GMIC Gwaldam Tharali

GMIC Gwaldam Tharali Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GMIC Gwaldam Tharali, Education, Gwaldam.

यह पेज PMSHRI GMIC GWALDAM के नाम से बनाया गया है जोकि एक सरकारी संस्थान है और इसकी गतिविधियों को यहाँ upload किया जाता है जिससे कि सरकारी संस्थानों का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके

आज दिनांक 1 मई 2024 को उत्तराखंड सरकार के आदेशानुसार नव प्रवेश विद्यार्थियों के स्वागत हेतु पी.एम. श्री  राजकीय आदर्श इं...
01/05/2024

आज दिनांक 1 मई 2024 को उत्तराखंड सरकार के आदेशानुसार नव प्रवेश विद्यार्थियों के स्वागत हेतु पी.एम. श्री राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज ग्वालदम में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर के वरिष्ठ प्रवक्ता Dr. G.R. RAJ जी B.E.O प्रतिनिधि, अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री हरीश जी ,S.M.C. की अध्यक्षा श्रीमती भवानी देवी और S.M.C. की समस्त कार्यकारिणी , विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय,समस्त विद्यालय परिवार और नए प्रवेश विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के वर्ष 2023-24 के बोर्ड परीक्षा परिणाम के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी गई और विद्यालय में विद्यार्थीयों हेतु समस्त सुविधाएं , संपूर्ण स्टाफ पठन-पाठन की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था , खेलकूद की जानकारी,Library की सुविधाएं, M.D.M. व्यवस्था,computer लैब की सुविधाएं,Tourism एवं hostility की वयवस्था (व्यावसायिक शिक्षा), वर्चुअल क्लासेस की व्यवस्था,toilet की उचित सुविधाएं, पीने के पानी की उचित सुविधाएं,खेलकूद हेतु प्रांगण की सुविधा आदि सम्पूर्ण जानकारी अभिभावकों को दी गयी ।

भारत सरकार की पीएम -श्री विद्यालय की श्रेणी में चयनित विद्यालय में Selfie पॉइंट निर्माण किए जाने के आदेश के तहत PM-SHRI ...
05/12/2023

भारत सरकार की पीएम -श्री विद्यालय की श्रेणी में चयनित विद्यालय में Selfie पॉइंट निर्माण किए जाने के आदेश के तहत PM-SHRI GMIC GWALDAM में Selfie point बनाया गया

आज विद्यालय स्तर पर स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योग प्रशिक्षक द्वारा समस्त विद्यालय के बच्चों को योग शिक्षा की जानकारी ...
04/11/2023

आज विद्यालय स्तर पर स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योग प्रशिक्षक द्वारा समस्त विद्यालय के बच्चों को योग शिक्षा की जानकारी और कुछ शारीरिक आसन का अभ्यास कराया गया जिससे हमारे बच्चे स्वस्थ और निरोगी रहें और उनका मानसिक,भौतिक,सामाजिक,संवेगात्मक,भावात्मक विकास हो सके
योग भारत की हज़ारों वर्षों की शिक्षा है जो आज सम्पूर्ण विश्व योग की ओर अग्रसर हो रहा है

आज दिनांक  7 अक्टूबर 2023 को जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री विद्यालय राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालद...
07/10/2023

