✍️बहुचर्चित 'चिपको आंदोलन" के प्रणेता थे चंडी प्रसाद भट्ट!✍️
मशहूर पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट का जन्म 23 जून सन् 1934 को आज ही के दिन वर्तमान उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर में हुआ था।
युवावस्था में वे गांधीवादी विचारों और जयप्रकाश नारायण से बेहद प्रभावित हुए!
सन् 1964 में उन्होंने 'दशोली ग्राम स्वराज संघ' की स्थापना की,जिसने बाद में 'चिपको आंदोलन' का रूप लिया!
उन्होंने ग्रामीणों,विशेषकर महिलाओं के साथ मिलकर पेड़ों को कटने से बचाने के लिए अहिंसक आंदोलन चलाया,जिसने विश्व भर का ध्यान 'पर्यावरण संरक्षण' की ओर आकर्षित किया!
उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सन् 1982 में 'रैमन मैग्सेसे अवार्ड',सन् 1986 में 'पद्मश्री'अवार्ड,सन् 2005 में प्रतिष्ठित 'पद्मभूषण' तथा सन् 2013 का 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किया गया!
Pawan Kumar Bhardwaj "Educational & Entertainment Page for Public"
"Do your duty without desire for any reward."
✍️ब्रिटेन ने 'यूरोपीय संघ' छोड़ने का दिया था जनादेश!✍️
23 जून सन् 2016 को आज ही के दिन ब्रिटेन में हुए ब्रेक्जिट रेफरेंडम में 51.9% मतदाताओं ने 'यूरोपीय संघ" से अलग होने के पक्ष में मतदान किया!
इसके बाद ब्रिटेन ने 31 जनवरी सन् 2020 को 'यूरोपीय यूनियन' (ईयू) की सदस्यता समाप्त कर दी!
ब्रिटेन 'यूरोपीय संघ' छोड़ने वाला पहला व एकमात्र देश है!
✍️पेरिस से शुरू हुई थी 'आधुनिक ओलंपिक' की यात्रा!✍️
23 जून सन् 1894 को आज ही के दिन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 'अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति' की स्थापना हुई थी!
फ्रांसीसी शिक्षाविद् पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर गठित इस वैश्विक संस्था का उद्देश्य खेलों के माध्यम से 'विश्व शांति और भाईचारे' को बढ़ावा देना था!
इसके बाद सन् 1896 में ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस में दुनिया के पहले 'आधुनिक ओलंपिक खेल' आयोजित किए गए!
✍️सामान्य ज्ञान✍️
प्रश्न:- किस देश ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से अपना 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान' वापस लेने की घोषणा की है?
क):- इंग्लैंड
ख):- नीदरलैंड
ग):- फिनलैंड
घ):- पोलैंड
"खाना खाने के बाद किया जाने वाला एकमात्र योगासन कौन-सा है?"
✍️टॉम आल्टर ने 'भारतीय रंगमंच' को समृद्ध बनाने में दिया था अहम योगदान!✍️
टाॅम आल्टर का जन्म 22 जून सन् 1950 को आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के मसूरी में हुआ था!
मसूरी के प्रसिद्ध 'वुडस्टाक स्कूल' से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की!
पुणे की 'फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया' से अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होने फिल्मों,टेलीविजन धारावाहिकों और रंगमंच में लंबा और सफल कैरियर बनाया!
उनकी प्रमुख फिल्मों में क्रांति,आशिकी,परिंदा,सरदार और 'वीर जारा' प्रसिद्ध है!
उन्होंने लगभग 300 से अधिक फिल्मों और अनेक टेलीविजन कार्यक्रमों में काम किया!
वे एक कुशल लेखक,पत्रकार और क्रिकेट प्रेमी भी थे!
सने 2008 में उन्हें प्रतिष्ठित 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया!
29 सितंबर सन् 2017 को उनका निधन हो गया!
✍️नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया था 'फॉरवर्ड ब्लॉक' का गठन!✍️
22 जून सन् 1939 को आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 'ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी' के गठन की घोषणा की थी!
कांग्रेस के 'त्रिपुरी अधिवेशन' के बाद महात्मा गांधी से वैचारिक मतभेदों के चलते नेताजी ने 'कांग्रेस अध्यक्ष' पद से इस्तीफा देकर इस नए 'वामपंथी दल' की स्थापना की थी!
✍️एडोल्फ हिटलर ने किया था सोवियत संघ पर हमला!✍️
22 जून सन् 1941 को आज के दिन 'द्वितीय विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सोवियत संघ पर आक्रमण कर दिया था!
इसे 'ऑपरेशन बारबारोसा' का नाम दिया गया था!
इतिहास के इस सबसे बड़े हमले ने 'विश्व युद्ध' का रुख बदल दिया और अंततः क्रूर तानाशाह हिटलर के पतन की शुरुआत हुई!
✍️विष्णु प्रभाकर की रचनाओं में मिलता है मानवीय संवेदनाओं का चित्रण!✍️
प्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का जन्म 21 जून सन् 1912 को आज ही के दिन 'संयुक्त प्रांत' (अब उत्तर प्रदेश) के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ था।
प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने 'साहित्य' को अपना कर्मक्षेत्र बनाया और वे 'स्वतंत्रता आंदोलन' से भी प्रभावित रहे!
उनकी सर्वाधिक चर्चित कृति 'आवारा मसीहा' है,जो बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जीवनी पर आधारित है! उनकी 'अर्धनारीश्वर','ढलती रात' व 'टूटते परिवेश' जैसी रचनाएं काफी लोकप्रिय रहीं!
उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं,सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय चेतना का चित्रण मिलता है!
सन् 2004 में उन्हें प्रतिष्ठित 'पद्म भूषण' सम्मान से अलंकृत किया गया!
11 अप्रैल सन् 2009 को उनका देहावसान हो गया!
✍️अमेरिका में समुद्री जल को मीठा बनाने का पहला औद्योगिक संयंत्र हुआ शुरू!✍️
21 जून सन् 1961 को आज ही के दिन अमेरिका के टेक्सास राज्य के फ्रीपोर्ट में पहला औद्योगिक डिसेलिनेशन संयंत्र स्थापित किया गया!
इस यंत्र ने समुद्री जल को पीने योग्य बनाने की तकनीक के व्यावसायिक उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया और जल संकट से निपटने की नई संभावनाएं खोली!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Haily Mandi Gurugram
Gurugram
122504