23/09/2022
21 सितंबर दिन बुधवार को वासुदेव - द फ्यूचर प्राइड स्कूल द्वारा एकादशी पर गौ सेवार्थ मुहिम का शुभारंभ किया गया, जिसका नाम है "पहली रोटी गाय की", विद्यालय डायरेक्टर रीतिका अरोरा ने बताया कि इस प्रकल्प को क्रियान्वित करने का उद्देश्य गौवंश का संरक्षण एवं सनातन संस्कृति से आज की पीढ़ी को अवगत करवाना है, जिसके अनुसार विद्यालय द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक अपने - अपने घरों से गाय के लिए रोटी लेकर आएंगे एवं सभी रोटियों को एक बॉक्स में एकत्रित कर निस्वार्थ गौ सेवा हॉस्पिटल करुणा निधान गौशाला में भेजा जाएगा, प्राइवेट स्कूल एससोसिएशन के नगर अध्यक्ष नीलेश चतुर्वेदी ने बताया कि हमारे नगर की करुणा निधान गौशाला जोकि एक गौ हॉस्पिटल है जिसके संचालक लालू महाराज सड़क पर घूम रही चोटिल एवं घायल गाय को अपने गौ हॉस्पिटल में लाकर उनका इलाज करते है और पूर्णतः स्वस्थ कर गौशाला भेज देते है उनके इस कार्य के लिए उन्हें कही से कोई सरकारी अनुदान या सहायता प्राप्त नही होती परंतु समय - समय पर नगरवासियों की ओर से सहयोग प्राप्त होता रहता है, पर इस निस्वार्थ गौ हॉस्पिटल को सुचारू रूप से चलाने हेतु कई व्यवस्थाओं की आवश्यकता पड़ती हैं ताकि गौवंश को बचाया जा सके, "वासुदेव" स्कूल द्वारा किया गया ये प्रयास निश्चित ही भविष्य में गौ संरक्षण में एक महती भूमिका निभाएगा, कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं बच्चों द्वारा बार - बार "पहली रोटी गाय की" का उद्घोष किया गया, फिर एक - एक कर सभी ने रोटी बॉक्स में डाली और उस बॉक्स को गौ हॉस्पिटल भेजा गया, गौशाला संचालक लालू महाराज ने कहा कि हम सभी से ये निवेदन करते है कि गौवंश एवं अपनी संस्कृति को बचाने में योगदान दे, इस अवसर पर गौ हॉस्पिटल संचालक लालू महाराज, कवि नीलेश चतुर्वेदी, विद्यालय प्रभारी अमित खापरे, सहप्रभारी पूजा नरवरिया, प्रिया रघुवंशी, आरती रैकवार, सलोनी मैडम सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहें ।