15/08/2026
भारत विकास परिषद (दुर्गा वाहिनी शाखा), गुरदासपुर द्वारा वृद्धाश्रम बबरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
गुरदासपुर (15 अगस्त 2026):
भारत विकास परिषद (दुर्गा वाहिनी शाखा), गुरदासपुर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बबरी स्थित वृद्धाश्रम में अध्यक्ष श्रीमती अमरजीत कौर की अध्यक्षता में एक देशभक्ति पूर्ण ध्वजारोहण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देयोल अस्पताल, गुरदासपुर के निदेशक श्री ज्ञान सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सुबह 10:00 बजे सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों व वृद्धजनों द्वारा राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री रोमेश शर्मा जी मुख्य वक्ता (Main Speaker) के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं, भारत विकास परिषद (सिटी शाखा), गुरदासपुर के सचिव श्री विकास सिंगारी जी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती अमरजीत कौर, कोषाध्यक्ष श्रीमती रमा कुमार, उपाध्यक्ष अणु बाला , डॉ अन्वी महाजन, शुभ लता, आशा शर्मा, सोनाली, राजेश कुमारी, अपर्णा शर्मा, की गरिमामयी उपस्थिति में दुर्गा वाहिनी शाखा द्वारा वृद्धाश्रम के आवासियों (वृद्धजनों) को मिठाइयां बांटी गईं और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने राष्ट्रभक्ति के संकल्प को दोहराते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर शाखा की अनेक बहनों व सम्मानित सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को सफल बनाया।
मंच संचालन डॉ अन्वी महाजन द्वारा बखूबी निभाया गया ।