Uttarakhand Open University

Uttarakhand Open University https://uou.ac.in In case you have any queries post @ https://support.uou.ac.in/ and not on FB Page
(1)

10 दिवसीय योग कार्यशाला का समापन-उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित योग विभाग की 10 दिवसीय योग कार्यशाला का समापन ...
09/08/2026

10 दिवसीय योग कार्यशाला का समापन-
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित योग विभाग की 10 दिवसीय योग कार्यशाला का समापन सत्र आज दिनांक 08-08-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को षट्कर्म, योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग के विभिन्न व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन सत्र में प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं योगाभ्यास से हुए लाभों को साझा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.नवीन चंद्र लोहनी ने शिक्षार्थियों को योग को अपने जीवन में उतारने एवं सामाजिक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा की निदेशक प्रो. मंजरी अग्रवाल ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का आयोजन डॉ. भानु प्रकाश जोशी के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें योग विभाग के सहायक प्राध्यापक, डॉ.दीपक कुमार, डॉ. अनिल कोठारी. डॉ. नीता दियोलिया, श्रीमती दीक्षा बिष्ट एवं योग प्रशिक्षक श्री ललित मोहन, श्री यशवंत, डॉ.प्रियंका जोशी का सहयोग रहा।
कार्यशाला का समापन डॉ. दीपक कुमार द्वारा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर योग के व्यापक प्रचार- प्रसार के संकल्प के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

आज दिनांक 8-8-26 को उप  कारागार, हल्द्वानी में शांतिपूर्ण तरीक़े से शाम की पाली की परीक्षा का संचालन किया गया तथा परीक्ष...
08/08/2026

आज दिनांक 8-8-26 को उप कारागार, हल्द्वानी में शांतिपूर्ण तरीक़े से शाम की पाली की परीक्षा का संचालन किया गया तथा परीक्षा में ऑब्ज़र्वर के रूप में उपस्थित रही ।

आज दिनाँक 08/08/2026 को   सोबन सिंह जीना विoविo लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ के अंतर्गत संचालित परीक्षा केंद्र का प...
08/08/2026

आज दिनाँक 08/08/2026 को सोबन सिंह जीना विoविo लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ के अंतर्गत संचालित परीक्षा केंद्र का प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में औचक निरीक्षण किया गया। केंद्र में परीक्षाएं शांतिपूर्ण संचालित की जा रही हैं।

आज 08.08.2026 को रूड़की क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत परीक्षा केंद्र हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनोरी की प्रातः की पाली एवम...
08/08/2026

आज 08.08.2026 को रूड़की क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत परीक्षा केंद्र हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनोरी की प्रातः की पाली एवम मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रुड़की की दोपहर की पाली में निरीक्षण के दौरान परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवम नकलविहीन सम्पन्न हो रही है।कावड़ की भारी भीड़ एवम रास्ते बंद होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आज दिनांक 08/08/2026 को क्षेत्रीय केंद्र पौड़ी के अंतर्गत स्थिति परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय चौबटाखाल में चल रही प...
08/08/2026

आज दिनांक 08/08/2026 को क्षेत्रीय केंद्र पौड़ी के अंतर्गत स्थिति परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय चौबटाखाल में चल रही परीक्षाओ का प्रथम पाली में औचक निरीक्षण किया एवम नकलविहीन परीक्षाएं संचालित किए जाने हेतू केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया।परीक्षाएं शांतिपूर्ण संचालित हो रही है।

आज दिनांक 08/08/2026 को डाकपत्थर पीजी कॉलेज विकासनगर में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।
08/08/2026

आज दिनांक 08/08/2026 को डाकपत्थर पीजी कॉलेज विकासनगर में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।

कुमाऊँ केशरी पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर (परिसर सोवन सिंह जीना विवि) बागेश्वर में औचक निरीक्षण एवं विश्वविद्यालय के पाठ...
08/08/2026

कुमाऊँ केशरी पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर (परिसर सोवन सिंह जीना विवि) बागेश्वर में औचक निरीक्षण एवं विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों प्रचार प्रसार।

आज दिनांक 7-8-26 को उप  कारागार, हल्द्वानी में शांतिपूर्ण तरीक़े से शाम की पाली की परीक्षा का संचालन किया गया।
07/08/2026

आज दिनांक 7-8-26 को उप कारागार, हल्द्वानी में शांतिपूर्ण तरीक़े से शाम की पाली की परीक्षा का संचालन किया गया।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भआज दिनांक  07 अ...
07/08/2026

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भ
आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा भारत के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रोफेसर रेनू प्रकाश ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणाशक्ति रहा है तथा आज भी देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक है।
इस अवसर पर निदेशक अकादमिक प्रोफेसर पी. डी. पंत ने राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रीय मूल्यों की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, त्याग, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में इसकी ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय परिवार से राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए विश्वविद्यालय के आगामी कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रीय मूल्यों से संबंधित गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. खेम राज भट्ट ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 150 से अधिक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत योग विभाग द्वारा वन्दे मातरम् विषयक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 68 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गीत के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता का विकास करना था। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह विशेष श्रृंखला 07 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस अवधि में वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें समान्‍य ज्ञान प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगित तथा निबन्‍ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी निदेशकगण, प्राध्यापक, प्रशासनिक अधिकारी, कुलसचिव, डॉ भानू जोशी, डॉ दीपक कुमार, डॉ नीता देबोलियाोलिया, दीक्षा बिष्‍ट, डॉ गोपाल सिंह गौनिया डॉ नमिता वर्मा, डॉ किशोर कुमार, श्रीमती शैलजा तथा विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

उद्योग-शिक्षा सहयोग मजबूत बनाने पर मंथनसाभार दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, अमर उजाला, उत्तर उजाला
07/08/2026

उद्योग-शिक्षा सहयोग मजबूत बनाने पर मंथन
साभार दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, अमर उजाला, उत्तर उजाला

Address

Vishwavidyalaya Marg, Behind Transport Nagar
Haldwani
263139

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+9118001804025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Open University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Uttarakhand Open University:

Shortcuts

Share