजबूत पैरवी करने का निवेदन किया जाता है तो उनका कहना रहता है कि न्यायालय से सरकार के शराब के ठेकों के मामले को निकालने के लिए बहुत दबाव है अब आपको देखें या शराब के ठेकों को; जिनसे राज्य की आय जुड़ी है।
राज्य में चुनाव बहाल करवाएं या आपका मामला देखें आदि- आदि।

👉 #योग विश्व को प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि आप...
21/06/2025

👉 #योग विश्व को प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। योग के अभ्यास का सम्मान करने और दुनिया भर में इसके लाभों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 जून को विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है।

👉 #योग_दिवस2025_की_थीम -
इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ृथ्वी_एक_स्वास्थ्य_के_लिए_योग" है। 2025 एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि यह इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ है। इसके अलवा इस वर्ष के उत्सव में 10 हस्ताक्षर कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें प्रमुख कार्यक्रम, 'योग संगम' शामिल है, जो पूरे भारत में 1,00,000 स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन प्रदर्शित करता है।

👉अन्य नौ कार्यक्रम हैं योग बंधन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ और समयोग।

👉साल 2014 में #संयुक्त_राष्ट्र_महासभा द्वारा 21 जून को #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने महासभा के 69वें सत्र के दौरान 11 दिसंबर 2014 को एक प्रस्ताव पारित किया था।

🧘🏻

16/04/2025
27/03/2025

UKSSSC LT 2025 Updates | हाई कोर्ट में ये हुआ आज | अब जगी फाइनल डिसीजन की उम्मीद | Today's hearing

18/02/2025

Address

Haldwani
263139

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Devbhoomi Education Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category