Gwaliortimes

Gwaliortimes

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gwaliortimes, Gwalior.

Photos from Gwaliortimes's post 24/07/2021

बधाई मीराबाई चानू।
💐💐💐💐💐
महिला 49 किग्रा कैटेगरी में भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत बहुत बधाई।

पूरे देश को आप पर गर्व है।
#टोक्यो ओलंपिक 2021
🥳💐🎂🥳💐🎂🥳

29/07/2020

#केंद्र_सरकार की #अनलॉक 3 के लिए #गाइडलाइन जारी

31 अगस्त तक स्कूल , कॉलेज , कोचिंग रहंगे बंद

26/07/2020

24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव आए 3 मरीजों की मौत

कोरोना पॉजिटिव आने पर मुरार निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग एवम भिंड निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग , दोनो जयारोग्य के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती। दोनो की आज सुबह मौत ।

दोनों मरीजों की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

वहीं शनिवार को भी एक पॉजिटिव मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद मौत हुई थी। तीनों ही मरीज कोरोना के साथ-साथ अन्य शारारिक बीमारियों से ग्रसित थे।

तीनों मरीजों का दूसरी बार कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें वह नेगेटिव आए थे। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

(फ़ोटो-सांकेतिक)

26/07/2020

आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है, शौर्य दिवस है, विजय दिवस है। ठीक 21 साल पहले 26 जुलाई 1999 को भारतीय जांबाजों ने करगिल फतह किया था और पाकिस्तान को पटखनी दी थी। करीब दो महीने तक चले युद्ध में भारत के 527 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। आज देश इन अमर जवानों की शहादत को नमन कर रहा है, उनकी शौर्य गाथा का गुणगान कर रहा है।

26/07/2020

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं के परीक्षा परिणाम 27 जुलाई को घोषित किए जाएगा। मंडल का रिजल्ट बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। हालांकि रिजल्ट घोषित करने की मंडल ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

25/07/2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी कोरॉना पाजिटिव पाए गए है..।

25/07/2020

शहर में जल्द शुरू होगी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग, 30 मिनट में ही मिल जाएगी जांच की रिपोर्ट ।

यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आप में कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं और आप जल्द से जल्द इस संशय की स्थिति से छुटकारा पाना चाहते हैं कि आप संक्रमित है या नहीं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश के अन्य शहरों के बाद अब ग्वालियर में भी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस टेस्ट की खास बात यह है कि इसमें सैंपल देने के 30 मिनट के भीतर परिणाम सामने आ जाता हैं। जबकि जीआरएमसी की लैब में सैंपल देने के एक दिन बाद तो नेट और सीबीनेट मशीन में जांच कराने पर रिपोर्ट आने में पांच से लेकर सात घंटे का समय लगता है। प्रदेश के सभी एनएबीएच से मान्यता प्राप्त हास्पिटल और एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरी में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए हास्पिटल व लैब प्रबंधन को आईसीएमआर के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद किट का प्रबंध किया जाएगा, जिसके मिलते ही टेस्टिंग शुरू हो सकेगी।

नेजोफेरेंजियल स्वाब से होता है रैपिड एंटीजन टेस्ट अन्य टेस्टों में संदिग्ध के नाक व मुंह से स्वाब लिया जाता है लेकिन रैपिड एंटीजन टेस्ट में केवल नाक से स्वाब लिया जाता है। इसके बाद स्वाब को टेस्ट किट में रखते हैं। 30 मिनिट के भीतर नतीजा सामने होता है। यहां बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों बड़ी संख्या में रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से ही जांच की जा रही है। इसकी किट की कीमत 450 रुपए है। इसे साउथ कोरिया की कंपनी ने तैयार किया है। भारत में हरियाणा के मानेसर स्थित कंपनी में यह किट तैयार हो रही है।

(फ़ोटो-सांकेतिक)

24/07/2020

आज शहर मे 35 पॉजिटिव

गजराराज मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में ⤵️

📌ग्वालियर के 22 पॉजिटिव।
📌 इनमे से 2 लोग बिहार के इसलिए उन्हें जिले के पॉजिटिव में शामिल नही किया जाएगा।
📌 जबकि भिंड जिले में हुए मालनपुर की एक कंपनी के कर्मियों के टेस्ट ने 8 लोग ग्वालियर के पॉजिटिव।
📌 5 मरीज जिला अस्पताल की जांच में पॉजिटिव।
📌4 लोग प्रायवेट जांच में पॉजिटिव आए।
📌2 पॉजिटिव मरीजो की रिपोर्ट रिपीट पॉजिटिव आई हैं।

आज यहां आए पॉजिटिव ⤵️

🔘गोले का मंदिर
🔘 सैनिक कॉलोनी
🔘मेंटल हॉस्पिटल
🔘पिंटो पार्क
🔘 आमखो
🔘तानसेन नगर
🔘रॉक्सी टॉकीज
🔘 श्रद्धा विहार कॉलोनी
🔘न्यू साकेत नगर
🔘गणेश कॉलोनी
🔘जती की लाइन
🔘बिरला नगर
🔘श्री कृष्ण नगर गदाईपुरा
🔘सुभाष नगर
🔘चार शहर का नाका
🔘ठाठीपुर
🔘साईं नगर गौशाला
🔘नाका चंद्रवदनी
🔘पंचशील नगर
🔘आदर्श कॉलोनी गोला का मंदिर
🔘सीपी कॉलोनी
🔘हजीरा
🔘 डीडी नगर
🔘पिंटो पार्क
🔘मुरार
🔘खेड़ापति कॉलोनी।

Photos from Gwaliortimes's post 24/07/2020

शहर में नगर निगम द्वारा शहर में ठेले वालों के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। कोरोना काल में सड़क किनारे ठेले लगाकर फल-सब्जी अंडे व अन्य सामान बेचने वालों पर ग्वालियर नगर निगम की सख्त कार्रवाई से बवाल मच गया है। आज निगम की टीम ने पाटनकर बाजार क्षेत्र में एक फल वाले का ठेला पलटा दिया । दरअसल,आज शहर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी। उसी समय पाटनकर बाजार में खड़े सब्जी एवं फल के ठेले वालों पर निगम ने कार्रवाई की। इस दौरान वहां खड़े होकर फल बेच रहें एक ठेले वाले के ठेला सड़क पर ही पलट दिया।जिससे उसका बड़ा नुकसान हो गया। इस दौरान वह निगम कर्मियों के सामने हाथ जोड़ता-गिड़गिड़ाता रहा लेकिन निगम कर्मी नहीं माने। फलों को सड़क पर ही फेंककर वह ठेला अपने साथ ले गए।कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से गरीब पहले ही परेशान चल रहे है।ऐसे में अतिक्रमण के नाम पर उन्हें और परेशान किया जा रहा है ।

सॉर्स- .in

Jyotiraditya Madhavrao Scindia

Narendra Singh Tomar

Collector Gwalior

24/07/2020

शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही इनके लिए की जाने वाली व्यवस्थाएं भी गड़बड़ाने लगी हैं। पहले जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता था, वहीं अब मरीजों को कभी पूरी रात तो कभी दूसरे दिन तक इंतजार करना पड़ता है। आलम ये है कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा लिए गए होटलों में भर्ती होने के लिए मरीज खुद ही गाड़ी ड्राइव करके पहुंचने लगे हैं।⤵️

(सॉर्स- @दैनिकभास्कर)

Want your school to be the top-listed School/college in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Gwalior
474001