जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है
तूफ़ानों से लड़ा और फिर खड़ा हुआ है
जिसने सोने को खोदा लोहा मोड़ा है
जो रवि के रथ का घोड़ा है
वह जन मारे नहीं मरेगा
नहीं मरेगा
जो जीवन की आग जला कर आग बना है
फ़ौलादी पंजे फैलाए नाग बना है
जिसने शोषण को तोड़ा शासन मोड़ा है
जो युग के रथ का घोड़ा है
वह जन मारे नहीं मरेगा
नहीं मरेगा
- केदारनाथ अग्रवाल
(नया दिन नई कविता)
Kavishala
Official Kavishala Page
One-stop platform for literary minds! Hello, We're Kavishala! India's most loved and one-stop platform for literary minds.
We connect a global community of 30+ Million literary minds. Kavishala’s primary motive is to bring poetry in limelight. But now we're open and working for every genre of writing. It was started in May 2017 with an intention to create a platform for the new and young poets across India. Kavishala was started as an online portal for amateur poets to share their poetry with fellow poets but now afte
13/05/2026
जिस तरह हम बोलते हैं,
उस तरह तू लिख,
और इसके बाद भी
हमसे बड़ा तू दिख।
https://kavishala.com/sootradhar/bhavaniprasada-misra
Inspiration from :)
(Bhawani Prasad Mishra, Kavishala, Hindi Kavita)
13/05/2026
बात बोलेगी,
हम नहीं।
भेद खोलेगी
बात ही।
सत्य का मुख
झूठ की आँखें
क्या— —देखें!
सत्य का रुख़
समय का रुख़ है ׃
अभय जनता को
सत्य ही सुख है,
सत्य ही सुख।
https://kavishala.com/sootradhar/shamser-bahadur-singh
Inspiration from :)
(Shamsher Bahadur Singh, Kavishala, Hindi Poetry)
13/05/2026
अबकी बार लौटा तो
हताहत नहीं
सबके हिताहित को सोचता
पूर्णतर लौटूँगा
https://kavishala.com/sootradhar/kunwar-narayan
Inspiration from :)
(Kunwar narayan poetry, Kavishala, hindi poetry)
11/05/2026
जगाइए अपने अंदर के मंटो को लिखिए कविशाला पर 🌀
(Sadat Hasan Manto)
Samay Bhai - The Poet ✅
08/05/2026
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए
- गोपालदास नीरज
कई दिनों तक चूल्हा रोया
चक्की रही उदास।
कई दिनों तक कानी
कुतिया सोई उनके पास।।
कई दिनों तक लगी भीत
पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की
भी हालत रही शिकस्त।।
दाने आए घर के अंदर
कई दिनों के बाद।
धुआँ उठा आँगन से
ऊपर कई दिनों के बाद।।
06/05/2026
यक़ीन हो तो कोई रास्ता निकलता है 🌀
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Website
Address
Gurugram
122001