30/03/2026
Govt. KRG PG Auto. College
Govt. Kamla Raja Girls Post Graduate (Autonomous) College is conveniently situated in a prominent south-west Gwalior and has a sprawling campus.
Established in 1937 A.D., NAAC A Grade Institution
30/03/2026
29/03/2026
शासकीय के आर जी महाविद्यालय की NSS unit की छात्राओं एवं ऑफिसर्स ने अद्भुत काम किया है बहुत पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई करके जल संरक्षण का कार्य श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं नगरनिगम ग्वालियर के सहयोग से किया समस्त टीम को बधाई/
15/03/2026
https://www.youtube.com/live/BH6UtSi5EZs
मनोबल सत्र | Day 2 | How to pursue one’s ambition without stress Se alla dina favoriter bland videor och musik, ladda upp originalinnehåll och dela allt med vänner, familj och hela världen på YouTube.
11/03/2026
Annual Function on 11/03/2026
11/03/2026
वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह @कमला राजा कन्या महाविद्यालय, ग्वालियर
02/03/2026
विकसित भारत में महिलाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : कुलगुरु प्रो.राजकुमार आचार्य
शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर जो कि दिनांक 23 फरवरी से 1 मार्च तक बजरंगपूरा ग्राम आईपीएस कॉलेज में संचालित किया जा रहा था दिनांक 1/03/26 को शिविर का समापन मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजकुमार आचार्यजी, कुलगुरु, जीवाजी विश्वविद्यालय , ग्वालियर और विशिष्ट अतिथि डॉ कुमार रत्नम, अतिरिक्त संचालक,उच्च शिक्षा विभाग, ग्वालियर चंबल संभाग, की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार सरस्वती पूजन एवं स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में पुष्प अर्पित करके किया गया अतिथियों के स्वागत के उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना सेन द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा किए गए कार्यों का शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l
मुख्य अतिथि माननीय कुलगुरु जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर प्रोफेसर राजकुमार आचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाला कल बेटियों का है और विकसित भारत में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । विशिष्ट अतिथि ने कहा कि एनएसएस शिविर व्यक्तित्व विकास एवं निखार का माध्यम है कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ साधना श्रीवास्तव द्वारा की गई। जिन्होंने स्वयंसेविकाओ को बताया कि सीमित साधनों के उपयोग कभी जीवन प्रगति के मार्ग पर बाधा नहीं बन सकते है और कहा कि महिलाओं की उन्नती ही समाज एवं राष्ट्र की उन्नति है। स्वयंसेविकाओ ने बधाई गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओ शिविर के अनुभव सभी के साथ साझा किए। आदरणीय सम्माननीय अतिथियों के करकमलों द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को शिविर के प्रमाण पत्र और मेडल तथा शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं के मध्य करवाई गई प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेविकाओं को ट्रॉफी वितरित की गई महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक डॉ वासुदेव सिंह जादौन तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना सेन , डॉ संगीता सोमवंशी एवं डॉ श्वेता पाराशर उपस्थित रही। मंच संचालन कु खुशी कुशवाह और सिमरन अग्रवाल द्वारा किया गया और आभार व्यक्त कार्यक्रम अधिकारी डा अर्चना सेन ने किया। अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम एवं शिविर का सफल समापन किया गया।
NSS Gwalior
01/03/2026
Proud to be a KRGian
01/03/2026
शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय ग्वालियर के विधि संस्थान ने दो दिवसीय इंटरा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया, जिसका उद्घाटन 27 फरवरी, 2026 को विधि संस्थान के समन्वयक डॉ. शिशिर कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विधि संस्थान की सह-समन्वयक डॉ. अंजू यादव, फैकल्टी मेंबर्स एवं विधि विशेषज्ञ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रिलिमनरी राउंड के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस अवसर पर डॉ. देवदत्त मिश्रा, डॉ. अमित बंसल, डॉ. आकाश गुप्ता, डॉ. पुंडरीक शर्मा, श्री हृदयेश चतुर्वेदी एवं श्री सूरज राजौरिया जैसे विधि विशेषज्ञों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Website
Address
Kampu Chauraha
Gwalior
474001
Opening Hours
| Monday | 10:30am - 5:30pm |
| Tuesday | 10:30am - 5:30pm |
| Wednesday | 10:30am - 5:30pm |
| Thursday | 10:30am - 5:30pm |
| Friday | 10:30am - 5:30pm |
| Saturday | 10:30am - 5:30pm |
| Sunday | 10:30am - 5:30pm |