08/08/2026
गोल्डन ग्रुप के संस्थापक एवं पूर्व जिला संघ चालक गुरदासपुर, प्रसिद्ध समाज सेवक एवं पूर्व ऑल इंडिया महाजन शिरोमणी सभा के प्रधान पद पर सुशोभित रहे स्वर्गीय श्री दीनानाथ महाजन जी की नवमी पुण्यतिथि पर समूह गोल्डन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस गुरदासपुर उन्हें शत शत नमन करता है 🌸🌼 |
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा के प्रति समर्पण, मानवीय मूल्य और समाज सेवा का अनुपम योगदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। आपके द्वारा स्थापित आदर्श, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षा की विरासत आज भी प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रही है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हमें आपके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र और समाज की सेवा करने की शक्ति दें।
आपकी अमूल्य स्मृतियाँ सदैव हमारे हृदयों में जीवित रहेंगी। 🌺🕊️
#श्रद्धांजलि #दीनानाथमहाजन #नवमीपुण्यतिथि #गोल्डनग्रुपऑफइंस्टीट्यूशन्स #शिक्षा #प्रेरणा #समाजसेवा #अमरविरासत