08/08/2025
सभी सम्मानित शिक्षक बंधुओं बहनों को सादर प्रणाम
"हमारा विद्यालय - हमारा स्वाभिमान"
राष्ट्रीय पुननिर्माण एवं शैक्षिक उन्नयन की दिशा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) का ऐतिहासिक क्रांतिकारी प्रयास है।
हम सबके सामूहिक प्रयास से यह सांझा संकल्प भारत के शैक्षिक जगत की दिशा व दशा बदलने बाला एवं विकसित भारत 2047 की नींव का पत्थर सिद्ध होगा।
हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान'
1 सितम्बर 2025 को देश के 3 लाख से भी अधिक विद्यालयों में एक ही दिन में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा सांझा लिया जाने वाला संकल्प।
👇
"हमारा विद्यालय — हमारा स्वाभिमान"
(विद्यार्थियों और शिक्षकों का साझा संकल्प)*
हम, इस विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक, यह संकल्प लेते हैं कि —
1.हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित और प्रेरणास्पद स्थान बनाए रखेंगे।
2.हम विद्यालय की संपत्ति, समय और संसाधनों को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण करेंगे और उनका विवेक पूर्ण उपयोग करेंगे।
3.हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे।
4.हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहाँ कोई भेदभाव नहीं होगा — हम सभी समान भाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
5. हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।
हम यह दृढ़ संकल्प लेते हैं कि —
"हमारा विद्यालय — हमारा तीर्थ है,
हमारी आत्मा का अभिमान है,
और राष्ट्र निर्माण का आधार है।"
॥ भारत माता की जय॥
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद-भदोही
`मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान`
1. संयोजक - श्री प्रतीक मालवीय जी (जिला मीडिया प्रभारी)
मो. नं. +91 94158 71471
2. सह संयोजक - श्री देवेंद्र मिश्रा जी(ब्लॉक महामंत्री)
मो नं +919839780978
3. सह संयोजक - श्रीमती ज्योति जी (जिला महामंत्री)
मो. नं. 9455021246