Government ITI Chachoda Dist-Guna

Government ITI Chachoda Dist-Guna Government ITI Chachoda is a vocational traning institute in Chachoda Binaganj Town that provides skill-based education to students.

The institute offers 6 trades:
Welder, Fitter, Diesel Mechanic, Electrician, COPA, and Steno hindi.

शासकीय आई टी आई चाचौड़ा में 13 फरवरी (शुक्रवार) को “वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं ...
14/02/2026

शासकीय आई टी आई चाचौड़ा में 13 फरवरी (शुक्रवार) को “वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित एवं प्रमाणित वक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही —
CA इरफान सर
जावेद सर (प्रशिक्षक, GAIL India Limited)
वाजिद सर (GAIL India Limited)
प्रबल सर (Tax Consultant)
माननीय वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों को धन प्रबंधन, बचत एवं निवेश की समझ, कर जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारियाँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य श्री शिवेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस कार्यशाला में 80 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन, गंभीरता एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में मयंक तिवारी (प्रशिक्षण अधिकारी) तथा समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग से आयोजन अत्यंत व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों एवं प्रतिभागियों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

यह कार्यशाला प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं जागरूक नागरिक निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

06/02/2026

Registration open for admission in Sant Shiromani Raidas Global Skills Park Bhopal from 7 February 2026



Skill Development Madhya Pradesh
Shiromani raidas Global Skills Park
Mayank Tiwari

29/01/2026
28/01/2026
🎗️🎗️शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा–बीनागंज में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश...
28/01/2026

🎗️🎗️शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा–बीनागंज में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चाचौड़ा ब्लॉक एसडीएम श्री रवि कुमार मालवीय उपस्थित रहे।

🎗️🎗️इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं निरंतर प्रयास के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय आईटीआई चाचौड़ा के प्राचार्य श्री शिवेन्द्र सिंह द्वारा आईटीआई एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्र–छात्राओं एवं युवाओं को प्रदान की गई। तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री मयंक तिवारी द्वारा चाचौड़ा ब्लॉक के युवाओं को आई टी आई कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया!

🎗️🎗️इस युवा संगम कार्यक्रम में कुल 10 निजी कंपनियों द्वारा सहभागिता की गई। इसके अतिरिक्त डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, औषधि विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों द्वारा भी सहभागिता करते हुए युवाओं को स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया में आईटीआई चाचौड़ा के लगभग 40 पासआउट प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से करीब 20 प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए। चयनित प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

🎗️🎗️कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा, चाचौड़ा तहसीलदार श्री मयंक खेमरिया, शासकीय चाचौड़ा के प्राचार्य श्री शिवेन्द्र सिंह, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री मयंक तिवारी, प्रशिक्षण अधिकारी श्री धीरेंद्र झरिया तथा अन्य अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

🏅 शासकीय आईटीआई चाचौड़ा में खेल प्रतिभाओं का भव्य सम्मान 🏅शासकीय आईटीआई चाचौड़ा में  दिनांक: 27 जनवरी 2026 बैडमिंटन एवं ...
28/01/2026

🏅 शासकीय आईटीआई चाचौड़ा में खेल प्रतिभाओं का भव्य सम्मान 🏅

शासकीय आईटीआई चाचौड़ा में दिनांक: 27 जनवरी 2026 बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम,एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था के माननीय प्राचार्य श्री शिवेन्द्र सिंह द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी श्री मयंक तिवारी, प्रशिक्षण अधिकारी श्री धीरेंद्र झरिया, सहायक ग्रेड-3 श्री धर्मेन्द्र लोधा, मेहमान प्रवक्ता श्री संजय मालवीय, श्री निखिल मिश्रा, श्रीमती ज्योति नहरिया मैडम सहित संस्था का समस्त स्टाफ, एवं सभी प्रशिक्षणार्थि उपस्थित रहे।

👏 सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

🇮🇳दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय ITI चाचौड़ा में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्...
26/01/2026

🇮🇳दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय ITI चाचौड़ा में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री शिवेंद्र सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी मयंक तिवारी सहायक ग्रेड 3 धर्मेंद्र लोधा, मेहमान प्रवक्ता संजय मालवीय व निखिल मिश्रा सहित सिक्योरिटी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समस्त ITI परिवार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

🌟शासकीय ITI चाचौड़ा में दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्राचार्य श्री शिवेंद्र सिंह द्वारा माँ सरस्व...
26/01/2026