आज दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री विद्यालय राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम में संपन्न कराई गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच श्री सुरेंद्र सिंह Gariya जी जोकि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के तुला नामक ग्राम से आते हैं और उन्होंने अपने अनुभव को बच्चों के बीच रखा और उन्होंने यह बताया कि मैंने बॉक्सिंग के क्षेत्र में पहला पदार्पण 21 वर्ष की आयु में रखा था तब से लेकर उन्होंने निरंतर प्रयास करते रहे और भारत को बॉक्सिंग के क्षेत्र में सर्वोच्चता प्रदान करते रहे और विश्व के तमाम बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को उनके द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की गई और उन्होंने यह भी बताया कि पहाड़ के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं बस सिर्फ उनको उनके टैलेंट को एक मंच देने की आवश्यकता है और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनके द्वारा नजदीक के विद्यालयों को मुफ्त में बॉक्सिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और इक्विपमेंट सामग्री वितरित की जाएगी श्री गड़ियां जी ने भारत का नाम दुनिया में बॉक्सिंग के क्षेत्र में ऊंचा किया है आज उनसे मिलकर बेहद खुशी और गदगद महसूस हुआ इसलिए कहा गया है कि निरंतर प्रयास करने से सफलता एक दिन आपके कदमों को चूम ही लेती है इसलिए निरंतरता के पथ पर हमेशा अग्रसर रहना चाहिए जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला स्तर की तमाम विद्यालयों ने अपने बॉक्सिंग खिलाड़ियों के साथ प्रतिभाग किया और अपने-अपने विद्यालयों के लिए मेडल प्राप्त किए.

02/10/2023

गाँधी जी की जयंती शास्त्री जी की जयंती गाँधी और शास्त्री जी की जयंती 2 October गाँधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ...

आज पीएम- श्री विद्यालय राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम ,चमोली के द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती को बड़े धूमधाम ...
02/10/2023

आज पीएम- श्री विद्यालय राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम ,चमोली के द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ,गांधी जी का जन्म 2- अक्टूबर 1869 में पोरबंदर (गुजरात )में हुआ था ,उनके पिता का नाम करमचंद गांधी था और माता का नाम श्रीमती पुतलीबाई
गांधी जी का बचपन का नाम मोहन दास था, उनकी प्राथमिक शिक्षा राजकोट और आगे की शिक्षा मुंबई में संपन्न हुई सन 1883 में 13 वर्ष की आयु में गांधी जी का विवाह कस्तूरबा बाई के साथ संपन्न हुआ 1885 में उनके पिता का देहांत हो गया था सन 1889 में राजकोट के काठियावाड़ से उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की गांधी जी बचपन में क्रिकेट से बहुत प्रेम करते थे और एक गेंदबाज के रूप में जाने जाते थे आज 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जी की 154 वीं जयंती मनाई गई
गांधी जी अपनी वकालत की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए और वहां से अपनी वकालत की पढ़ाई संपन्न करने के बात भारत लौटे लेकिन फिर से एक बार दादा अब्दुल्ला का केस को लड़ने के लिए वे दक्षिण अफ्रीका गए जहां उन्हें 7 जून 1893 में प्रथम क्लास के रेल के डिब्बे बाहर फेंक दिया गया और फिर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कई लड़ाइयां भारतीयों के लिए लड़ी और 24 मई 1893 S.S. सरकारी जहाज में सवार होकर डरबन पहुंचे थे उन्होंने 6 जून 1903 को एक साप्ताहिक इंडियन ओपिनियन अखबार की शुरुआत की
जॉन रस्किन की प्रेरणा से उन्होंने फीनिक्स फार्म की स्थापना की जहां अपना साधारण जीवन व्यतीत करते थे गांधी जी ने 22 अगस्त 1894 में नटाल इंडियन कांग्रेस का गठन किया दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने एक अध्यादेश निकाला जिसमें सभी भारतीयों को 10 फिंगरप्रिंट के साथ पंजीकरण करने और पुलिस द्वारा मांगने पर प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी था इसे सायटिक अध्यादेश या काला अध्यादेश कहा गया गांधी ने इस एक्ट का पूर्णजोर विरोध किया और 1906 में एक सभा को संबोधित करते हुए इस काले अध्यादेश का पूर्ण जोर विरोध करने क्या संकल्प लिया
नवंबर 1907 में #सत्याग्रह शब्द का चयन किया गया जिसका अर्थ था" सत्य हेतु किया गया अहिंसात्मक हट" सन 1908 में गांधी जी को सत्याग्रह को बढ़ावा देने के लिए पहली बार 2 महीने के लिए जेल जाना पड़ा कई आंदोलन विदेशी धरती पर किए और 1915 में 21 वर्ष बीतने के बावजूद गांधी जी भारत लौटे और एक वर्ष से भी अधिक समय उन्होंने संपूर्ण भारत के भ्रमण में लगाया जिससे कि उनको यह पता चल सके कि भारत के लोगों की वास्तविक स्थिति क्या है सन 1917 में गांधी जी ने भारत के आंदोलन में पहली बार कदम रखा जो की चंपारण आंदोलन बिहार की धरती से शुरू हुआ आगे चलकर गांधी जी ने असहयोग आंदोलन ,दांडी मार्च, व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन ,भारत छोड़ो आंदोलन, नमक आंदोलन और भी कई आंदोलन को जगह दी और ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को हिला के रख दिया और वही एक राष्ट्रपिता के तौर पर जाने गए
30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे के द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय वाराणसी उत्तर प्रदेश में हुआ था भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा वे 18 महीने तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और कार्यकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई उन्होंने 1965 में हुए भारत- पाकिस्तान युद्ध को एक अच्छी दिशा दी और पाकिस्तान को इस युद्ध में हारने के लिए मजबूर कर दिया और इसी युद्ध के सिलसिले में लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई , उनके पिता का नाम मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव था जो एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का कार्य करते थे माता का नाम रामदुलारी था लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों के हित में अपने कार्यकाल के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य किया और
" जय जवान ,जय किसान" का नारा दिया

भारत सरकार की आदेश अनुसार गांधी जी के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मानने से पूर्व संपूर्ण भारतवर्ष में स्वच्छता ही सेवा अभि...
20/09/2023

भारत सरकार की आदेश अनुसार गांधी जी के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मानने से पूर्व संपूर्ण भारतवर्ष में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत उत्तराखंड सरकार ने समस्त विद्यालयों को यह आदेशित किया है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 को विद्यालय स्तर पर प्रतिदिन मनाया जाएगा और साफ सफाई के साथ-साथ पोस्टर प्रतियोगिता स्वच्छता जागरूकता और नाटक के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी।
स्वच्छ भारत
स्वच्छ वातावरण

सड़क सुरक्षा जागरूकता GMIC GWALDAM
15/09/2023

सड़क सुरक्षा जागरूकता GMIC GWALDAM

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा कार्यक्रम सड़क सुरक्षा जागरूकता GMIC GWALDAM सड़क सुरक्षा नियम यातायात नियमो...

आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे मे...
15/09/2023

आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया और प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता के द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम और द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वर्गों को पुरस्कार की व्यवस्था की गई।
1-सड़क की नियमों का पालन कैसे करें ?
कैसे सड़क को पार करना चाहिए?
2-हरी बत्ती, लाल बत्ती और पीली बत्ती का अर्थ और उसका प्रयोग कैसे करना चाहिए?
3-रोड पर चलते समय किस तरफ रहना चाहिए?
4-यदि गाड़ी को ओवरटेक करना है तो किस ओर से करना चाहिए?
5- दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए या नहीं?
6-बड़ा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए या नहीं
7-ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की कम से कम उम्र कितनी होनी चाहिए?
8-यदि ड्राइविंग लाइसेंस खो जाता है तो उसको कैसे दोबारा बनाया जाए? इसकी जानकारी दी गई
9-यदि बच्चों के साथ सड़क पार कर रहे हैं तो बच्चों को अपनी किस ओर रखना चाहिए?
10-सड़क पर चलते समय दौड़ना नहीं चाहिए
गाड़ी के पीछे खेलना नहीं चाहिए
11-ड्राइवर की बाई तरफ वाला शीशा क्या संकेत देता है?
आदि कई नियमों को बच्चों के बीच जागरूकता के रूप में रखा गया और कुछ प्रतियोगिता कराई गई।

"सड़क पर चलना होगा आसान
यदि रखोगे सड़क के नियमों का ध्यान "

"चाहे कितनी कम हो दूरी
हेल्मेट लगाना है जरूरी "

Address

Gwaldam

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917500721964

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GMIC Gwaldam Tharali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GMIC Gwaldam Tharali:

Shortcuts

Share

Category