21/04/2026
श्रुति, स्मृति और पुराणों के आलय, करुणा के सागर
जगतगुरु आदि शंकराचार्य को कोटि-कोटि नमन।
जगतगुरु श्री आदि शंकराचार्य जयंती की आप सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस पावन अवसर पर हम महान दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु जगतगुरु श्री आदि शंकराचार्य को स्मरण करते हैं, जिन्होंने सनातन धर्म का पुनर्जागरण किया और अद्वैत वेदांत के गहन ज्ञान का प्रसार किया। उनके उपदेश हमें यह सिखाते हैं कि परम सत्य एक ही है, जो सभी भेदों से परे है, और हमें आत्मबोध, ज्ञान तथा आंतरिक शांति की ओर मार्गदर्शन करते हैं।
उनकी दि
शिक्षाएँ हमें धर्म, विनम्रता और आध्यात्मिक जागरण के पथ पर चलने की प्रेरणा दें।
इस शुभ अवसर पर सभी से आग्रह है कि आदि शंकराचार्य जी के स्तोत्रों का पाठ करें और ईश्वर की कृपा के पात्र बनें।
आप सभी को श्री आदि शंकराचार्य जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
20/04/2026
🚩 श्री गौरीशंकर मंदिर, सेक्टर-9, गुरुग्राम में भगवान परशुराम फाउंडेशन द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।साथ में भाई मुकेश शर्मा विधायक विशिष्ट अतिथि, श्री सुखबीर शर्मा वाइस चेयरमैन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ओर श्री श्रेयांस द्विवेदी पूर्व उपकुलपति का सानिध्य रहा।
🔱 भगवान परशुराम शौर्य और साहस के उस स्वरूप हैं, जो अधर्म के विरुद्ध अडिग खड़े रहते हैं, तथा करुणा और आत्मबल के उस प्रतीक हैं, जो समाज के हर वर्ग को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा देते हैं।
🙏 इस उत्कृष्ट प्रयास हेतु भगवान परशुराम फाउंडेशन को हृदय से बधाई एवं साधुवाद।
✨ जय श्री परशुराम! 🚩
# WorldBrahminFederation
20/04/2026
विश्व ब्राह्मण संघ का भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समाचार पत्रों से 💐
18/04/2026
सभी सदस्यों से विनती है कि रविवार अक्षया तृतीया 19.04.2026 को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर परिवार सहित कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग ले ओर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, यह आपका अपना कार्यक्रम हैं।धन्यवाद 🙏
16/04/2026
🌷 सादर आमंत्रण 🌷
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव अवसर पर "पूजन - हवन - आरती" का आयोजन निम्नानुसार किया जा रहा है-
दिनांक- 19 अप्रैल, 2026 रविवार,
समय - दोपहर 11.00 बजे से प्रारंभ
स्थान - प्रदेश कार्यालय,
प्रोफेसर कालोनी, सेक्टर 2,
सड़क 1, रायपुर (छ.ग.)
आप सभी सादर आमंत्रित हैं, इस पुनीत अवसर पर सहभागिता प्रदान कर विप्र एकता को सुदृढ़ करें.
विनीत - वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग.
सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग.
🍀🍃🍀🙏🍀🍃🍀
14/04/2026
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।आइए हम सब मिलकर अपने आराध्य देव श्री भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 19.04.2026 को भव्य बनाएं, ज़िम्मेदारी से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें धन्यवाद 🙏
08/04/2026
भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में बैरकपुर छावनी से क्रांति का बिगुल फूंकने वाले अमर सेनानी मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। उनका बलिदान मातृभूमि और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए, हर तरह का त्याग करने की हम सबको प्रेरणा देता है। यह देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
04/04/2026
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।आइए हम सब मिलकर अपने आराध्य देव श्री भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्य बनाएं, ज़िम्मेदारी से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें धन्यवाद 🙏
13/03/2026
🌷 सादर आमंत्रण 🌷
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा विगत वर्षों के अनुरूप सर्व ब्राह्मण युवक युवती "परिवार परिचय सम्मेलन" का आयोजन किया जा है-
दिनाँक- 15-03-2026, रविवार
समय - प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक
स्थान - सत्संग भवन, दूधाधारी मठ,
मठपारा, रायपुर, छत्तीसगढ़
परिचय होगा तो संबंध बनेंगे. इस परिचय सम्मेलन में आप सपरिवार सादर विप्र मित्रों सहित आमंत्रित हैं. कृपया पधार कर विप्र एकता को सुदृढ़ करे.
नोट- कार्यक्रम स्थल पर नवीन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
निवेदन - वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग.
☘️🍃☘️🌹🌹☘️🍃☘️