Anjorem

Directions Website

Anjorem Anjorem is an initiative to preserve and promote our Kharia culture, heritage, history etc.

01/10/2026

जोहार!

दिल्ली/एनसीआर में निवासरत सभी खड़िया परिवारों को सादर आमंत्रण।
आइए, WAKT Annual Get-Together 2026 के अवसर पर एक साथ मिलकर अपनी एकता, संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करें।

📅 02 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
⏰ सुबह 9:30 बजे से
📍 St. Thomas Church Hall, Mandir Marg, Gol Market, New Delhi

आइए, मिलें और मिलकर अपनी खड़िया पहचान को और मजबूत करें।
जोहार!

हमारी भाषा के भविष्य के लिए आपका सहयोग जरूरी है।🌿 DONATE NOW — DIYOM APPखड़िया भाषा सिर्फ शब्द नहीं, हमारी पहचान, संस्कृ...
16/09/2026

हमारी भाषा के भविष्य के लिए आपका सहयोग जरूरी है।

🌿 DONATE NOW — DIYOM APP

खड़िया भाषा सिर्फ शब्द नहीं, हमारी पहचान, संस्कृति और पूर्वजों की विरासत है।

DIYOM App के माध्यम से खड़िया शब्दकोश, भाषा, साहित्य, गीत, लोककथाएँ, इतिहास, संस्कृति, परंपराएँ और डिजिटल पुस्तकालय को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल को पूरा करने के लिए App Development, Server, Data Collection, Audio-Video और Digital Documentation में सहयोग की आवश्यकता है।

🤝 आप अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग करें:
राशि छोटी हो या बड़ी—हर सहयोग हमारी भाषा के भविष्य में एक योगदान है।

📲 UPI से सहयोग करें
UPI ID: 9153948946@ybl

सहयोग के बाद Screenshot भेजें:
📞 +91-8898989598
📞 +91-9153948946

एक सहयोग — हमारी भाषा के लिए।
एक कदम — आने वाली पीढ़ियों के लिए।

DIYOM — हमारी भाषा • हमारी पहचान • हमारी विरासत

“सोरी ओडो' संघरा बुङ विकास”जोहार! छोटानागपुर खड़िया छात्र संघ, रांची की ओर से सभी खड़िया युवक-युवतियों को “बारू रेमा’ 20...
27/08/2026

“सोरी ओडो' संघरा बुङ विकास”

जोहार!
छोटानागपुर खड़िया छात्र संघ, रांची की ओर से सभी खड़िया युवक-युवतियों को “बारू रेमा’ 2026” मिलन समारोह में सादर आमंत्रण।

📅 तारीख: 06 सितम्बर 2026
⏰ समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
📍 स्थान: संत अल्बर्ट कॉलेज, करबला टैंक रोड, रांची
💰 सहयोग राशि: ₹300/- प्रति व्यक्ति
📲 UPI/जमा: केवल Divas Tete – 9631022097

📝 रजिस्ट्रेशन के लिए QR Code स्कैन करें।
QR Code स्कैन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Link to register https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc_eCpKhSKgcMowlMjfeZYVkPnJX-r6CALlKruf06ztzjD4Dg/viewform?usp=send_form

📌 नियम एवं निर्देश

1️⃣ केवल खड़िया युवक-युवतियों के लिए
2️⃣ ड्रेस कोड अनिवार्य:
👨 युवक – फॉर्मल पैंट-शर्ट
👩 युवती – साड़ी
3️⃣ नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी

☎️ संपर्क करें

Aseem Dungdung (अध्यक्ष): 8002868728
Alisha Kullu (उपाध्यक्ष): 8658310484
Ritesh Kullu (सचिव): 9142723431
Divas Tete (कोषाध्यक्ष): 9631022097

📢 विशेष नोट:
यह कार्यक्रम सभी खड़िया युवाओं के लिए है, चाहे वे किसी भी धर्म या मत को मानने वाले हों।
आइए, हम सभी मिलकर अपनी संस्कृति, पहचान और एकता को और मजबूत बनाएं।

आइए, मिलें • जुड़ें • अपनी संस्कृति को मजबूत करें!

