Education Stairs

Directions

Education Stairs current affairs in hindi medium for all competitive exams

26/09/2026

दीपक की आयु 6 साल पहले अशोक की आयु की तीन गुनी थी और दीपक की आयु 6 साल बाद अशोक की आयु की 9/7 गुनी होगी। आज दीपक की आयु कितनी होगी?
(A) 10 वर्ष
(B) 11 वर्ष
(C) 12 वर्ष
(D) 13 वर्ष

12/07/2026

आज का Current Affairs Quiz

World LNG Report 2026 के अनुसार, भारत का दहेज LNG टर्मिनल विश्व में किस स्थान पर सबसे बड़ा LNG पुनर्गैसीकरण टर्मिनल है?

(A) चौथा
(B) पांचवां
(C) छठा
(D) आठवां

👉 अपना answer और target exam (Railway/SSC/UPSC/PCS) कमेंट में लिखें
✅ सही जवाब कल इसी पोस्ट में बताया जाएगा

12/07/2026

प्रश्न: भारत का पहला इंडोर (आच्छादित) बॉटनिकल गार्डन किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) मध्य प्रदेश
(D) राजस्थान
सही उत्तर: (B) बिहार
व्याख्या: बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ के किनारे लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में देश का पहला इंडोर बॉटनिकल गार्डन बनाया जाएगा। यह सिंगापुर के विश्वस्तरीय आच्छादित वनस्पति उद्यान की तर्ज पर विकसित होगा, जिसकी छत टेंपर्ड ग्लास/पारदर्शी प्लास्टिक की होगी। इसकी योजना बिहार राज्य पथ विकास निगम (BSRDC) ने तैयार की है।

12/07/2026

प्रश्न: भारत सरकार ने हाल ही में किस हवाई अड्डे को दवाओं के आयात के लिए अधिकृत बंदरगाह के रूप में अधिसूचित किया है?

(A) मुंबई हवाई अड्डा
(B) नवी मुंबई हवाई अड्डा
(C) पुणे हवाई अड्डा
(D) नागपुर हवाई अड्डा

सही उत्तर: (B) नवी मुंबई हवाई अड्डा
व्याख्या: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स नियम, 1945 के नियम 43A में संशोधन (ड्रग्स नौवां संशोधन नियम, 2026) करते हुए नवी मुंबई हवाई अड्डे को दवा आयात के लिए अधिकृत बंदरगाहों की सूची में शामिल किया। इसके साथ ही देश में कुल अधिसूचित आयात बंदरगाहों (वायु, समुद्र, सड़क, रेल) की संख्या 42 हो गई है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन अक्टूबर 2025 में हुआ था और यह अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स द्वारा संचालित है।

12/07/2026

प्रश्न: नवंबर 2026 में आयोजित होने वाले 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

(A) तमिलनाडु
(B) बिहार
(C) तेलंगाना
(D) महाराष्ट्र

सही उत्तर: (C) तेलंगाना
व्याख्या: केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की कि तेलंगाना खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 (8वां संस्करण) की मेजबानी करेगा। इसमें 8000 से अधिक खिलाड़ी व अधिकारी हिस्सा लेंगे। इससे पहले तमिलनाडु (2024) और बिहार (2025, मई) मेजबानी कर चुके हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र पहले, हरियाणा दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा था।

11/07/2026

प्रश्न: हाल ही में किसे ITLOS (अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण) का न्यायाधीश निर्वाचित किया गया है?
(A) डॉ. नीरू चड्ढा
(B) प्रो. बिमल एन. पटेल
(C) एस. जयशंकर
(D) पी. हरीश

सही उत्तर: (B) प्रो. बिमल एन. पटेल

व्याख्या: प्रो. पटेल को 2026-2035 कार्यकाल के लिए ITLOS न्यायाधीश चुना गया है। वे 1 अक्टूबर 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे और डॉ. नीरू चड्ढा का स्थान लेंगे।

11/07/2026

T20I में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली महिला बल्लेबाज़ बनीं-स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने T20I में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो अब तक कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई थी। नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में 600 चौके पूरे कर लिए और दुनिया की पहली महिला बल्लेबाज़ बन गईं। यह उपलब्धि उन्होंने अपने करियर के 168वें मैच की 162वीं पारी में हासिल की।

यह रिकॉर्ड महिला ही नहीं, पुरुष T20I क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं छू पाया है।

10/07/2026

भारत सरकार का बड़ा लक्ष्य! 🇮🇳
सरकार ने 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। यह कदम देश में स्वास्थ्य सुधार, जागरूकता और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित लोगों के लिए यह उम्मीद और राहत की खबर है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की मेज़बानी अज़रबैजान करेगा। यह दिन पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लि...
10/07/2026

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की मेज़बानी अज़रबैजान करेगा।
यह दिन पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित रखने का संदेश देता है।

10/07/2026

International Federation of Association Football

Address

Hajipur
841221

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Education Stairs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category