27/04/2018
आज शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ अनंत पुरंदरे जी का विदाई समारोह मनाया गया जिसमे महाविद्यालय के छात्रो ने उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमे महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनंत पुरंदरे जी का उद्बोधन भी हुआ एवं छात्र छात्राओ द्वारा अनंत पुरंदरे जी को पुष्प एवं स्म्रति चिन्ह भेंट किये गए इसके बाद केक कटा गया। इस अवसर पर अनुराग बंसल, अंकुर प्रजापति, गार्गी राठौड़, समीर खान, हिमांशु माहौर, पुनीत द्वेवेदी, मानवता साहू आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
17/02/2018
शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय कल भोज के साथ बार्षिक स्नेह सम्मलेन का समापन हुआ। इस बार वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक गोयल DIG पुलिस ग्वालियर, प्रो. कोटश्वर राव कुलपति कृषि विश्वविद्यालय, एवं राकेश माहौर सभापति नगरनिगम ग्वालियर रहे। इस बार कला साधक महेश दत्त पाण्डेय जी का सम्मान किया गया एवं निकिता नाइक को रागेस्वरी स्मृति युवा पुरूस्कार दिया गया। इस अवसर पर हैप्पी शर्मा द्वारा गायन, पुनीत द्वेवेदी के द्वारा तबला वादन, अनुराग बसंल एवं अंकुर प्रजापति के द्वारा सितार वायलिन जुगलबंदी एवं छात्राओ द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओ के विजय विद्यार्थियों को पुरूस्कार प्रदान किये गए।
अगले दिवस भोज का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
15/02/2018
शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव आज शाम 5 बजे से आप सभी अवश्य पधारे।
13/02/2018
शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में 15 फरवरी को वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर अनुराग बंसल एवं अंकुर प्रजापति की सितार वायलिन जुगलबंदी, कुमारी हैप्पी शर्मा का गायन, पुनीत द्वेवेदी का तबला वादन एवं महाविद्यालय की छात्राओ द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी ।
आप सभी इस कार्यक्रम में पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
04/02/2018
शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में 2 एवं 3 तारीख को शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय वादन की प्रतियोगिताये आयोजित की गयी जिसमें महाविद्यालय के छात्रो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ अनंत पुरंदरे, डॉ वीणा जोशी, मुकेश सक्सेना सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र कार्यकारिणी के सदस्य अनुराग बंसल, अंकुर प्रजापति, आंशिक चौहान, गार्गी राठोड़ आदि भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में 5 तारीख को वक्तृत्व कला की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी एवं विजेताओ के नाम भी घोषित किये जायेंगे।
02/02/2018
शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में आज वार्षिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे आज प्रथम दिवस शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गयी इस प्रतियोगिता में करीब 20 विद्यार्थियो ने भाग लिया । इस अवसर पर निर्णायक के रूप में चरण सिंह राजोरिया एवं अनंत पुरंदरे आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनीता राठौर, अलका बैडोरिया, सिया आदि विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।
नृत्य प्रतियोगिता के कुछ चित्र।
10/01/2018
आज शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय की 100वीं वर्षगांठ है इस अवसर पर आप सभी को ढेरो शुभ कामनाएं। आज इस उपलक्ष में शाम 5 बजे से कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे आप सभी पधारकर कार्यक्रम का लाभ उठाये।
05/09/2017
आज शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया छात्रो ने शिक्षको को पुष्प भेंट किये एवं शिक्षको का आशिर्वाद प्रात किया।
01/09/2017
31/08/2017 को शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में मासिक बैठक के अंतर्गत प्रथम बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कई प्रस्तुतियों के अतिरिक्त श्री अनंत पुरंदरे जी का स्वर एवं नाद को लेकर संभोदन भी हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ वायलिन वादन से हुआ कार्यक्रम को आगे भड़ाते हुए गायन की प्रस्तुति हुई उसके महाविद्यालय के छात्र अनुराग बंसल ने सितार की प्रस्तुति दी एवं अंत में श्याम वाल्मीकि ने तबला वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओ के अतिरिक्त महाविद्यालय के शिक्षक एवं मुख्या अथिति के रूप में महाविद्यालय से सेवा निवृत गुर्जर सर भी उपस्थित रहे।
10/07/2017
रविवार को माधव संगीत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को धूम धाम से मनाया गया । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सबसे पहले महाविद्यालय के छात्र छात्राओ के द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना की प्रस्तुति हुई उसके बाद पारुल जी के के द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया एवं अंत में देल्ही से आई मालती श्याम एवं ग्रुप ने कत्थक नृत्य की प्रस्तिति दी। कार्यक्रम के कुछ चित्र जो समाचार पत्रो में आज प्रकाशित हुए।
17/06/2017
Admissions are open in the Madhv music college for the session of 2017-18 from 17 June onwards ..
Please contact to the office for more information..
शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय मै सत्र 2017-18 के लिए प्रवेश 16 जून से प्रारम्भ हो चुके हे । इस बार प्रवेश साक्षात्कार के माध्यम से दिया जायेगा अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिस में संपर्क कर सकते हे।
20/02/2017
शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय का 99वाँ बार्षिक स्नेह सम्मलेन मनाया गया ।
कुछ समाचार पत्रो में प्रकाशित खबरे ।