23/09/2026
वी.पी.एस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन
विद्यार्थियों की शैक्षणिक व व्यक्तिगत समस्याओं पर हुई चर्चा, सुझावों के त्वरित निष्पादन का दिया आश्वासन
वी. पी. एस. कॉलेज, देसरी में बिहार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान–निश्चय” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक महीने के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन होना है. इसी के अन्तर्गत दिनांक 22/09/26, मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना रहा.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार ने की एवं महाविद्यालय प्रशासन की मौजूदगी में विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों के संबंध में जानकारी ली गई.
शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक समस्याओं के साथ व्यक्तिगत स्तर पर आने वाली कठिनाइयों एवं महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों को रखा. विद्यार्थियों के सुझावों पर भी चर्चा की गई. महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया.
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में डॉ. चन्द्र भूषण सिंह शशि, डॉ शुम्भनाथ राय , डॉ अमृता मजमुदार, डॉ नीलम कुमारी , डॉ विजय शंकर प्रसाद, डॉ राम प्रवेश आजाद, डॉ राम इकवाल जी , डॉ राजेश कुमार , प्रो हरि शंकर सिंह , प्रो अमरेश श्रीवास्तव, डॉ अंजू कुमारी , डॉ अशोक कुमार, प्रो महेश्वर प्रसाद , डॉ रणविजय कुमार सिंह, डॉ अरविंद कुमार, प्रो नौसाद अली , प्रो इरसाद अली , प्रो उदय कुमार,रामप्रवेश सिंह, संजय प्रसाद सिन्हा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. Rajeev Kumar Babita Kumari Ram Prabesh Nilam Sharma Sanjayparsad Sinha Amrita Mazumdar Raja Ram Kumar