24/01/2026
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया मेंदिनांक 23/01/2026 को सरस्वती पूजा व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई।विद्यालय के छात्रों ने बड़े ही उत्साह से विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने के लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण किया और उसमें देवी की प्रतिमा स्थापित किया। पूजन का दायित्व शिक्षक रंजन कुमार पांडेय ने लेते हुए विधि विधान के साथ माँ शारदे का पूजन संपन्न करवाया।शिक्षक संदीप कुमार पंडित,पंकज कुमार तथा अरुण कुमार तिवारी ने पूजन में सक्रिय सहयोग दिया। कक्षा 9 के दो छात्र तुलसी उराँव तथा सुभाष उराँव यजमान के रूप में पूजा में उपस्थित थे।
पूजा के उपरान्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जयंती का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पार्चन कर किया। शिक्षक आर्यन शाह ने नेताजी के संदर्भ में रोचक व ज्ञानवर्धक बातें बताई।
आज दिनांक 24/01/2026 को शायं 4 बजे माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।