30/12/2025
कॉलेज चलो अभियान
ग्वालियर। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29/12/2025 को विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
17/12/2025
कॉलेज चलो अभियान
ग्वालियर। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16/12/2025 को संदीपनी पद्मराजे हायर सेकेंडरी स्कूल, लश्कर, ग्वालियर में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अभियान टीम के सदस्य डॉ. तृप्ति शर्मा, डॉ. एन. पी. सिंह, डॉ. चंदना जैन, डॉ. वीरेंद्र धाकर डॉ उमा शंकर जाटोला एवं डॉ. विजय बेले ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बारहवीं के बाद उपलब्ध विभिन्न संकायों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा कैरियर संभावनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से दी।
टीम सदस्यों ने बताया कि उच्च शिक्षा विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण के साथ-साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सुयश कुमार ने बताया कि यह अभियान उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय प्रशासन ने अभियान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया।