01/09/2026
सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा कुमाऊनी भाषा के संरक्षण हेतु एक सुंदर प्रयास किया गया जिसके अंतर्गत एक इंटर स्कूल कुमाऊनी भाषण वाचन एवं कुमाऊनी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हमारे विद्यालय आकृतिस एंजल्स अकैडमी के बच्चों ने भी भाग लिया ।प्रतियोगिता में कविता वाचन की श्रेणी में हमारे विद्यालय की छात्रा कल्पना देव को तृतीय पुरस्कार से नवाज़ा गया तथा भाषण वाचन प्रतियोगिता में सौम्या ढैला को भी पुरस्कार प्राप्त हुआ।हम संस्था अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती विद्या महतोलिया जी तथा उनकी समस्त टीम को धन्यवाद करते हैं एवं एक सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएँ देते हैं।