15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहोड़ा डडियाल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान ठाकुर सुरजीत सिंह जी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में हवलदार बक्शीश सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति एवं देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी, प्रबंध समिति के सदस्य रिटायर्ड एसडीओ श्री अशोक कुमार शर्मा जी, श्री ओम प्रकाश जी, श्री जोगिंदर लाल शर्मा जी, श्री अशोक कुमार जी, श्री डिक्की राणा जी, श्री सुमित राणा जी ,श्री शिव कुमार जी, श्रीमती नक्षत्रा जी, श्री मदन मोहन शर्मा जी एवं श्री वीरभद्र जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
14/08/2026
अखंड भारत कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश
बाबा नंद लाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहोड़ा डडियाल में दिनांक 14 अगस्त 2026 को ‘अखंड भारत’ कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान ठाकुर सुरजीत सिंह जी ने की।
इस अवसर पर भारत माता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा अखंड भारत के संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रितु मिन्हास जी तथा सभी अध्यापकगणो की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, मातृशक्ति के सम्मान तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति और संस्कारों की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
14/08/2026
दिनांक 8 अगस्त 2026 को बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहौड़ा डडियाल में तीज का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीमती वंदना शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी के साथ विशेष रूप से श्रीमती डिंपल सूरी जी, श्रीमती सीमा जी, श्रीमती वंदना ठाकुर एवं श्रीमती नक्षत्रा देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने तीज के गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया तथा झूला झूलकर और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर पर्व का भरपूर आनंद उठाया।
प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तीज पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से नई पीढ़ी को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन खुशी, उल्लास और सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
08/08/2026
दिनांक 8 अगस्त 2026 को बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहौड़ा डडियाल में तीज का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीमती वंदना शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी के साथ विशेष रूप से श्रीमती डिंपल सूरी जी, श्रीमती सीमा जी, श्रीमती वंदना ठाकुर एवं श्रीमती नक्षत्रा देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने तीज के गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया तथा झूला झूलकर और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर पर्व का भरपूर आनंद उठाया।
प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तीज पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से नई पीढ़ी को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन खुशी, उल्लास और सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
01/08/2026
बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहौड़ा डडियाल में दिनांक 2 अगस्त 2026 को विद्यालय स्तरीय गणित मॉडल प्रतियोगिता का सफल आयोजन विद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रधान ठाकुर सुरजीत सिंह जी की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गणित विषय पर आधारित आकर्षक एवं कार्यशील मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता शिशु वर्ग, बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग में आयोजित की गई। निर्णायक के रूप में SDO श्री अशोक कुमार जी, श्री जितेन्द्र कुमार जी, श्री मदन मोहन शर्मा जी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में हरगुन (कक्षा 5वीं) ने प्रथम एवं आदित्य (कक्षा 4वीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में मुकुंद (कक्षा 6वीं) ने प्रथम स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग में दक्ष अत्तर(कक्षा दसवीं) ने प्रथम, वीरेन ठाकुर (कक्षा 9वीं) ने द्वितीय तथा राजेश्वरी (कक्षा 10वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
01/08/2026
बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहौड़ा डडियाल में दिनांक 31 जुलाई 2026 को महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म सरदार ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी सहित समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सरदार ऊधम सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार ऊधम सिंह जी का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि देशभक्तों के आदर्शों को सदैव जीवित रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
30/07/2026
बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहौड़ा डडियाल में दिनांक 30 जुलाई 2026 को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का सफल आयोजन किया गया। इसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर आधारित आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सुरजीत सिंह जी ने की। निर्णायक के रूप में श्री जितेंद्र कुमार जी एवं सेवानिवृत्त एसडीओ श्री अशोक कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री मदन मोहन शर्मा जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
29/07/2026
गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान
दिनांक 29 जुलाई 2026 को बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहोड़ा डडियाल में गुरु पूर्णिमा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों का तिलक कर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी भी उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु के सम्मान एवं भारतीय संस्कृति के महत्व का संदेश दिया।
25/07/2026
श्रीमती महादेवी पंडित हरि कृष्ण संस्कार केंद्र, नंगल बिहाला (बाबा नंदलाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सहौड़ा डडियाल के अंतर्गत संचालित) में दिनांक 24 जुलाई 2026 को विद्यालय के संरक्षक श्री विष्णु दत्त शर्मा जी तथा उनकी धर्मपत्नी श्री शांता शर्मा जी का प्रेरणादायी आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने संस्कार केंद्र के बच्चों को 15 बेंच, कॉपियाँ तथा फल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बच्चों को उत्तम संस्कार, अनुशासन, शिक्षा एवं जीवन मूल्यों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।
श्रीमती नक्षत्रादेवी जी, विद्यालय के प्रबंधक सेवानिवृत्त एसडीओ श्री अशोक कुमार शर्मा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा कुमारी जी, संस्कार केंद्र प्रमुख बहन सुमन जी तथा बहन भावना जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने संस्कार केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र बच्चों में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण की सुदृढ़ नींव रखते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।