Inside SVSU: Prof. Vikram Singh (Dean, Academic Affairs) Guide to Courses & Admissions !
Shri Vishwakarma Skill University
1st Government Skill University of India, Setup by Government of Haryana. and to raise skill level in various fields related to these areas.
Shri Vishwakarma Skill University (SVSU), university's current name, is amended from its earlier name of The Haryana Vishwakarma Skill University. The name change came in effect on October 02, 2018 and was published in Haryana Government Gazette (Extra) of October 22, 2018 (ASVN. 30. 1940 SAKA) by way of an Act known as The
Haryana Vishwakarma Skill University (Amendment) Act, 2018. The university
"Skills are the real currency of the future." 💡
Watch this exclusive snippet of Professor Dinesh Kumar, Vice Chancellor of Shri Vishwakarma Skill University, in conversation with Radio Mirchi 98.3 FM. He discusses how SVSU is revolutionizing the academic landscape by turning passion into employable skills.
21/05/2026
एसवीएसयू ने इस सत्र में शुरू किए 12 नए प्रोग्राम
बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी नर्सिंग, डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी और बीएससी फिजियोथेरेपी में भी होंगे दाखिले
बीवॉक एयर कंडीशनिंग एन्ड रेफ्रिजरेशन में हर विद्यार्थी को पहले महीने से मिलेगा 15 हजार स्टाइपेंड
इस सत्र में 65 प्रोग्राम में होंगे दाखिले, प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इस सत्र में 12 नए प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। अब देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी में प्रोग्राम की कुल संख्या 65 हो गई है। बृहस्पतिवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय के तक्षशिला भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र से बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन फार्मेसी, बी फार्मेसी, बीवॉक एयर कंडीशनिंग एन्ड रेफ्रिजरेशन, बीवॉक प्रिंटिंग एन्ड पैकेजिंग, बीवॉक इंटीरियर डिजाइन, बीवॉक फ्रेंच, बैचलर ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट (म्यूजिक), बीएफए और एलएलएम शुरू किए गए हैं। बैचलर इन फिजियोथेरेपी प्रोग्राम भी शुरू किया जा रहा है, इसकी मान्यता की प्रक्रिया पूर्णता की ओर है।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम का इस विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान मिल रहा है। यह विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि एयर कंडीशनिंग के क्षेत्र में तीन दिग्गज कंपनियों की भागीदारी से कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को पहले महीने से ही स्टाइपेंड मिलना शुरू हो जाएगा। विद्यार्थी शुरू से ही 15 हजार रुपए कमाना शुरू करेंगे और कोर्स पूरा होने के उनको कम्पनी ही गारंटीशुदा जॉब देगी। पहले सत्र में ही 500 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में मांग को देखते हुए बीवॉक प्रिंटिंग एन्ड पैकेजिंग शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग वीएलएसआई और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग शुरू किया है। साथ ही एयरलाइन्स के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए बीबीए एयरलाइन्स एन्ड एयरपोर्ट मैनेजमेंट तथा पीजी डिप्लोमा इन एयरपोर्ट ऑपरेशन्स एन्ड मैनेजमेंट शुरू किया है। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया इंडस्ट्री पार्टनर है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि लगभग सभी प्रोग्राम में इंडस्ट्री पार्टनर हैं और विद्यार्थी आधा समय क्लास रूम में पढ़ते हैं और लैब में सीखते हैं और आधा समय इंडस्ट्री में जाकर ऑन द जॉब ट्रेनिंग करते हैं। इससे उनको स्टाइपेंड भी मिलता है। यही अर्न व्हाइल लर्न मॉडल है। इसी वजह से प्लेसमेंट 80 प्रतिशत से अधिक रहता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि हमारे पांच विद्यार्थियों ने इस बार इंडिया स्किल्स 2024-25 में मेडल जीते हैं, इनमें दिनेश कुमार, लोचन कुमार, कन्हैया कुमार, सुमित कुमार और त्विशा के नाम शामिल हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि लगभग 500-500 बेड के महिला एवं पुरुष छात्रावास तैयार हैं। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग भी उपस्थित थे।
21/05/2026
SVSU की होगी Indiana University of Pennsylvania के साथ बड़ी अकादमिक भागीदारी।
SVSU welcomes you towards a bright future and a successful career.
