05/01/2017
चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊं
गायों को मैं सिंह बनाऊं
सवा लाख से एक लड़ाऊं
तभी गोबिंद सिंह नाम कहाऊं
त्याग बलिदान और संघर्ष की प्रतिमूर्ति सत्य गुरु गोविंद सिंह की आज जयंती है उन गुरु गोविंद सिंह की जयंती जिन्होंने अपने जीवनकाल में त्यागी कवि योद्धा युगदृष्टा और संत की भूमिका निभाई जिन्होंने अपने चार पुत्रों को धर्म की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया ऐसे गुरु की जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं