Bhartiya Veer Sainik School

Bhartiya Veer Sainik School Education from Nursery to class 8th is imparted in English medium.

*धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस* भारतीय वीर  सैनिक स्कूल- दुर्गापालपुर परमा, हल्दूचौड़  में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमध...
15/08/2024

*धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस* भारतीय वीर सैनिक स्कूल- दुर्गापालपुर परमा, हल्दूचौड़ में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रभातफेरी हुई उसके बाद झण्डारोहण पूर्व प्रधानाचार्य व समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट जी द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्या द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।बच्चों द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ भट्ट, विशिष्ट अतिथि बंशीधर न्योलिया, विद्यालय प्रबन्धक बसन्त पाण्डे ,प्रधानाचार्या गीता नैनवाल, पीटीए अध्यक्ष गीता भट्ट, उपाध्यक्ष ममता देवी व समस्त विद्यालय स्टॉफ, अध्यापिकाएं, व अभिभावक उपस्थित थे।

*वार्षिक दीक्षांत सम्मान समारोह 2024* भारतीय वीर सैनिक स्कूल दुर्गापालपुर परमा, हल्दूचौड़ हल्द्वानी में शनिवार 30 मार्च ...
30/03/2024

*वार्षिक दीक्षांत सम्मान समारोह 2024*
भारतीय वीर सैनिक स्कूल दुर्गापालपुर परमा, हल्दूचौड़ हल्द्वानी में शनिवार 30 मार्च 2024 को वार्षिक दीक्षांत सम्मान समारोह 2023-24 सम्पन्न हुआ ।जिसमें कक्षा एन सी से 8 कक्षा तक के टॉपर्स बच्चों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जी बी भट्ट व विशिष्ट अतिथि श्री बी डी न्यौलिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रबंधक महोदय बसन्त पाण्डे व प्रधानाचार्या द्वारा समस्त अभिभावकों व टॉपर बच्चों को संबोधित किया गया और सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार व अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

छात्रों द्वारा अपनी परीक्षा में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त करने के प्रयासों को स्वीकार करना और उनकी सराहना करना स्कूल के लिए गर्व का क्षण था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी0बी0 भट्ट , बी0डी0 न्यौलिया, पीटीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

हम अपने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तथा सभी स्टाफ सदस्यों की इस सफलता पर बहुत-बहुत बधाई देते हैं।

सितारों तक पहुंचते रहे।🕉️
इस अद्भुत उपलब्धि पर बधाई🎉और निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं।
वास्तव में एक अद्भुत दिन…!!
🕉️💐🕉️

18/03/2024
**2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं  लाल बहादुर शास्त्री जयंती*2023*।                         भारतीय वीर सैनिक स्कूल दुर्गापालपु...
02/10/2023

**2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती*2023*। भारतीय वीर सैनिक स्कूल दुर्गापालपुर परमा, हल्दूचौड़ में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। बच्चों द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर सत्य, अहिंसा और सादगी के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गांधी जी के प्रिय भजन का गायन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा बच्चों को गांधीजी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बसंत पांडे, प्रधानाचार्या गीता नैनवाल, सहायक प्रधानाचार्य के सी जोशी, रेखा आर्या, चंद्रा पांडे, मंजू मिश्रा, अंजली आर्या, रमेश चंद्र पांडे, पंकज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8 की छात्रा दीक्षा उपाध्याय ने किया।

16/06/2023
Prize distribution
16/06/2023

Prize distribution

Address

Durgapalpur Parma
Haldwani
263139

Telephone

+917534015548

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Veer Sainik School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Bhartiya Veer Sainik School:

Shortcuts

Share

Category