🌟शासकीय ITI चाचौड़ा में दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्राचार्य श्री शिवेंद्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र का विधिवत अनावरण किया गया! इसके पश्चात माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

🎗️पूजा उपरांत बैडमिंटन एवं चेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

🎗️इस अवसर पर प्राचार्य श्री शिवेंद्र सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी श्री मयंक तिवारी, प्रशिक्षण अधिकारी श्री धीरेंद्र झारिया, मेहमान प्रवक्ता श्री संजय मालवीय, श्री निखिल मिश्रा, श्री धर्मेंद्र लोधा सहित सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ज्ञान, खेल और संस्कारों से परिपूर्ण एक प्रेरणादायक एवं यादगार दिन रहा ✨🏆

🎗️दिनांक 21 जनवरी 2026 को शासकीय कन्या शाला चाचौड़ा–बीनागंज से आई बालिकाओं ने शासकीय ITI चाचौड़ा का  भ्रमण (Vocational T...
25/01/2026

🎗️दिनांक 21 जनवरी 2026 को शासकीय कन्या शाला चाचौड़ा–बीनागंज से आई बालिकाओं ने शासकीय ITI चाचौड़ा का भ्रमण (Vocational Training Visit) किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों से परिचित कराना रहा।

🛑इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी श्री मयंक तिवारी द्वारा बालिकाओं को आईटीआई में संचालित विभिन्न कोर्सों एवं ट्रेडों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा तकनीकी शिक्षा से मिलने वाले रोजगार एवं भविष्य के लाभों को सरल शब्दों में समझाया गया।

🛑प्रशिक्षण अधिकारी श्री धीरेंद्र झरिया द्वारा बालिकाओं को आईटीआई की वर्कशॉप एवं संपूर्ण प्रशिक्षण परिसर का भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें प्रायोगिक प्रशिक्षण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हुई।

🛑कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री शिवेंद्र सिंह के आगमन में उनके द्वारा बालिकाओं का संवर्धन (प्रोत्साहन) किया गया तथा आईटीआई के कोर्स करने से मिलने वाले आत्मनिर्भरता, रोजगार एवं कौशल विकास के लाभों पर मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर मेहमान प्रवक्ता श्री संजय मालवीय, श्री निखिल मिश्रा, श्री धर्मेंद्र लोधा सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह Vocational Visit बालिकाओं के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। ✨

युवा संगम कार्यक्रम – रोजगार मेला 2026 🌟📢 अब बेरोज़गारी नहीं, रोज़गार की बारी!क्या आप नौकरी की तलाश में हैं?क्या आप अपने...
25/01/2026

युवा संगम कार्यक्रम – रोजगार मेला 2026 🌟
📢 अब बेरोज़गारी नहीं, रोज़गार की बारी!
क्या आप नौकरी की तलाश में हैं?
क्या आप अपने भविष्य को एक नई दिशा देना चाहते हैं?
तो यह सुनहरा मौका आपके लिए है! 👇
📅 दिनांक: 28 जनवरी 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे से
📍 स्थान: शासकीय महाविद्यालय, चाचौड़ा बीनागंज
जिला – गुना (म.प्र.)
🏢 प्रदेश की नामी कंपनियों द्वारा सीधी भर्ती
🔹 सिक्योरिटी गार्ड
🔹 टेक्नीशियन, हेल्पर
🔹 मशीन ऑपरेटर
🔹 डिलीवरी बॉय
🔹 कंप्यूटर/आईटी व अन्य क्षेत्र
💰 वेतन: ₹8,000 से ₹25,000 (योग्यता व अनुभव अनुसार)
🎓 योग्यता: 10वीं / 12वीं / स्नातक / आईटीआई
🎂 आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
📌 जॉब लोकेशन:
भोपाल | ग्वालियर | इंदौर | सागर | गुना | जयपुर | गुजरात | दिल्ली
📲 ऑनलाइन आवेदन लिंक:
https://forms.gle/VP5XVA8g8wSyCkw6
📣 नोट:
✔️ पंजीकरण निःशुल्क है
✔️ अपने सभी मित्रों, भाई-बहनों व जरूरतमंद युवाओं को जरूर शेयर करें
✔️ एक सही मौका आपकी ज़िंदगी बदल सकता है!
🙏 आइए, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार पाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।


#रोजगार_का_मौका


Address

Near Chachoda Kilaa, Chachoda Binaganj
Guna
473118

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government ITI Chachoda Dist-Guna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category