Maharishi Arvind Hindi Primary School No.47-Morning-MSB Vadodara

Maharishi Arvind Hindi Primary School No.47-Morning-MSB Vadodara

Share

नगर प्राथमिक शिक्षण समिति,वड़ोदरा

30/04/2026

प्रवेश कार्य चालू है

30/04/2026
Photos from Maharishi Arvind Hindi Primary School No.47-Morning-MSB Vadodara's post 28/04/2026

मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2026-27 में मेरिट में आनेवाले विद्यार्थी संपतलाल सुरेशचंद मेवाड़ा,अभिभावक और शाला परिवार को बहुत-बहुत अभिनंदन
💐💐💐

23/04/2026

NMMS EXAM 2025-26
PRIDE OF SCHOOL

23/04/2026

OUR SCHOOL'S PRIDE IN
NMMS (NATIONAL MEANS CUM MERIT SCHOLARSHIP EXAMINATION) 2025-26
STATE MERIT DISTRICT SERIAL NUMBER 56
48000/- ₹ scholarship 💵
Congratulations to student, parents and all school family
💐💐💐💐

14/04/2026

14/04/2026, मंगलवार
डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्म जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

10/04/2026

हमारी शाला की नवीन और अद्यतन
कंप्यूटर लैब
Take a look
🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️

Photos from Maharishi Arvind Hindi Primary School No.47-Morning-MSB Vadodara's post 07/04/2026

सक्षम शाला अवॉर्ड : 2024-25
तालुका लेवल अवॉर्ड
सबकेटेगरी : क्लाइमेट रिस्पोंसिव स्कूल
अवॉर्ड हमारी शाला को प्राप्त होने पर समस्त शाला परिवार को हार्दिक अभिनंदन
🏆💐

Photos from Maharishi Arvind Hindi Primary School No.47-Morning-MSB Vadodara's post 06/04/2026

द्वितीय सत्रांत परीक्षा 2025-26
समय पत्रक

Photos from Maharishi Arvind Hindi Primary School No.47-Morning-MSB Vadodara's post 02/04/2026

ता.02/04/2026, गुरुवार

नगर प्राथमिक शिक्षण समिति, वड़ोदरा द्वारा संचालित 11 विद्यालयों में United Way of Baroda के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु “आत्मशक्ति प्रोजेक्ट” पूरे वर्ष सफलतापूर्वक लागू किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक प्रत्येक वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए।
इस परियोजना से हमारी शाला की कक्षा 6 से 8 की विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। विशेष उल्लेखनीय है कि विद्यालय की शिक्षिका बहनों ने भी इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण कौशल सीखे।
आज इस परियोजना का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम कवि प्रेमानंद प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के शासनाधिकारी डॉ. विपुलभाई भरतिया तथा United Way of Baroda की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलमबेन आचार्य उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस परियोजना के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा कौशल एवं सशक्तिकरण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ है।


Photos from Maharishi Arvind Hindi Primary School No.47-Morning-MSB Vadodara's post 01/04/2026

01/04/2026, बुधवार
कक्षा-8 का विदाई समारोह

✍️विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश

प्रिय विद्यार्थियों,
विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होता,यह वह पवित्र भूमि है जहाँ आपके व्यक्तित्व का निर्माण होता है। यहाँ आपने न केवल ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि अनुशासन,संस्कार,मित्रता और जीवन जीने की कला भी सीखी है। इन आठ वर्षों की स्मृतियाँ सदैव आपके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।
आज मैं आप सभी से यही कहना चाहता हूँ कि जीवन में आगे बढ़ते समय कभी भी अपने मूल्यों को न भूलें। सफलता केवल अंक प्राप्त करने में नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनने में है। ईमानदारी,परिश्रम और सकारात्मक सोच - ये तीन बातें यदि आपके जीवन का हिस्सा बन जाएँ,तो कोई भी लक्ष्य आपके लिए असंभव नहीं रहेगा।
आप सभी के सामने अब एक नया संसार है-नई चुनौतियाँ,नए अवसर और नई जिम्मेदारियाँ। इन सबका सामना आत्मविश्वास और धैर्य के साथ करें। असफलताओं से डरें नहीं बल्कि उन्हें सीखने का अवसर समझें। याद रखिए-जो गिरकर फिर उठता है,वही सच्चा विजेता बनता है।
अपने माता-पिता और शिक्षकों का सदैव सम्मान करें क्योंकि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अपने माता-पिता, शिक्षकों,विद्यालय और अपने देश का नाम रोशन करें - यही हमारी आपसे अपेक्षा है।
मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आप जहाँ भी जाएँ, अपने ज्ञान,संस्कार और कर्मों से सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ👍
धन्यवाद!
आचार्यश्री

Want your school to be the top-listed School/college?

Telephone

Opening Hours

Monday 07:00 - 12:30
Tuesday 07:00 - 12:30
Wednesday 07:00 - 12:30
Thursday 07:00 - 12:30
Friday 07:00 - 12:30
Saturday 07:00 - 11:00