R S Public School Hajipur

R S Public School Hajipur

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from R S Public School Hajipur, Education, gandhi ashram hajipur, Hajipur.

07/02/2026
Photos from R S Public School Hajipur's post 31/12/2025

आर. एस. पब्लिक स्कूल परिसर में आज, 31 दिसंबर 2025 को वर्षांत के अवसर पर टीचर्स स्पोर्ट्स डे का आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग, तनावमुक्त वातावरण और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था।
विद्यालय का मानना है कि जब शिक्षक स्वयं ऊर्जावान, प्रसन्न और संतुलित होते हैं, तभी वे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दे पाते हैं। इसी सोच के साथ इस कार्यक्रम को वर्षांत उत्सव और आपसी जुड़ाव के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कनेक्ट-4, स्क्रैबल, लूज़ योर मैग्नेट्स, टॉफी रेस, स्पून रेस, म्यूज़िकल चेयर एवं क्रिकेट जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रतियोगिताओं में विकाश सर, रौशन सर, गोविंद सर, मुस्कान मैम, विक्की सर और आभा मैम ने विभिन्न खेलों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता में सैफ्रन हाउस विजयी रहा।
खेलों के बाद आयोजित पोटलक भोज ने कार्यक्रम को और अधिक आत्मीय बना दिया। सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा साझा किए गए व्यंजनों ने यह दर्शाया कि विद्यालय में कार्यसंस्कृति के साथ-साथ आपसी अपनापन और सहयोग को भी विशेष महत्व दिया जाता है।
यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि आर. एस. पब्लिक स्कूल में शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि एक सकारात्मक, संतुलित और मानवीय वातावरण के निर्माण की प्रक्रिया है। ऐसा वातावरण न केवल शिक्षकों को सशक्त बनाता है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होता है — जो हर अभिभावक की अपेक्षा होती है।

11/04/2024

Interested people can apply

Photos from R S Public School Hajipur's post 12/01/2024

आज दिनांक 12/01/2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गाँधी आश्रम स्थित आर एस पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रमों का एवम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम, दिन की शुरुआत में, आर एस मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव श्री अविनाश कुमार ने स्वामी विवेकानन्द को फूल अर्पण कर वो बच्चों को संबोधित कर के किया। उन्होंने स्वामी जी के विचारों को साझा करते हुए और उनके शब्द, "उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत" के बारे में बताते हुए कहा की जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए, हमें रुकना नहीं चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
कक्षा ०१ से कक्षा ०३ के बच्चों को स्वामी विवेकानन्द के वेश भूषा में आने को कहा गया था और इस प्रतियोगिता में पूर्णिमा, अविका, आकृति, प्रणव, नित्यम एवम आदर्श का प्रदर्शन लाजवाब रहा।
इसके उपरांत कक्षा ०४ से कक्षा ०८ के बच्चों के बीच राष्ट्रीय युवा दिवस एवम मकर संक्रांति का पोस्टर बनाने के प्रतियोगिता के साथ साथ पतंग बनाने के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें साधना, ऋतिक, शिखा, रवि, एवम प्रीतम ने बेहद खूबसूरत और शानदार पोस्टर और पतंग बनाया।
इसके अलावा विद्यालय के बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें शालिनी, कामायनी, अन्नु कुमारी, सानिया सिन्हा, अंजली कुमारी, अंशिका श्रीवास्तव, स्मृति राज, अनन्या कुमारी, सोनम कुमारी, सुदेशना भारती ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों और उनकी सोच को अपने सहपाठियों एवम शिक्षकों के साथ साझा किया।
युवा दिवस के कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी बच्चों एवम शिक्षकों ने गृह मंत्रालय एवम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा चलाए गए "जिंदगी को हां और नशे को ना कहें" कार्यक्रम का शपथ लिया जिसके बाद आर एस मेमोरियल ट्रस्ट की कार्यपालक अधिकारी श्रीमती निकिता कुमारी ने सचिव महोदय के साथ मिल कर शिक्षकों में शपथ लेने का प्रमाण पत्र वितरण किया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविन्द कुमार, ललिता कुमारी, रूपा ओझा, सीमा कुमारी, रूपम सिंह, प्रेम कुमार, एवम स्नेहा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई और इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के शिक्षक विक्की कुमार ने अरुणेश भारद्वाज के देख रेख में किया।

Photos from R S Public School Hajipur's post 30/12/2023

Thanks print media

29/12/2023

29 Dec और 30 Dec

Want your school to be the top-listed School/college in Hajipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Gandhi Ashram Hajipur
Hajipur
844101