R B S R D R College, Saraipur, Hajipur, Vaishali

R B S R D R College, Saraipur, Hajipur, Vaishali

Share

ANM, GNM, B.Sc Nursing, BA,B.Sc,B.Com

Photos from R B S R D R College, Saraipur, Hajipur, Vaishali's post 12/05/2026

आज इंटरनेशनल नर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक श्री संजय कुमार राय एवं उप-निदेशक श्री कुंदन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल श्री अखिलेश पांडे, शिक्षकगण, कॉलेज के सभी स्टाफ, नर्सिंग छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में केक काटकर किया गया। इस अवसर पर सभी ने “लेडी विद द लैंप” के रूप में प्रसिद्ध फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धापूर्वक याद किया तथा नर्सिंग सेवा के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के निदेशक श्री संजय कुमार राय ने नर्सों के योगदान, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नर्सें समाज की सच्ची सेवक हैं, जो मरीजों की देखभाल एवं मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कॉलेज प्रशासन ने सभी नर्सिंग विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा मानव सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Photos from Sanjay Kumar Ray's post 12/05/2026
12/05/2026
12/05/2026

International Nurses Day Celebration
Director sir Entry

Want your school to be the top-listed School/college in Hajipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


AT-SARAIPUR, RAGHOPUR, HAJIPUR, VAISHALI
Hajipur
844102