Bollywood 247 Update

Call Directions Contact the school

Bollywood 247 Update Bollywood News Update On Bollywood 247 Update page so guys please Follow this page thankYou.

शादी के बाद पहली बार नज़र आए अभिनेता पुलकित सम्राट व अभिनेत्री कृति खरबंदा, सामने आया वीडियो          अभिनेता पुलकित सम्...
17/03/2024

शादी के बाद पहली बार नज़र आए अभिनेता पुलकित सम्राट व अभिनेत्री कृति खरबंदा, सामने आया वीडियो

अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा शादी के बाद शनिवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए। उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें पुलकित कार से उतरकर कृति को दिल्ली स्थित अपने घर में ले जाते और वे दोनों डांस करते दिख रहे हैं। कृति ने 2019 में पुलकित को डेट करने की पुष्टि की थी।

फेक फिल्मी अवॉर्ड्स में जाना बंद कर दिया है लेकिन मर्फी के ऑस्कर जीतने पर खुश हूं: यामीअभिनेत्री यामी गौतम ने किलियन मर्...
12/03/2024

फेक फिल्मी अवॉर्ड्स में जाना बंद कर दिया है लेकिन मर्फी के ऑस्कर जीतने पर खुश हूं: यामी

अभिनेत्री यामी गौतम ने किलियन मर्फी के 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीतने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर पोस्ट किया, "मैं फेक फिल्मी अवॉर्ड्स में विश्वास नहीं रखती और पिछले कुछ वर्षों से उनमें जाती भी नहीं हूं।" यामी ने लिखा, "लेकिन आज मैं एक शानदार अभिनेता के लिए खुश हूं।"

प्रियंका चोपड़ा की कज़न व ऐक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने की शादीअभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कज़न व ऐक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने मंग...
12/03/2024

प्रियंका चोपड़ा की कज़न व ऐक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने की शादी
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कज़न व ऐक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने मंगलवार को बिज़नेसमैन रक्षित केजरीवाल से जयपुर (राजस्थान) में शादी कर ली। कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवनभर की यादों में अब हमेशा के लिए साथ रहेंगे... हर जन्म तेरे साथ।" कई यूज़र्स ने मीरा व रक्षित को शादी की बधाई दी है।

'जवान' के डायरेक्टर अटली ने अवॉर्ड जीतने के बाद छुए शाहरुख खान के पैर; वीडियो हुआ वायरलमुंबई में हाल ही में आयोजित हुए ए...
12/03/2024

'जवान' के डायरेक्टर अटली ने अवॉर्ड जीतने के बाद छुए शाहरुख खान के पैर; वीडियो हुआ वायरल

मुंबई में हाल ही में आयोजित हुए एक अवॉर्ड शो में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद 'जवान' के डायरेक्टर अटली ने शाहरुख खान के पैर छुए। फोटो जर्नलिस्ट मानव मंगलानी ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अटली के पैर छूने के बाद शाहरुख उन्हें गले लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।

ऑस्कर 2024 में बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड देने के लिए नग्न अवस्था में मंच पर पहुंचे जॉन सीनाअभिनेता और डब्ल्यूडब्ल्यूई रे...
11/03/2024

ऑस्कर 2024 में बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड देने के लिए नग्न अवस्था में मंच पर पहुंचे जॉन सीना

अभिनेता और डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर जॉन सीना ऑस्कर्स 2024 में बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड देने के लिए नग्न अवस्था में मंच पर पहुंचे। वह एक लिफाफे से अपने प्राइवेट पार्ट्स को छिपाते दिखे। गौरतलब है, 46वें अकैडमी अवॉर्ड्स में एक व्यक्ति नग्न अवस्था में मंच पर दौड़ता दिखा था और बकौल रिपोर्ट्स, उसी की याद में सीना ने यह ऐक्ट किया।

किलियन मर्फी ने जीता बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर, एमा स्टोन को मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का दूसरा ऑस्करकिलियन मर्फी ने 96वें अकैडमी अ...
11/03/2024

किलियन मर्फी ने जीता बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर, एमा स्टोन को मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का दूसरा ऑस्कर

किलियन मर्फी ने 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में 'ओपेनहाइमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीत लिया है। वहीं, एमा स्टोन को 'पुअर थिंग्स' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का ऑस्कर मिला है। एमा का यह दूसरा बेस्ट ऐक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड है और इससे पहले उन्हें 2017 में फिल्म 'ला ला लैंड' के लिए ऑस्कर मिला था।

ऑस्कर्स 2024 में किसने जीता कौनसा पुरस्कार?ऑस्कर्स 2024 में 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट पिक्चर जबकि इसके लिए क्रिस्टोफर नोलन ने...
11/03/2024

ऑस्कर्स 2024 में किसने जीता कौनसा पुरस्कार?

ऑस्कर्स 2024 में 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट पिक्चर जबकि इसके लिए क्रिस्टोफर नोलन ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। किलियन मर्फी को बेस्ट ऐक्टर और एमा स्टोन को बेस्ट ऐक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। '20 डेज़ इन मारियुपोल' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म जबकि 'द ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट' ने बेस्ट इंटरनैशनल फिल्म व बेस्ट साउंड का ऑस्कर अपने नाम कर लिया।

Singham Again: एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' की हुई शुरुआत, अक्षय कुमार ने लिखा खास मैसेजSingham Again एक्शन डायरेक्टर रोहित ...
17/09/2023

Singham Again: एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' की हुई शुरुआत, अक्षय कुमार ने लिखा खास मैसेज
Singham Again एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सिंघम फ्रेंचाइजी में अपनी अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर ऑफिशियल घोषणा कर दी है। अजय देवगन समेत फिल्म से जुड़े कई सितारों ने इसे लेकर जानकारी दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। ऐसे में जल्द ही रोहित अपने सुपर कॉप की कास्ट के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।

कब रिलीज होगी शहनाज गिल स्टारर फिल्मअनिल कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को स...
17/09/2023

कब रिलीज होगी शहनाज गिल स्टारर फिल्म

अनिल कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल कपूर के दामाद और रिया कपूर के पति करण बूलानी ने किया है। फिल्म में आपको शहनाज गिल, कुशा कपिला, भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी और डॉली सिंह के साथ-साथ करण कुंद्रा और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

Address

Gwalior
474003

Telephone

+918103891339

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bollywood 247 Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Bollywood 247 Update:

Shortcuts

Share

Category