18/07/2023
दु:खुद...
हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे 6 सैनी भाईयों की 11000 हाईटेंशन लाईन से टकराकर मौत हो गई।
गांव - राली चौहान, जिला- मेरठ
1. 22 वर्षीय, मनीष सैनी
2. 45 वर्षीय, लखमी सैनी
3. 12 वर्षीय, लक्ष्य सैनी
4. 40 वर्षीय, महेंद्र सैनी
5. 18 वर्षीय, हिमांशु सैनी
6. 14 वर्षीय, प्रशांत सैनी
#ओबीसी_महासभा
18/07/2023
सागर में कुशवाह समाज की 77 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ शारीरिक शोषण किया गया मनोज दुबे के द्वारा अभी तक कोई सरकार की प्रतिक्रिया नहीं आई
मनोज दुबे को फांसी होनी चाहिए
18/07/2023
एक सप्ताह में दूसरे पत्रकार ने अलविदा कहा...।
पत्रकार साथी अतुल राठौर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। शनिवार की रात ड्यूटी से घर लौट रहे अतुल राठौर की खुले चेंबर में गिरने से एक्सीडेंट हो गया था।जिसके बाद वे जिदंगी और मौत की जंग लड़ रहा था। जिस तरह सरकारी सिस्टम को उसकी मदद करनी चाहिए थी.... वो नहीं हो सकी, नतीजा ये हुआ, आज उसकी मृत्यु हो गई।
विनम्र श्रद्धांजलि
#ओबीसी_महासभा
17/07/2023
पटवारी परीक्षा में 8 वी रैंक लाने वाले आकाश शर्मा पटवारी परीक्षा में दिव्यांग....जबकि वन रक्षक की परीक्षा में पूरी तरह से फिट
पटवारी भर्ती परीक्षा व्यापम का अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट है। #व्यापम_3
16/07/2023
#पिछड़ा_वर्ग के साथियों आपके साथ हो रही साज़िश को समझो #मध्यप्रदेश_सरकार आपको #गुमराह कर रही है सरकार ये दावा करती है की मध्यप्रदेश में #ओबीसी को 27% #आरक्षण दिया जा रहा है लेकिन हकीकत ये है कि सिर्फ 14% आरक्षण ही दिया जा रहा है 13% तो होल्ड पर डाल दिया जाता है जब ये मुद्दा माननीय मुरैना #विधायक_राकेश_मावई_जी ने मध्यप्रदेश #विधानसभा में #उठाया तो सरकार ने घुमाफिरा कर जबाब दिया और कही ये मुद्दा ज्यादा तूल ना पकड़ ले तो 1 ही दिन में विधानसभा सत्र को #खत्म कर दिया ये विधानसभा सत्र मध्यप्रदेश के #इतिहास में सबसे कम दिनो तक चलने बाला सत्र बना अभी भी समय है सोच लो समझ लो अब रोड पर आने के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है साथियों खड़े हो जाओ और अपने हक #अधिकार के लिए चल रही लड़ाई में हमारे साथ शामिल हो जाओ एक बड़े #आंदोलन की तैयारी करो
#ओबीसी_महासभा
#आंदोलन
15/07/2023
मूलनिवासी समाज का गौरव है
#सुप्रीम_कोर्ट की वरिष्ठ वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा जी को #विश्व की 6वीं सबसे प्रतिभाओं महिला की लिस्ट में शामिल होने पर बहुत बहुत बधाई हों..!
आप #महिलाओं के लिए आदर्श हैं ।
हमारी प्यारी बहना
13/07/2023
िशन_युवा_नेतृत्व_2023
#अपने_प्रयासों_मे_कमी_नहीं_आने_देंगे
आज भोपाल में ओबीसी महासभा के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात मिशन 2023 पर चर्चा मिलकर युवा नेतृत्व की तैयारी करेंगे
_डॉ हिरालाल अलावा
राष्ट्रीय जयस संरक्षक