16/04/2020
मकरध्वज मंदिर ग्वालियर स्थित प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में वर्णित हनुमान जी और अहिरावण के युद्ध को प्रमाणित करता एक अनूठा दार्शनिक स्थान है । रामायण में वर्णित पाताल लोक ग्वालियर और उसके आसपास का क्षेत्र ही है, इसका प्रमाण है शहर के निकट जंगलों में बना सदियों पुराना मकरध्वज मंदिर है। इन गांवों में प्रचलित किंवदंतिया बताती हैं कि मंदिर से सटी गुफा में ही राम-रावण युद्ध के दौरान अहिरावण ने राम-लक्ष्मण का अपहरण कर बंधक बना कर रखा था। जब हनुमान जी श्री राम और लक्षमण जी को अहिरावण के बंधन से मुक्त कराने यहां आये थे तब मकरध्वज द्वारा उनका मार्ग अवरुद्ध किया गया और दोनों के बीच हुए वार्तालाप के दौरान हनुमान जी ने उनको बताया की मकरध्वज उनके ही पुत्र हैं इस प्रकार हनुमान जी ने श्री राम और लक्षमण जी को अहिरावण के बंधन से मुक्त कराकर मकरध्वज जी को यहाँ का राजा बना दिया था। यहां आज भी कई पौराणिक अवशेष एवं कलाकृतियां देखी जा सकती हैं।