25/11/2022
महेश्वरी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
श्री बजरंग लाल जी तापड़िया के 89 वें जन्मदिवस के सुअवसर पर भारत के कोने कोने में शुक्रवार,"25 नवम्बर 2022" को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा जा रहा है,उसी श्रृंखला में
"जसवंतगढ़ नागरिक परिषद, गुवाहाटी"
के तत्वाव धान में भी रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया
गुवाहाटी-- टेली प्रो स्टार क्लब गुवाहाटी के सौजन्य से जसवंतगढ़ नागरिक परिषद,
मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा, लायंस क्लब आफ गुवाहाटी उमंग,आसाम महेश्वरी सेवा ट्रस्ट ने
महेश्वरी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिसमें 135 रक्त दाताओं ने अपना पंजीकरण कराया एवं सौ रक्त दाताओं का रक्त संग्रह करके मारवाड़ी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में हस्तांतरित कर दिया गया।
इस अवसर पर मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक की पूरी टीम शिविर में अपना सहयोग दे रही थी।
टेली प्रो स्टार क्लब गुवाहाटी के अध्यक्ष रोशन शर्मा ने बताया कि राजस्थान के जसवंतगढ़ शहर के भामाशाह बजरंगलाल तापड़िया के 89 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में यह शिविर लगाया गया है।
शिविर में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा, लायंस क्लब गुवाहाटी उमंग, महेश्वरी सेवा ट्रस्ट और जसवंतगढ़ नागरिक परिषद का पूर्ण सहयोग रहा।
टेली प्रो स्टार क्लब के अध्यक्ष रोशन शर्मा, सचिव सत्य जाट, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद जाट
शिविर को सफल बनाने में मायुमं गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष सूरज जैन, सचिव विनय कांकरानियां, कोषाध्यक्ष सुमित भंसाली,
आसाम महेश्वरी सेवा ट्रस्ट से भगवानदास दमानी , रमेश कुमार चांडक ,संदीप राठी
लायंस उमंग की अध्यक्ष सीमा सोनी, सचिव कंचन पौदार, कोषाध्यक्ष कुसुम जैन,
अपनी टीम के साथ में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाया
जसवंतगढ नगरिक परिषद के बनवारी सारडा, नारायण मूंदड़ा ने
रक्त दाताओं का आसामी गमछा पहना के , गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया गया एवं उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी |
कार्यकर्ताओं में परमेश्वर जाट , कमल किशोर जांगिड़ , भवानी शर्मा , कृष्ण शर्मा , अभिषेक रावत , सुनील प्रजापत , सूर्य प्रकाश उपाध्याय , कल्याण सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दीया
अलावा अन्य कई सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम के संयोजक
नारायण मूंदड़ा
सूर्य प्रकाश उपाध्याय थे।