Sandhyadesh gwalior samachar

Sandhyadesh gwalior samachar

Share

Developed by ASHEESH AGARWAL (8989022224)

श्रीमती रश्मि अग्रवा?

sandhyadesh, news website, madhya pradesh, news, aajtak, news portal, hindi news, political, sports, samachar, deshvidesh news,latest news,cricket news,indian news,daily news,live news,business news,news in india,online news,bollywood news,breaking news,current news,india newspaper,today news,world news,madhya pradesh news,sports news,gwalior news,india latest news,recent news,local news,news head

Photos 28/02/2014

Times of India

Photos 24/02/2014
Photos from Sandhyadesh gwalior samachar's post 24/02/2014

जे.के. टायर के महाप्रबंधक देश के 50 प्रोफेशनल में

ग्वालियर। अंचल के लिये गौरव की बात है कि ग्वालियर के एक औद्योगिक यूनिट के महाप्रबंधक को देश के 50 मोस्ट टेलेन्टेड सी.एस.आर. प्रोफेशनलर्स में चुना गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले जे.के. टायर बानमोर के महाप्रबंधक पी. कुलकर्णी।
जे.के. टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, बानमोर के महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं औघोगिक सम्बंध) पी. कुलकर्णी को 50 मोस्ट टेलेंन्टड सी.एस.आर. प्रोफेशनलर्स ऑफ इण्डिया में शामिल किया गया। मुम्बई के ताज होटल में वल्र्ड सी.एस.आर. कांग्रेस, मुंबई एवं एशियन कन्फरडेशन ऑफ बिजनेस संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। पी. कुलकर्णी को यह सम्मान कारपोरेट कार्य मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सचिव भास्कर चटर्जी (आई.ए.एस.) एवं ब्लूडार्ट कम्पनी के डायरेक्टर फाइनेंस योगेश ढींगरा द्वारा प्रदान किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 500 प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर उन्हें जे.के. टायर के संचालक एवं अध्यक्ष ए.के. बाजौरिया तथा बानमौर के समस्त श्रमिकों एवं कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई है।

Photos 30/12/2013

स्व. पी.सी. अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
नरेन्द्र तोमर, माया सिंह, नारायण, संतोष ने जताया शोक

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव विनय अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद उदय अग्रवाल के पिताश्री स्व. पी.सी. अग्रवाल के निधन पर उनके निज निवास 77 कांती नगर पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने आज स्व. अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही दुखी परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि स्व. अग्रवाल समाजसेवी थे। समाज के किसी भी कार्य के लिये वह सदैव तत्पर रहते थे।
आज पहुंचने वाले अन्य प्रमुखों में पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, मप्र कांग्रेस सचिव सुरेन्द्र शर्मा, पार्षद पुरुषोत्तम भार्गव, भिण्ड भाजपा जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, राजेन्द्र दंडोतिया आदि शामिल हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मप्र के पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक लाजपत आहूजा, पूर्व वरिष्ठ आईएएस प्रशांत मेहता, शिवपुरी के एसपी डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, बालाघाट के एसपी संजय कुमार, भिण्ड के एएसपी धर्मवीर, दतिया के एएसपी संजय अग्रवाल, होशंगाबाद के एएसपी अमृत मीणा, श्री सीमेंट के वाइस प्रेसीडेंट एसआर सिंघवी, पूर्व अपर संचालक जनसंपर्क आरएमपी सिंह, ग्रेसीम टेक्सटाइल्स भिवानी के जीएम सीएस पंडित, डीएलए आगरा के संपादक अजय अग्रवाल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, होशंगाबाद के अधीक्षक यंत्री लोक निर्माण विभाग एआर सिंह, एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके मिश्रा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, हिन्दुस्तान आगरा के संपादक पुष्पेन्द्र शर्मा, संभाग आयुक्त केके खरे, रीवा के एएसपी नीरज पाण्डे, उत्तर मध्य रेल झांसी के पीआरओ रविप्रकाश, इंडिया वुल्स के वाइस प्रेसीडेंट ओ.पी. अग्रवाल, नवलगढ़ अल्ट्राटेक सीमेंट के वाइस प्रेसीडेंट संजय मंत्री, महू केन्टोनमेंट बोर्ड के सीईओ आलोक गुप्ता, इंदौर के एसडीएम श्यामेन्द्र जैसवाल आदि ने स्व. अग्रवाल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया हैं।

Photos 16/12/2013

विनय का शॉट

पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच हुये आज मैत्रीपूर्ण मैच में पत्रकार एकादश के विनय अग्रवाल एक शॉट खेलते हुये।

Photos 16/12/2013

हंसी मजाक भी

मैच के दौरान फील्ड पर पत्रकार एकादश के विनय अग्रवाल और प्रशासन एकादश के जिला कलेक्टर पी. नरहरि हंसी मजाक की मुद्रा में।

Photos 02/04/2013

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ
सुरेश शर्मा उपाध्यक्ष, विनय अग्रवाल महासचिव बने

ग्वालियर/शिवपुरी। श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय शलभ भदौरिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इसमें ग्वालियर चंबल संभाग से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विनय अग्रवाल को मप्र का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अन्य नियुक्तियां भी की गई है।
ज्ञांतव्य है कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं वार्षिक निर्वाचन सोमवार को शिवपुरी संपन्न में हुए। मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा की उपस्थिति में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने अपनी नई टीम की घोषणा की, जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के आधा दर्जन पत्रकारों को महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित किया गया है। जिसमें निवर्तमान महासचिव सुरेश शर्मा को वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं निवर्तमान संगठन महामंत्री विनय अग्रवाल को प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया है। वह मप्र के प्रभारी महासचिव का भी दायित्व संभालेंगे। इसके अलावा मुरैना के उपेन्द्र गौतम को प्रांतीय संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय हिन्दी मेल के संपादक डीके जैन को प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य एवं उपसंयोजक अनुशासन समिति, जोगेन्द्र सेन को प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य, राजकुमार दुबे को प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया हैं। इसके साथ ही प्रहलाद भदौरिया को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभागार में उपस्थित दो हजार पत्रकारों ने हार्दिक स्वागत किया और बधाईयां दी। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन कर शिवपुरी शहर में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसके मुख्य आकर्षण प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया थे। इसी नियुक्तियों में पत्रकार अरविंद चौहान को इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। ग्वालियर से इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, महासचिव रविकांत दुबे, संगठन मंत्री धीरज बंसल, जोगेन्द्र सेन, प्रदीप गर्ग, पूरन सिंह भदौरिया, दीपक दिलेर, नवीन परिहार, भंवर पुष्पेन्द्र आदि सहित मप्र के तमाम पत्रकारों ने भाग लिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के सामने तमाम चुनौतियां हैं, लेकिन फिर भी पत्रकार अपने कार्य में डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार बनना कोई आसान बात नहीं है यह समाज के प्रति लोगों के समर्पण भाव का एक जज्बा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगों के प्रति संवेदनशील है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार पत्रकारों के साथ है और उनकी मांगों पर पूरी तरह से विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह तत्काल सभी पत्रकारों की चिकित्सा सुविधा के लिए एक कार्ड सिस्टम शुरु कराने की पहल करेंगे, ताकि पत्रकारों का समुचित नि:शुल्क इलाज हो सकें। वहीं आवास सहित अन्य मांगों पर भी सरकार विचार करेगी। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ मप्र का सबसे बड़ा संगठन है और पत्रकारों के हित के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। उन्होंने कहा कि मप्र से प्रत्येक जिला, ब्लॉक, तहसील से पत्रकारों ने शिरकत की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राज्य सरकार को पत्रकार पंचायत बुलाने की पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शर्मा ने किया। वहीं पूर्व में अतिथियों का स्वागत विनय अग्रवाल, मेहताब सिंह तोमर, मनोहर शर्मा, विनय राहुरीकर आदि पत्रकारों ने किया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवध आनंद, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव और निर्वाचन अधिकारी रामजी श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

http://www.sandhyadesh.com/readmore.php?news_id=NzQ3Mg==

04/03/2013

शिवराज की सुपर कार्यशैली

http://www.sandhyadesh.com/readmore.php?news_id=NjY5Mw==

Sandhyadesh sandhyadesh, news website, madhya pradesh, news, aajtak, news portal, hindi news, political, sports, samachar, deshvidesh news,latest news,cricket news,indian news,daily news,live news,business news,news in india,online news,bollywood news,breaking news,current news,india newspaper,today news,world…

04/03/2013

ढाबा संचालक को गोली मारकर लूटा

http://www.sandhyadesh.com/readmore.php?news_id=NjY5NA==

Sandhyadesh sandhyadesh, news website, madhya pradesh, news, aajtak, news portal, hindi news, political, sports, samachar, deshvidesh news,latest news,cricket news,indian news,daily news,live news,business news,news in india,online news,bollywood news,breaking news,current news,india newspaper,today news,world…

04/03/2013

वन रक्षक बनने के लिए दी परीक्षा
एक फर्जी छात्र दबोचा

http://www.sandhyadesh.com/readmore.php?news_id=NjY5NQ==

Sandhyadesh sandhyadesh, news website, madhya pradesh, news, aajtak, news portal, hindi news, political, sports, samachar, deshvidesh news,latest news,cricket news,indian news,daily news,live news,business news,news in india,online news,bollywood news,breaking news,current news,india newspaper,today news,world…