15/05/2026
एसवीएसयू में मनाया गया राष्ट्रीय तकनीकी दिवस
सीएसआईआर की पूर्व निदेशक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर रंजना अग्रवाल ने किया विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के प्रति प्रेरित
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय तकनीकी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर की पूर्व निदेशक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर रंजना अग्रवाल ने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में भारत महाशक्ति है। भारत परमाणु शक्ति से संपन्न एक गौरवशाली राष्ट्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति की है। अंतरिक्ष से लेकर परमाणु ऊर्जा तक भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। प्रोफ़ेसर रंजना अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में ऊर्जा एवं ईंधन सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन भारत के पास थोरियम के रूप में विश्व का सबसे बड़ा ऊर्जा भंडार है। थोरियम से ऊर्जा की तकनीक विकसित होने पर भारत को 250 वर्षों तक किसी की ओर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रोफ़ेसर रंजना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत सैटलाइट की दुनिया में भी शीर्ष पर हैं। उन्होंने कहा कि बायोलॉजी के क्षेत्र में भी बहुत असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में भी भारत बहुत तीव्रता से काम कर रहा है। प्रोफ़ेसर रंजना अग्रवाल ने कहा कि तकनीक तेज़ी से विकसित हो रही है, लेकिन इस तकनीक को मानव मूल्यों पर केंद्रित करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने भारत के पुरातन विज्ञान को भी महान नवाचारी बताते हुए कहा कि हमें इस पर भी शोध करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
विशिष्ट वक्ता के रूप में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पूर्व निदेशक (शोध एवं विकास) डॉ. एसएसवी रामकुमार ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर चल रहा है और भारत को विकसित बनाने में ऊर्जा की अहम भूमिका है। देश में सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा और पवन ऊर्जा से लेकर परमाणु ऊर्जा तक विभिन्न शोध कार्य चल रहे हैं। आने वाले समय में हमें कार्बन डाइऑक्साइड में बड़ी कटौती करनी होगी। हमें कोयले पर निर्भरता कम करनी होगी। डॉ. एसएसवी रामकुमार ने कहा कि हमें ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में भी भारत को प्रमाणित करना होगा और इसमें हमें आगे बढ़ने की आवश्यकता है। सेंटर फॉर एलेक्ट्रोमागेनेटिक्स के संयुक्त निदेशक (शोध एवं विकास) बालाकृष्णा ने विद्यार्थियों को तकनीक के विषय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि तकनीक मानव विकास में सबसे महत्वपूर्ण है और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय तकनीक एवं कौशल को विकसित करने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
अतिथियों ने इस अवसर पर पोस्टर कम्पटीशन के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीन प्रोफ़ेसर आशीष श्रीवास्तव में सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रोफ़ेसर सुनील कुमार, डीन प्रोफ़ेसर कुलवंत सिंह, प्रोफेसर डीवी पाठक, प्रोफ़ेसर उषा बत्रा, डॉ. संजय सिंह राठौर, एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत सहित कई अन्य शिक्षक और काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रीति द्वारा किया गया।
SVSU के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार जी से जानिए कौन-कौन से नए प्रोग्राम शुरू हुए हैं।
14/05/2026
Greetings!
This is to inform everyone that the Central University of Himachal Pradesh, in collaboration with Shri Vishwakarma Skill University, is organizing a Faculty Development Program on “e-Content Development” under the MMTTP from 22nd to 29th May 2026 in online mode.
There is no registration fee for the program. All are requested to kindly register and take advantage of this learning opportunity.
https://share.google/33kqAmC1F9EBSOEYP
14/05/2026
फूल मालाओं से हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर कायम किया दबदबा
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपना दबदबा कायम किया। आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। बृहस्पतिवार को कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा और स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इन विद्यार्थियों का फूल मालाएं पहना कर उत्साहवर्धन किया। 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रही किया पोसवाल, 96.2 अंकों के साथ द्वितीय रहे बृजेश, 95.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही भूमि, 94.8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे नवीन और 91.8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही खुशबू को विशेष सराहना मिली। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम से ही भाग्य बनता है। प्रोफेसर ज्योति राणा ने सभी विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने द्वितीय रहे बृजेश के पिता और एसवीएसयू में सहायक कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार को विशेष बधाई दी।
प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने बताया कि 32 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट पाई, जबकि 35 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने सभी शिक्षकों की भी सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, सहायक कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार, कुलगुरु के ओएसडी संजीव तायल और एसडीओ नरेश संधू के अतिरिक्त अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।
SVSU के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार जी से जानिए कैसे सबसे अलग है देश की पहली सरकारी स्किल यूनिवर्सिटी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Transit Campus: Plot No 147, Sec 44
Gurugram
122003
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |