Nss cell government degree college haldwani city golapaar

Nss cell government degree college haldwani city golapaar

24/03/2025

Nss seven days camp activity

राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत निः शुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर का आयो...
18/11/2024

राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत निः शुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर का आयोजन।
आज दिनांक 18 नवंबर 2024 को राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो कैलाश कलोनी के द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय के द्वारा "नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर" पर आए समस्त क्षेत्रवासियों,आगंतुकों एवं समस्त छात्र-छात्राओं को कैंप में बढ़ चढ़कर प्रतिभा करने हेतु प्रेरित किया एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में मुख्य परामर्श दाता के रूप में उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल से डॉ विजय चिनियाल (जनरल फिजिशियन), डॉ तमन्ना ( पी.जी.ऑप्टोमेट्री) ,अंकिता पाठक (ऑप्टोमेट्री), नेहा पडियार( नर्सिंग), पंकज लेखक (मार्केटिंग), संजय डालाकोटी (लैब टेक्नीशियन), योगेश बिष्ट (GDA), कमल पपनै, एवं राहुल पांडे द्वारा निशुल्क जांच शिविर में आए समस्त क्षेत्रवासियों, महाविद्यालय स्टाफ एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सफल निशुल्क नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच,ECG जांच एवं अन्य संबंधित जांच कर उचित परामर्श प्रदान किया गया एवं आवश्यकतानुसार आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डॉ डी सी पांडे द्वारा मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल से आए समस्त स्टाफ का महाविद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभा करने आए समस्त क्षेत्रवासियों, अस्पताल स्टाफ, महाविद्यालय स्टाफ एवं समस्त छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौरव जोशी, डॉ किरन जोशी एवं डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस एक दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ डी.सी. पांडे, डॉ पूजा ध्यानी, डॉ पी.सी.मठपाल, डॉ बुशरा मतीन,डॉ दीपक दयाल, डॉ भारती, डॉ कंचन जोशी सहित समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एकदिवसीय शिविर का आयोजन।आज दिनांक 9 नवंबर 2...
09/11/2024

राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एकदिवसीय शिविर का आयोजन।
आज दिनांक 9 नवंबर 2024 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गोलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार के द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय के द्वारा "उत्तराखंड राज्य संघर्ष एवं उपलब्धि" विषय पर विस्तृत विवरण देते हुए छात्र-छात्राओं को उनके मंगल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले डॉक्टर दीपचंद पांडे द्वारा "युवाओं के सपनों का उत्तराखंड" विषय पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शारीरिक श्रम सत्र के तहत सर्वप्रथम सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौरव जोशी, डॉ किरण जोशी एवं डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र के अंतर्गत कुमारी ललिता द्वारा कविता गीत प्रस्तुत किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ भारती बहुगुणा, डॉ रीमा आर्य, डॉ पूजा ध्यानी, डॉ दीपक दयाल, डॉ भारती, डॉ कंचन जोशी सहित समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया।

02/10/2024
एनएसएस प्रकोष्ठ राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर
18/09/2024

एनएसएस प्रकोष्ठ राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर







हरेला पर्व पर एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम
18/09/2024

हरेला पर्व पर एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम





तिरंगा यात्रा
18/09/2024

तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा तिरंगा यात्रा
18/09/2024

स्वतंत्रता दिवस पर एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा तिरंगा यात्रा

18/09/2024

तिरंगा रैली एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 🙏

Address

Kishanpur Golapaar
Haldwani
263139

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nss cell government degree college haldwani city golapaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Nss cell government degree college haldwani city golapaar:

Shortcuts

Share