Photos 21/02/2013

गार्ड ब्रेकवान मालगोदाम पर चढ़ा

ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में आज एक मालगाड़ी शंटिंग के दौरान रेलवे ट्रैक से उतर कर डेड एंड से टकरा गई और मालगोदाम पर चढ़ गई। इस घटना में वहां बैठे आधा दर्जन मालगोदाम श्रमिक बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक मालगाड़ी को लोडिंग के लिए शंटिंग कर मालगोदाम में लाया जा रहा था। तभी तेजगति के कारण मालगाड़ी को डेड एंड से पहले ही रोका नहीं जा सका, जिससे मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा ट्रैक के डेड एंड को तोड़कर मालगोदाम के प्लेटफार्म पर तेज धमाके के साथ ऊपर चढ़ गया। इस दौरान यहां 5-6 श्रमिक काम कर रहे थे, लेकिन वह आवाज के साथ ही भाग लिए जिससे वहां जनहानि बच गई। बाद में क्रेन की सहायता से गार्ड ब्रेकवान को मालगोदाम से हटाकर ट्रैक पर रखा गया। इस टक्कर से गार्ड ब्रेकवान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इधर रेलवे प्रशासन ने शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के डेड एंड से डकराने की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

Photos 21/02/2013

ट्रेड यूनियों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

ग्वालियर। मंहगाई पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक और अन्य ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। हड़ताल के चलते पहले दिन ही जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी रेल और बस से सफर कर आने वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में हुई। इस दौरान जहां लोग अपना सामान लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिए, वहीं तांगे वालों ने आज चांदी काटी। इसके अलावा कर्मचारियों ने फूलबाग पर धरना प्रदर्शन भी किया। इधर बैंक कर्मचारियों ने भी एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए बैंकों के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। इस हड़ताल से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं बैंकों में ताले लटके होने से लोग परेशान हुए। डाकघरों से भी डाक का वितरण नहीं हुआ। बीमा की भी हड़ताल होने से कामकाज प्रभावित हुआ। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर दिखाई दिया। निजी ऑटो और छोटे वहनों के नहीं चलने से रेलवे स्टेशन और बसों से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए तांगे का सहारा भी लेना पड़ा। ऑटो की हड़ताल से सबसे ज्यादा चांदी तांगे वालों ने काटी। सुबह से ही तांगे वाले घोडों को जोत कर बस स्टेण्ड और रेलवे स्टेशन पर खड़े हो गए, जिससे रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड पर आने वाले लोगों को ढोया। हड़ताल के चलते एटीएम पर भीड़ लगी रही लोग बैंकों के बंद होने से एटीएम के सहारे रहे। बैंक प्रबंधन ने एटीएम को पहले से ही फुल कर दिया था। बीड़ी श्रमिकों ने भी हड़ताल का साथ दिया और बीड़ी श्रमिक भी फूलबाग पर धरने पर बैठे। हड़ताल में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे ऑटो नहीं आने से स्कूल नहीं जा पाए, वहीं कई अविभावक बच्चों को स्कूल छोडऩे और लेने के लिए अपना समय निकाल कर पहुंचे।
उधर बैंक के अधिकारी, कर्मचारियों ने फूलबाग स्थित यूनियन बैंक के सामने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं एलआईसी के कर्मचारियों ने भी सिटी सेंटर और मोतीमहल स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी भी अचलेश्वर स्थित एक्सचेंज के सामने धरने पर बैठे। आयकर विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नार्थ सेंन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन भी चार नंबर प्लेटफार्म के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में धरना देगा। हड़ताल के दूसरे दिन २१ फरवरी को स्कूली बस चालक भी ऑटो चालकों का साथ देते हुए अपनी बसें बंद रखेंगे। हड़ताल के चलते सुबह जब कुछ ऑटो चालक अपने वाहन लेकर सड़कों पर आ गए थे उसी समय सीटू के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध करते हुए वाहनों के शीशें भी तोड़ दिए। इससे एक बार तो स्थिति बिगड़ गई, लेकिन बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सीटू कार्यकर्ता कंपू, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल आदि क्षेत्रों में वाहनों से घूमे और सड़क पर चल रहे वाहनों को बंद करवाया। उधर सीटू के पदाधिकारी रामविलास गोस्वामी ने कहा है कि गुरुवार को हड़ताल के दौरान ग्वालियर बंद रहेगा। इस दौरान सुबह से ही कार्यकर्ता टोलियों के रूप में सड़कों पर उतर कर बंद करवाएंगे।

Want your school to be the top-listed School/college in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Gwalior, India
Gwalior
474002