Nayika Kala Niketan

Nayika Kala Niketan

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nayika Kala Niketan, School, opp Sanskar public school, Gwalior.

Photos from Nayika Kala Niketan's post 01/06/2026

गर्व का क्षण! 🌟

ग्वालियर के प्रतिष्ठित *नायिका कला निकेतन (Nayika Kala Niketan)* के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय संस्कृत संघ, पुणे द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया।

दिव्यांशी अग्रवाल एवं हव्यायनी नायक ने डुएट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, ज्योति तोमर ने कथक में द्वितीय स्थान तथा प्रखर शर्मा ने वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शरण्या जैन एवं जिया जैन को प्रतिष्ठित चेयरमैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

नायिका कला निकेतन परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है। सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🎉👏

Photos from ITM Global School, Gwalior, MP, India's post 31/05/2026
21/05/2026

✨ Gwalior’s Best Kathak Dance Classes ✨
Feel the rhythm of grace with a beautiful Kathak presentation on

📍 Kathak Class – Naya Bazar, Lashkar, Gwalior
🌸 Admissions Open for Kids & Beginners
🎭 Stage Performances | Classical Training | Cultural Events

📞 Contact Now: 8770540831

Watch • Like • Share • Support ❤️

Photos from Nayika Kala Niketan's post 08/12/2024

#तानसेन_संगीत_समारोह_2024 में ग्वालियर की घरानेदार परंपरा का अद्वितीय प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसमें संगीत, वादन और नृत्य की त्रिवेणी ने "तानसेन स्वर स्मृति" को जीवंत कर दिया। मंगलाचरण के रूप में ग्वालियर के सांगीतिक वैभव की अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसी श्रृंखला में, #कत्थक_गुरु_आचार्य_पं_पुरूषोत्तम_नायक_जी_ग्वालियर_घराना द्वारा की परंपरागत स्वयं रचित बंदिशों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस नृत्य-प्रस्तुति का निर्देशन उनकी पुत्री शिवा नायक ने किया, इसे लक्ष्यता शर्मा और ज्योति तोमर ने मंच पर साकार किया।

विशेष आभार प्रोफेसर स्मिता सहस्त्रबुद्धे smitasahasraudhe ,कुलगुरु राजा मानसिंह विश्वविद्यालय, एवं डॉ. मनीष करवड़े manishkarwade तबला विभाग प्रमुख, जिन्होंने इस अनमोल अवसर को संभव बनाया।

संस्थान इन सभी प्रतिभाशाली कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।

Photos from Nayika Kala Niketan's post 20/07/2024
Photos from Nayika Kala Niketan's post 20/07/2024

स्व.आचार्य श्री पुरूषोत्तम नायक जी की स्मृति समारोह 2024 मे विशाल कृष्णा और अन्य शिष्यों ने दी नृत्य की प्रस्तुति-

आचार्य पुरूषोत्तम नायक शिक्षा प्रसार समिति (नायिका कला निकेतन) के तत्वावधान मे हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी आचार्य पुरूषोत्तम नायक जी का चतुर्थ पुण्यतिथी पर स्मृति समारोह के आयोजन मे मुख्य अतिथि श्री केशव पाण्डेय कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ स्मिता सहस्त्रबुद्धे बिशेष अतिथि प्रोफेसर आलोक शर्मा जी एवं श्री दिनेश दुबे जी उपस्थित रहे। इसी क्रम मे गुरू सम्मान डाॅ समृद्धा चौधरी जी को दिया गया। कार्यक्रम मे बिशेष रूप से बनारस घराने की सुप्रसिद्ध कत्थक सम्राज्ञी पद्मश्री सितारा देवी के पौत्र श्री विशाल कृष्णा जी ने नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमे बनारस घराने का दादरा, देवी स्तुति एवं प्रसिद्ध भजन "ठुमक चलत रामचन्द्र" पर नृत्य प्रस्तुत किया। एवं नायिका कला निकेतन के शिष्यों ने आचार्य पुरूषोत्तम नायक जी #ग्वालियर_कत्थक_नृत्य_परम्परागत बंदिशों पर कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। साक्षी शर्मा और नव्या चौरसिया द्वारा नृत्य के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम का समापन आचार्य पुरूषोत्तम नायक शिक्षा प्रसार समिति की अध्यक्ष सुश्री शिवा नायक एवं सचिव नमन कुमार नायक ने आभार व्यक्त करते हुये किया।

18/07/2024

■ शोक समाचार ■

💐 ऊँ शान्ति 💐
आज ग्वालियर संगीत परिवार के सदस्य पं सुरेश चन्द्र शर्मा जी हमारे बीच नही रहे ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे। इस दुख की घडी मे नायिका कला निकेतन ग्वालियर परिवार के साथ है।

Photos from Nayika Kala Niketan's post 17/07/2024

ग्वालियर_क्रिएशन_अवार्ड
Jain College GD Goenka Gwalior Glimpse of Gwalior drkumar के संयुक्त तत्वाधान से ग्वालियर सृजन पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया....

जिसमे संस्था नायिका कला निकेतन के कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतिया दी गई
लावण्या गोयल (एकल नृत्य)💐
समूह नृत्य -लक्षिता शर्मा, ज्योति तिवारी, अक्षिता पाराशर, हंसिका शर्मा, डोली कोहली
कालाकारों द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुतियाँ रही....💐💐
संस्था इनके उज्ज्वल भविष्य कामना करती है.... 💐

Photos from Nayika Kala Niketan's post 29/01/2024

Judgement of Dance competition....Organized by Association of youth foundation.....

Want your school to be the top-listed School/college in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Opp Sanskar Public School
Gwalior
474011