29/06/2026

जोहार!
"सोजे-कोङेनिङ" #9 – खड़िया भाषा सीखें

आज सीखिए खड़िया भाषा में विभिन्न स्थानों के नाम – पूजा घर, रसोई, अखड़ा, सरना, बाजार, खलिहान और बहुत कुछ।

अपनी मातृभाषा सीखें, संस्कृति से जुड़ें और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।

23/06/2026

जोहार!
क्या आप जानते हैं कि खड़िया भाषा में मनुष्य के जीवन की विभिन्न अवस्थाओं के अलग-अलग नाम हैं?
अंजोरेम की *"सोजे-कोङेनिङ"* मिनी सीरिज के इस नए भाग में अर्चना डुंगडुंग के साथ सीखिए खड़िया भाषा में नवजात शिशु से लेकर वृद्धावस्था तक के नाम।
भाषा हमारी पहचान, संस्कृति और विरासत की अमूल्य धरोहर है। आइए, अपनी मातृभाषा को सीखें, बोलें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।

🙏 वीडियो को देखें, अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें, और अंजोरेम के साथ खड़िया भाषा सीखने की इस यात्रा का हिस्सा बनें।

19/06/2026

जोहार! खड़िया भाषा सीखें – समय से जुड़े शब्द

अंजोरेम के सोजे-कोङेनिङ मिनी सीरिज के इस नए वीडियो में सीखें खड़िया भाषा के वो शब्द, जो हम रोज़मर्रा की बातचीत में समय, दिन और अलग-अलग पहरों को बताने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

आज – मुसा
आने वाला कल – टुडा
सुबह – मेया’
रात – इडि’ब
समय – नेडा

वीडियो को पूरा देखें, नए शब्द सीखें और अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें!

आपको यह मिनी सीरिज कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर बताएं।

जोहार!

13/06/2026

जोहार!
आज "सोजे-कोङेनिङ" मिनी सीरिज में हम खड़िया भाषा में चार मुख्य दिशाओं के नाम सीखेंगे —
🧭 उत्तर – अरलो’सिङ
🧭 दक्षिण – तुरलो’सिङ
🧭 पूरब – मुनु’सिङ
🧭 पश्चिम – ञोलो’सिङ

आपको यह Mini Series कैसा लग रहा है? अपनी राय और सुझाव कमेंट में अवश्य साझा करें।

📺 YouTube: ANJOREM
📘 Facebook: ANJOREM
📸 Instagram:

10/06/2026

🌿 जोहार! 🌿

"सोजे-कोङेनिङ" मिनी सीरिज के इस नए भाग में हम खड़िया भाषा में 11 से 20 तक की गिनती सीख रहे हैं।

भाषा हमारी पहचान, संस्कृति और विरासत की सबसे बड़ी धरोहर है। आइए, अपनी मातृभाषा सीखें, सिखाएँ और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।

इस वीडियो को अपने परिवार, दोस्तों और खड़िया भाषा प्रेमियों के साथ जरूर साझा करें।

🔢 1 से 10 तक की गिनती सीखने के लिए पिछला वीडियो देखें:
👉 https://www.facebook.com/share/r/1D3LsETPhw/

📺 ANJOREM के साथ जुड़ें और खड़िया भाषा सीखने की इस यात्रा का हिस्सा बनें।

09/06/2026

जोहार!

सोजे-कोङेनिङ मिनी सीरिज के इस भाग में खड़िया भाषा में 1 से 10 तक की गिनती सीखिए।

🔢 1 – मोञ
🔢 2 – उबर
🔢 3 – उ’फे
🔢 4 – इ’फोन
🔢 5 – मोलोय
🔢 6 – टिबरू
🔢 7 – थाम
🔢 8 – थोम
🔢 9 – थोमसिङ
🔢 10 – घोल
अगले भाग में हम खड़िया भाषा में 11 से 20 तक की गिनती सीखेंगे। अंजोरेम के साथ जुड़े रहिए।

📱 Follow ANJOREM
Facebook:
Instagram:
YouTube:

04/06/2026

जोहार!

क्या आप जानते हैं कि खड़िया भाषा में Good Morning, Good Night या Happy Birthday कैसे कहा जाता है?

इस एपिसोड में सीखिए खड़िया भाषा के दैनिक अभिवादन और शुभकामनाएँ, जिन्हें आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में उपयोग कर सकते हैं।

🎥 पूरा वीडियो देखें और अपने परिवार व मित्रों के साथ साझा करें ताकि हमारी मातृभाषा अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।

▶️ YouTube: https://youtube.com/shorts/jq0z36wRNYQ?feature=share

💬 कमेंट में बताइए कि आप अगली कड़ी में क्या सीखना चाहेंगे।

Address

Gumla
835220

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anjorem posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category